गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)-रायपुर संभाग प्रचार यात्रा के तहत कल आरंग में यहां होगा विशेष आयोजन
आरंग।आरंग में गौ माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान (तृतीय चरण)’ के अंतर्गत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के तहत 30 सितंबर 2026, दिन बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक आरंग के श्री राधाकृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम और उद्बोधन का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर पूज्य सुरभि दास जी महाराज और मलूक पीठाधीश्वर स्वामी राजेंद्रदास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त होगाआयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर इस गौ सम्मान आह्वान अभियान में शामिल होने की सादर अपील की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग



