Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    September 28, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का प्रथम रायपुर आगमन-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..
    Blog

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 28, 2026226 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र-1393 अपात्र-देखिये आरंग में कितने हुए अपात्र..

    चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

    रायपुर, 28 सितंबर 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का ग्रामसभा में अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित सूची के अनुसार रायपुर जिले के चार जनपदों में कुल 75 हजार 461 हितग्राहियों में से 74 हजार 68 हितग्राही पात्र तथा 1 हजार 393 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं। जिला पंचायत रायपुर से जारी जानकारी के अनुसार अभनपुर जनपद में कुल 18,352 हितग्राहियों में 18,095 पात्र एवं 257 अपात्र, आरंग में 25,814 में 25,138 पात्र एवं 676 अपात्र, धरसींवा में 11,540 में 11,210 पात्र एवं 330 अपात्र तथा तिल्दा में 19,755 हितग्राहियों में 19,625 पात्र एवं 130 अपात्र पाए गए हैं।
    ग्रामसभा में दावा-आपत्ति का अवसर
    सूची में अपात्र पाए गए हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति ग्रामसभा में आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त लिखित आवेदनों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा नियमानुसार विचार किया जाएगा।जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के बाद प्राप्त, त्रुटिपूर्ण अथवा अस्पष्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए चस्पा की गई है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    September 28, 2026

    नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी का प्रथम रायपुर आगमन-पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया आत्मीय स्वागत

    September 28, 2026

    आरंग-महामाया नवदुर्गोत्सव में गूंजेंगे सुपरस्टार अनुज शर्मा के जसगीत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन

    September 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से उकेरी ‘विकसित भारत’ की तस्वीर

    Vinod GuptaSeptember 28, 20261 Views

    सेवा संकल्प अभियान-विकासखंड स्तरीय चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों और शब्दों से…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.