Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
    Blog

    CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link


    रायपुर। 
     राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लांड्री सेवा के लिए निकाले गए टेंडर ने विवाद खड़ा कर दिया है। टेंडर में रखी गई 2 करोड़ रुपये के वार्षिक टर्नओवर और 5 करोड़ रुपये की नेटवर्थ की अनिवार्यता को लेकर स्थानीय व्यवसायियों, धोबी समाज और लांड्री कर्मचारी संगठन ने गहरी नाराजगी जताई है।

    इन संगठनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी हैं, जिससे स्थानीय और मध्यम स्तर के व्यवसायी इस प्रक्रिया से बाहर हो जाएं और लाभ बड़ी फर्मों को मिले। इसी के विरोध में प्रदेश धोबी समाज के महामंत्री हेमंत निर्मलकर ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र भेजकर टेंडर निरस्त करने की मांग की है।

    महामंत्री हेमंत निर्मलकर ने कहा — “सेवा की वास्तविक आवश्यकता की तुलना में यह शर्तें अत्यधिक और असंगत हैं। रायपुर में कार्यालय अनिवार्यता भारतीय प्रतिस्पर्धा नियमों के खिलाफ है। यदि टेंडर वापस नहीं लिया गया तो समाज न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को बाध्य होगा।”

    इधर, शहर धोबी समाज के अध्यक्ष वरुण निर्मलकर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर टेंडर रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि “यह पूरी साजिश लघु व्यवसायियों और स्व सहायता समूहों को बाहर करने के लिए रची गई है।”

    क्या है विवादित शर्तें?

    2 करोड़ वार्षिक टर्नओवर

    5 करोड़ नेटवर्थ

    18 लाख रुपये परफॉर्मेंस गारंटी

    15 दिन में उपकरण स्थापना की अनिवार्यता

    रायपुर में कार्यालय अनिवार्य

    संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रबंधन टेंडर निरस्त नहीं करता तो कोर्ट में मामला ले जाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    July 28, 2026

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन

    Rekhraaz SahuJuly 28, 20265 Views

    गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026: लचकेरा में गुरु पूजा एवं गुरु सम्मान समारोह का होगा भव्य…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.