Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    July 27, 2026

    अटल विहार कॉलोनी में इन्होंने किया वृक्षारोपण-पेड़ो को बांधा रक्षा सूत्र..

    July 27, 2026

    भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG – 25 छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित, एक पर एक साल का लगा प्रतिबंध, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…..
    छत्तीसगढ़

    CG – 25 छात्रों को हॉस्टल से किया निष्कासित, एक पर एक साल का लगा प्रतिबंध, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…..

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 4, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज में आए दिन अनुशासनहीनता करने वाले छात्रों को हॉस्टल से निष्काषित किया गया है। सिम्स में जूनियर को धमकाने और प्रताड़ित करने के मामले में 25 छात्रों पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। जूनियर छात्रों की शिकायत पर डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने एक्शन लिया है।

    छात्रों की शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए 21 अक्टूबर को छात्रावास प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में माना कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ी घटना हो सकती है। इसके बाद 25 छात्रों को अलग-अलग अवधि के लिए निष्कासित किया गया है। ये सभी स्टूडेंट्स एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के हैं। जिन्हें हास्टल से 3 व 6 माह के लिए निष्कासित कर दिया है।

    छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के छात्रावास प्रबंधन समिति ने एमबीबीएस द्वितीय वर्ष बैच 2024 के छात्रों को छात्रावास नियमों के उल्लघंन व अनुशासनहीनता के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें पहली बार के साथ ही दूसरी बार भी अनुशासनहीनता में संलिप्ता पाने पर कार्रवाई की गई है। समिति ने छात्रों के कृत्यों को गंभीरता से लिया है। बताया जा रहा है कि दीपावली त्योहर और उससे पहले छात्रों के द्वारा छात्रावास परिसर में हंगामा किया गया है, वहीं कई छात्र नियमों को अनदेखा कर प्रबंधन को कड़ी चुनौती दे रहे थे। जिस पर प्रबंधन का रवैया सामने आया है। खास बात यह है कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र प्रखर प्रताप सिंह राठौर का बार-बार हिदायत देने के बाद भी रवैये में बदलाव नहीं होने व रात में हास्टल में हंगामा मचाने के मामले में प्रबंधन ने कड़ा रूख लेते हुए छात्र को 1 साल के लिए हास्टल से बाहर का रास्ता दिखाया है। साथ ही हिदायत जारी करते हुए डीन से कहा कि इस तरह के कृत्यों की पुनरावृत्ति ‘होने पर छात्रों को पूर्ण रूप से हास्टल से बेदखल किया जा सकता है।

    इन छात्रों को किया गया है बाहर

    छात्र लोकेश ठाकुर, वेदांत सिंह, तिलक साहू, प्रामिश लकड़ा, श्रेयांश सिंह ठाकुर, संकेत सलारिया, नील भोमिया, कमलेश पटेल, पेकितो शू, शुभम पटेल, शुभम पवार, शरद अग्रवाल, रमेश प्रजापति, जलदीप, गौरव मिश्रा, जयदेव डहरिया, प्रतीक बघेल, सतीश गुप्ता को 3 माह के लिए हास्टल से बेदखल किया गया है। इसके साथ ही आकर्ष सिन्हा, आदिम सिद्धिकी, आकाश राज सिंह, अजय यादव, संस्कार देवांगन, परमानंद कमल रवि को 6 माह के लिए निष्कासन की सजा दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया गया सम्मान

    Rekhraaz SahuJuly 27, 202623 Views

    महासमुंद में 150 वाहन चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण, नेत्रदाता परिवार का किया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.