Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»छत्तीसगढ़»CG – पत्नी ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग : पति को करंट लगाकर दी खौफनाक मौत, पहले हाथ-पैर बांधा, फिर लगाए बिजली के झटके
    छत्तीसगढ़

    CG – पत्नी ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग : पति को करंट लगाकर दी खौफनाक मौत, पहले हाथ-पैर बांधा, फिर लगाए बिजली के झटके

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJuly 31, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बलरामपुर। बलरामपुर रामानुजगंज के अधौरा से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने करंट लगाकर पति की हत्या कर दी। महिला ने अपने पति के दूसरी शादी से नाराज होकर बेहद ही खौफनाक कदम उठाया। पहली पत्नी ने पति को बिजली का झटका देकर मौत के घाट उतार दिया।

    पत्नी ने की पति की हत्या

    मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव का है। मृतक की पहचान मनोज गुप्ता (50 साल) के रूप में हुई है। मृतक की पहली पत्नी ने करंट लगाकर उसकी ह्त्या कर दी। महिला ने पति को घर बुलाया। उसके बाद उसके हाथ-पैरों को बांधकर उसे करंट लगाया। उसने पति को इस कदर बिजली का झटका दिया कि उसकी मौत हो गयी। मनोज गुप्ता का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है।

    जानकारी के मुताबिक़, मृतक मनोज गुप्ता की दो पत्नियां थी। पहली पत्नी का नाम पार्वती गुप्ता (45 साल) है। पार्वती गुप्ता से उसकी दो शादी 27 साल पहले हुई थी। पहली पत्नी से उसे उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों की वह शादी चुकी है। शादी के 27 साल बाद मनोज गुप्ता का एक युवती(22 वर्ष) से प्रेम प्रसंग चलने लगा था। वह मनोज गुप्ता के घर ही रहकर पढ़ाई करती थी। मनोज ने युवती से शादी कर ली। उसकी दूसरी शादी से परिवार के सभी लोगों को ऐतराज था। जिसके बाद पहली पत्नी छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था।

    हाथ-पैर बांध कर दिया बिजली का झटका

    शादी के बाद उसने पूरी संपत्ति पहली पत्नी को दी दिया और अलग रहने लगा। उसने पूरी संपत्ति, जमीनें, दुकान एवं किराए में चलने वाली गाड़ियां सबकुछ अपने पहली पत्नी और बच्चों के नाम कर दिया। इसके बाद भी वो लोग मनोज गुप्ता को परेशान करते रहते थे। मनोज को डेढ़ करोड़ रुपये की डिमांड कर प्रताड़ित कर रहे थे। वहीँ मनोज गुप्ता की ह्त्या कर दी गयी। आरोप है उसे घर पर बुलाया गया। उस दौरान बेटी और दामाद भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर मनोज के हाथ-पैर बांधे और बिजली का झटका देकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद से पार्वती गुप्ता बीमार बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    अर्धनग्न हालत में मिला शव

    घटना को लेकर बलरामपुर टीआई भापेंद्र साहू ने बताया कि मनोज गुप्ता का शव घर से अर्धनग्न हालत में मिला है। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में तो यह हत्या का मामला लगता है। जल्द ही इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    सोहम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10 मई को होगा विशाल हेल्थ कैंप

    May 9, 2026

    Crime : पति-बेटी ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

    January 2, 2026

    ब्रेकिंग : चेतन्य बघेल को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस मामले में ED ने 18 जुलाई को किया था गिरफ्तार

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202665 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.