Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG- राज्य सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा समिति प्रबंधकों को किया बर्खास्त…जानिए क्या है पूरा मामला..!!
    Blog

    CG- राज्य सरकार ने एक दर्जन से ज्यादा समिति प्रबंधकों को किया बर्खास्त…जानिए क्या है पूरा मामला..!!

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsNovember 14, 20253 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर। सहकारी कर्मियों की हड़ताल के बीच शनिवार से छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो रही है। राज्य शासन के इस महत्वाकांक्षी कार्य में व्यवधान खड़ा करने के आरोप में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित रायपुर ने प्रदेश के एक दर्जन से अधिक समिति प्रबंधकों को नौकरी से हटाते हुए सेवा से बर्खास्त कर दिया है। राज्य शासन की इस कार्रवाई से समिति प्रबंधकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। राज्य शासन के कड़े रूख को देखते हुए समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और कर्मचारियों के काम पर लौटने की जानकारी मिल रही है।

    खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 15 नवम्बर 2025 से करने की तैयारी राज्य शासन द्वारा की जा रही है। छत्तीसगढ़ के 2058 पैक्स सोसाइटी के अधीन 2739 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी की जायेगी।

    पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ तथा कंप्यूटर आपरेटर संघ चार सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा सहकारी कर्मचारी संघ तथा कम्यूटर आपरेटर संघ के मांग के संबंध में बातचीत की गई लेकिन हड़ताली कर्मचारियों ने काम पर लौटने से साफतौर मना कर दिया था

    आदेश का उल्लंघन, इसलिए हुई कड़ी कार्रवाई

    हड़ताल के चलते समितियों में लोकहित के कार्य धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण तथा पीडीएस आदि कार्य प्रभावित हो गया है। हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिये गये थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया था। समिति प्रबंधकों तथा डाटा इंट्री आपरेटरों के कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही कोई लिखित जवाब दिया गया।

    संचालक मंडलों के जरिए कड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से ज्यादा समिति प्रबंधकों को किया बर्खास्त

    समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचरण मानते हुए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए सेवा से पृथक कर दिया है। 14 नवंबर 2025 को समिति के संचालक मंडल द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती जिला धमतरी के प्रबंधक नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति जिला राजनांदगांव समिति प्रबंधक ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा, समिति प्रबंधक गठुला जिला राजनांदगांव किशुन देवांगन, सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह की सेवा समाप्त कर दिया गया है। इस कार्यवाही से सबक लेते हुए प्रदेश के कई समिति प्रबंधक तथा कर्मचारीगण कार्य पर वापस हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    July 15, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव-बच्चो कोलक्ष्य बनाकर पढ़ने हेतु किया गया प्रेरित-विद्यालय विकास हेतु हुई कई घोषणाएं..

    July 15, 2026

    लंबित मांगों को लेकर इन्होंने घेरा विधानसभा-आर-पार की लड़ाई का ऐलान

    July 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार

    Vinod GuptaJuly 15, 2026188 Views

    चरित्र शंका में प्रेमिका की निर्मम हत्या-आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.