Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 12
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»CG : बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी से सालों बुझाता रहा हवस, अब आरोपी गिरफ्तार
    Blog

    CG : बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग बेटी से सालों बुझाता रहा हवस, अब आरोपी गिरफ्तार

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsDecember 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़।  जिले में बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शराबी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दो सालों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि जब भी वह घर में अकेली रहती, तब आरोपी पिता उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म करता था। वहीं घटना खुलासा करने पर आरोपी पिता पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

    नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की ये घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। 16 साल की पीड़ित नाबालिग ने बताया कि उसकी मां दूसरे के घरों में काम करती है। जबकि उसका पिता कोई काम न कर घर पर ही रहता था। पीड़िता ने बताया कि साल 2023 को वह अपने सहेलियों के साथ पार्क में घूमने गई थी और वहां फोटो खिंचवा रही थी। तभी उसके पिता ने उसे देख लिया। जब वह घर लौटी, तब उसके पिता ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

    नाबालिग ने अपने पिता की इस हैवानियत का विरोध भी किया, लेकिन वह डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी पिता ने उसे घटना की जानकारी किसी को भी देने पर परिवार के सभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे दी। जिससे दहशत में आई नाबालिग ने डर कर अपने मुंह को बंद रखना मुनासिब समझा। इसके बाद आरोपी पिता जब भी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता।

    पीड़िता ने बताया कि 10 दिसबंर 2025 को भी आरोपी पिता ने उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया। शाम के वक्त जब पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद पीड़िता बुधवार को महिला थाना पहुंची और अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की गंभीर को देखते हुए महिला थाना प्रभारी और चक्रधर नगर थाना पुलिस उसके घर पहुंची। जहां से आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    June 11, 2026

    बड़ी खबर-माजदा में 19 मवेशियों की तस्करी के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता-02 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    महासमुन्द: नए सीएमओ सौरभ शर्मा का नपा उपाध्यक्ष कक्ष में पार्षदों से भेंट, चर्चा तथा स्वागत

    June 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं तीन वाहन जब्त

    Vinod GuptaJune 11, 2026

    ब्रेकिंग-सीएम हेल्पलाइन 1076 की शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई-इतने ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण एवं…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.