Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग-रायपुर ग्रामीण पुलिस की 6 घंटे में बड़ी सफलता-15 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता दबोचे गये
    Blog

    ब्रेकिंग-रायपुर ग्रामीण पुलिस की 6 घंटे में बड़ी सफलता-15 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता दबोचे गये

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 17, 20262K Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग-रायपुर ग्रामीण पुलिस की 6 घंटे में बड़ी सफलता-15 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता दबोचे गये

    रायपुर ग्रामीण पुलिस की तत्परता से फिल्मी स्टाइल में किए गए अपहरण का पर्दाफाश, नाबालिग सकुशल बरामद

    आरंग।थाना आरंग क्षेत्र में नाबालिग अपहरण कांड का रायपुर ग्रामीण पुलिस ने महज 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से न केवल अपहृत बालक सकुशल बरामद हुआ, बल्कि 15 लाख की फिरौती मांगने वाले दो शातिर आरोपियों समेत एक विधि से संघर्षरत बालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
    क्या है पूरा मामला –
    दिनांक 16.10.2026 को प्रार्थी ने थाना आरंग आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इन्दिरा चौक स्थित मेडप्लस मेडिकल दुकान में काम करता है। उसकी पत्नी नर्स है। दिनांक 16.10.2026 की सुबह पत्नी ने अपने नाबालिग 8 वर्षीय बच्चे को मेडप्लस दुकान में छोड़ा था। सुबह करीब 09.00 बजे लड़का अपने पिता को खेलने व साइकिल चलाने की बात कहकर दुकान से निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना आरंग में शाम को लगभग 4 बजे सूचित किया जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए खोजबीन चालू किया ।
    15 लाख की फिरौती और लोकेशन ट्रेस –
    रिपोर्ट दर्ज होते ही थाना आरंग पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों – पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उप पुलिस अधीक्षक माना को अवगत कराया और दिशा-निर्देश प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की।इसी बीच प्रार्थी के पास अज्ञात आरोपियों का फोन आया और लड़के को छुड़ाने के एवज में 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने तत्काल रेंज साइबर सेल से तकनीकी सहयोग प्राप्त किया । साथ हीं जाने वाले सभी संभावित रास्तो पर चेकिंग प्रारंभ कर दिया साथ ही पड़ोसी जिले में बात करके वहाँ पर भी चेक करने बताया गया पुलिस की सख्त घेराबंदी देख आरोपी घबरा गए और अपहृत नाबालिग को ग्राम समोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

    गिधपुरी से पकड़ाए आरोपी –
    रेंज साइबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पतासाजी करने पर आरोपियों के जिला बलौदाबाजार के गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम दतरेंगी मेंहोना मिला। थाना आरंग पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपियों के घर में घेराबंदी की।पुलिस ने दो मुख्य आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपहरण कर फिरौती मांगने की बात स्वीकार की।
    गिरफ्तार आरोपी –

    1. हेमंत उर्फ छोटू निषाद पिता बुधुराम निषाद उम्र 25 वर्ष साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार
    2. मिथलेश ध्रुव उर्फ भुरू पिता भक्तु ध्रुव उम्र 20 वर्ष साकिन दतरेंगी थाना गिधपुरी जिला बलौदाबाजार
    3. विधि से संघर्षरत 01 बालक
      आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।आरोपियों का आपराधिक पृष्ठभूमि चेक किया गया है , आपराधिक इतिहास नहीं पाया गया है।
      विनोद गुप्ता-आरंग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    October 17, 2026

    आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत

    October 17, 2026

    विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन

    October 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात

    Vinod GuptaOctober 17, 20261 Views

    चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • चित्रोत्पला नदी तट स्थित इस ग्राम में 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन-विधायक इंद्रकुमार साहू ने दी सौगात
    • आरंग की देशी-विदेशी शराब दुकानों में ओवररेटिंग का आरोप-ग्राहकों से प्रति पाव 10 से 20 रुपये अधिक वसूली की शिकायत
    • विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि एवं दशहरा पर्व-छोटे बच्चों ने किया रावण वध का जीवंत मंचन
    • आरंग में शांति और सौहार्द के साथ मनेगा दुर्गा विसर्जन व दशहरा पर्व-शांति समिति की बैठक में 20 अक्टूबर को दशहरा मनाने पर सहमति
    • ब्रेकिंग-आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.