बीजेपी आरंग मंडल द्वारा ‘कार्यकर्ता जनदर्शन’ कार्यक्रम आयोजित-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी समस्याएं
आरंग। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आरंग मंडल द्वारा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए ‘कार्यकर्ता जनदर्शन – अपनों से बात… अपनों से मुलाकात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 14 अक्टूबर (बुधवार) को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक अकोली कला (भाऊ) स्थित मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू के निवास पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सीधा संवाद किया। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा जोन लखौली प्रभारी व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश चंद्राकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से आरंग मंडल क्षेत्र के गुल्लू एवं लखौली जोन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान गुल्लू और लखौली जोन सेक्टर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और क्षेत्र से जुड़ी आवश्यकताएं कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सभी की बातों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। इस कार्यकर्ता जनदर्शन के दौरान कुल 48 आवेदन प्राप्त हुए।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अशोक चंद्राकर और राकेश सोनकर, मोर्चा जिलाध्यक्ष तिलक साहू, जनपद सदस्य प्रीतम साहू, पद्ममणी साहू व प्रीती राकेश चंद्राकर, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण कुमार भारद्वाज, राजेन्द्र वर्मा, बेदराम खुटे और विक्रम परमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही मंडल उपाध्यक्ष बसंती चंद्राकर व मुरली चंद्राकर, मंडल मंत्री पुरुषोत्तम साहू, दौलत साहू, धनंजय साहू, कोमन साहू व शीतल बंजारे, मोर्चा अध्यक्ष नीरज चंद्राकर, डॉ. तोषण साहू, राजेन्द्र बंछोर, सोसायटी अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, प्रकाश रात्रे और पुनमचंद साहू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवरी के सरपंच भागवत साहू, चेतन टेकचंद साहू, जरौद सरपंच लहरी, शक्ति केंद्र से शिवनारायण साहू, लेमन खांडे, मनहरण चंद्राकर, रोहित साहू सहित मंडल के तमाम पदाधिकारी, सभी बूथों के अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



