Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु

    October 15, 2026

    अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर

    October 15, 2026

    आरंग में आज सजेगी ‘अनुज नाइट’-पद्मश्री अनुज शर्मा बिखेरेंगे अपनी कला का जादू-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आमंत्रण पर उमड़ेगी भीड़

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 15
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर
    Blog

    अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 15, 2026121 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर

    आरंग। अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए फायर सेफ्टी ऑडिट और सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच आरंग स्थित राव हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट को लेकर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने विभागीय अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर और लोगो का इस्तेमाल कर प्रमाण पत्र तैयार किया था। मामले में अग्निशमन विभाग की शिकायत पर अस्पताल संचालक के खिलाफ आरंग थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरंग पुलिस के मुताबिक, राव हॉस्पिटल ने नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एसडीआरएफ मुख्यालय, छत्तीसगढ़ द्वारा पूर्व में जारी अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं कराया था। इसके स्थान पर अस्पताल संचालक द्वारा कंप्यूटर ग्राफिक्स की मदद से कथित रूप से फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर उपयोग किए जाने का आरोप है।अग्निशमन विभाग की ओर से 2 जुलाई को अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट प्रस्तुत किया, जिसमें कई विसंगतियां पाई गईं। प्रमाण पत्र पर जारी करने की तारीख 16 अप्रैल 2026 अंकित थी, जबकि उससे जुड़े बारकोड में 16 अगस्त 2025 की तारीख दर्ज थी।प्रमाण पत्र में निरीक्षणकर्ता के रूप में पुरुषोत्तम सिंह का नाम दर्ज था, जबकि विभाग के अनुसार इस नाम का कोई अग्निशमन अधिकारी वहां पदस्थ नहीं था। दस्तावेज पर किए गए हस्ताक्षर और विभागीय लोगो को लेकर भी संदेह सामने आया। इसके अलावा प्रमाण पत्र पर अंकित आवेदन क्रमांक और बारकोड को स्कैन करने पर विभाग द्वारा जारी सत्यापित मूल दस्तावेज नहीं मिला।अग्निशमन विभाग द्वारा फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट के नवीनीकरण के संबंध में नोटिस जारी किए जाने के बाद दस्तावेज की जांच हुई, जिसमें कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। इसके बाद विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु

    October 15, 2026

    आरंग में आज सजेगी ‘अनुज नाइट’-पद्मश्री अनुज शर्मा बिखेरेंगे अपनी कला का जादू-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आमंत्रण पर उमड़ेगी भीड़

    October 15, 2026

    आरंग में नवरात्रि पर भक्ति और उल्लास-स्वस्तिक मित्र मंडल द्वारा भव्य भंडारे का हुआ सफल आयोजन

    October 15, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु

    Vinod GuptaOctober 15, 20269 Views

    नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • नाग देवता के आशीर्वाद प्राप्त ग्राम डिघारी में भव्य महाआरती संपन्न-माँ कुष्मांडा की आराधना में डूबे श्रद्धालु
    • अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से बनाया फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट-आरंग के इस हॉस्पिटल के संचालक पर दर्ज हुआ एफआईआर
    • आरंग में आज सजेगी ‘अनुज नाइट’-पद्मश्री अनुज शर्मा बिखेरेंगे अपनी कला का जादू-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आमंत्रण पर उमड़ेगी भीड़
    • आरंग में नवरात्रि पर भक्ति और उल्लास-स्वस्तिक मित्र मंडल द्वारा भव्य भंडारे का हुआ सफल आयोजन
    • आध्यात्मिक उल्लास-आरंग में ब्रह्माकुमारीज संस्थान द्वारा पांच चैतन्य देवियों की अलौकिक झांकी का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.