Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    October 4, 2026

    बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत

    October 4, 2026

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत
    Blog

    बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 4, 2026153 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत

    आरंग।आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम भानसोज में ग्रामीणों ने चोरी के लोहे के शक में एक पिकअप (डीआई बोलेरो) वाहन ( क्र WB 57E 7504 )को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह वाहन पश्चिम बंगाल पासिंग का बताया जा रहा है, जिसमें अवैध रूप से लोहा ले जाए जाने की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना महामाया पेट्रोल पंप के पास घटी। किशन यादव, मनीष यादव और गजेंश्वर बंजारे अपनी बाइक से सड़क किनारे जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक डीआई बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से तीनों युवक सड़क में गिर गए और मनीष यादव घायल हो गया।हादसा को देखकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जब उन्होंने चालक से पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें बड़ी मात्रा में लोहे का स्क्रैप भरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने जब चालक से लोहे के स्रोत और गंतव्य के बारे में पूछा, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। इससे चोरी के लोहे का संदेह और गहरा गया।संदेह होने पर ग्रामीणों ने तुरंत ‘112’ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। 112 की टीम मौके पर पहुंची और वाहन को आरंग थाने ले आई।

    Oplus_131072

    इसके बाद शिकायतकर्ता तिलक देवांगन, किशन यादव, मनीष यादव और गजेंश्वर बंजारे थाने पहुंचे और पूरी घटना की लिखित जानकारी देते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह पश्चिम बंगाल पासिंग वाहन अवैध रूप से चोरी का लोहा परिवहन कर रहा है, जिसकी गहनता से जांच होना आवश्यक है।थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वाहन को आरंग थाने लाया गया है और ड्राइवर और खलासी से पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    October 4, 2026

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    Vinod GuptaOctober 4, 20262 Views

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक
    • बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत
    • प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता
    • सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.