Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 3, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    रायपुर। 3 अक्टूबर 2026। प्रभारी जिला सक्ती के ग्राम कचंदा, विकासखंड जैजैपुर में जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “सेवा सेतु (सरकार आपके द्वार)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए और ग्रामीणजनों से आत्मीय संवाद कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उनके लाभ की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरित की। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। मंत्री गुरु साहेब ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शासन की योजनाओं की प्रगति, पात्र हितग्राहियों की स्थिति तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक प्राथमिकता के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई। वर्षों से अपने पक्के घर का सपना देख रहे परिवारों के हाथों में आवास की चाबी पहुंची तो उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से भी हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से धुआं मुक्त रसोई का सपना साकार होने पर लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, समर्पण एवं गरीब कल्याण की भावना के साथ जनहित के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि “सरकार आपके द्वार” जैसे सेवा सेतु कार्यक्रम शासन और जनता के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। इन आयोजनों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी, सुविधाएं और लाभ प्राप्त हो रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मंत्री श्री साहेब ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर सरकार द्वारा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,पूर्व विधायक केशव चंद्रा, जनप्रतिनिधिगण, भाजपा पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा

    October 3, 2026

    ‘गौठ बात’ कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी समस्याएं-झलमला तालाब के गंदे पानी और सुअर पालन पर जताई चिंता

    October 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaOctober 3, 20261 Views

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता
    • सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा
    • ‘गौठ बात’ कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी समस्याएं-झलमला तालाब के गंदे पानी और सुअर पालन पर जताई चिंता
    • बड़ी खबर-रवि सिंह ने संभाला नए SDM के रूप में कार्यभार
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.