Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    October 4, 2026

    बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत

    October 4, 2026

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक
    Blog

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 4, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    आरंग।आरंग के रामनगर वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 में “आंगन मिलन कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद नरेंद्र कुमार लोधी रहे, जबकि अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद उमाकांत यादव ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में एल्डरमैन निर्मला बाई साहू और विशिष्ट अतिथि के रूप में आरंग मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती संगीता साहू उपस्थित थीं।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार लोधी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं, शिशुओं तथा छोटे बच्चों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने पोषण आहार और उससे मिलने वाले लाभों के साथ-साथ नोनी सुरक्षा योजना और बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के फायदों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व विकास के लिए शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचना बहुत जरूरी है।
    कार्यक्रम के दौरान कई हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी लोधी, निम्मी लोधी, सीमा साहू और मोंगरा साहू जैसी गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार वितरित किया गया। साथ ही, शिवांश वर्मा, नित्या साहू, तनिस लोधी और दुष्यंत साहू का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया तथा बच्चों को यूनिफॉर्म, कलर कॉपी, कलर पेंसिल, रबर और अन्य शैक्षणिक सामग्रियां भी भेंट की गईं।।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार लोधी और अन्य सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर ‘न्योता भोज’ का आनंद लिया और इस दौरान महिलाओं व बच्चों के साथ आत्मीय संवाद भी किया। इस आयोजन को सफल बनाने में रामनगर आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता गीता गुप्ता, ममता गारुडिक, सहायिका चमेली लोधी, अन्नपूर्णा लोधी तथा विवेकानंद वार्ड की कार्यकर्ता सरस्वती साहू, सहायिका पद्मनी लोधी व ईश्वरी लोधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वार्ड की बड़ी संख्या में महिलाओं, माताओं और किशोरी बालिकाओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत

    October 4, 2026

    प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    October 3, 2026

    जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता

    October 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक

    Vinod GuptaOctober 4, 20261 Views

    ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ‘आंगन मिलन कार्यक्रम’ संपन्न-गर्भवती महिलाओं और बच्चों को योजनाओं व पोषण के प्रति किया गया जागरूक
    • बड़ी खबर-भानसोज में ग्रामीणों ने पकड़ा लोहे स्क्रेप से भरा संदेहास्पद वाहन-पुलिस को सौंपी शिकायत
    • प्रभार जिला में ‘सरकार आपके द्वार’-सेवा सेतु में ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • जिला स्तरीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न-धरसीवां बना विजेता, आरंग उपविजेता
    • सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में अभिभावक बैठक संपन्न-बच्चों की शिक्षा और अनुशासन पर हुई चर्चा
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.