Author: Khabar Chhattisgarh News
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं प्रदेश के छह विश्वविद्यालयों के मध्य “रक्षक पाठ्यक्रम” के लिए एमओयू संपन्न हुआ। बाल अधिकार एवं संरक्षण पर आधारित यह अनूठा पाठ्यक्रम देश में अपनी तरह का पहला शैक्षणिक नवाचार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “रक्षक पाठ्यक्रम छात्रों के सुरक्षित और जिम्मेदार भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में आवश्यक विशेषज्ञता भी विकसित करेगा।…
गढ़चिरोली। कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद अब नक्सलवाद की कमर टूट गई है। बस्तर में माड़वी हिड़मा के ढेर होने के बाद फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मे की जो डेडलाइन बताई है। उसका असर लगातार देखने को मिल रहा है, जहां एक-एक कर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। वहीं आज एक बार फिर 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि, महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 11 नक्सलियों ने आज पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया। इन सभी पर कुल…
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज10 दिसंबर को एक बार फिर से ‘दीपावली’ मनाने की भव्य तैयारियाँ चल रही हैं। इस खास अवसर पर, दिल्ली के लाल किले और अन्य प्रमुख सरकारी व ऐतिहासिक इमारतों को दीयों और लाइट्स से रोशन किया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने इस भव्य आयोजन के लिए दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया है। दरअसल, UNESCO की इंटरगवर्नमेंटल कमेटी की बैठक दिल्ली के लाल किले में चल रही है, जिसमें दिवाली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल करने पर विचार होना है। वहीं भारत का प्रस्ताव इस बैठक के एजेंडे…
रायपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा स्वीकृत नई गाईडलाइन दरों को लेकर आमजन के बीच उत्पन्न हो रहे भ्रम को दूर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने विस्तृत जानकारी जारी की है। शासन ने स्पष्ट किया है कि नई गाईडलाइन दरें न केवल अधिक सरल और वैज्ञानिक हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुराने वर्षों से चली आ रही विसंगतियों का समाधान भी किया गया है। सरकार ने बताया कि कुछ स्थानों पर यह गलत भ्रम फैलाया जा रहा है कि गाईडलाइन दरों में अत्यधिक वृद्धि की गई है या दस्तावेज पंजीयन प्रक्रिया बाधित हो…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के लिए DEO ने नया फरमान जारी किया है। शिक्षस्क अब स्कूल परिसर के अंदर साँप, बिच्छू और अन्य जहरीले जंतुओं से भी बच्चों को सुरक्षित रखेंगे। डीपीआई से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सीधा हवाला देते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है। गौरतलब है कि आवारा कुत्तों को स्कूल परिसर में प्रवेश से रोकने, उनकी पहचान कर नगर निगम, जनपद पंचायत को सूचित करने का आदेश डीपीआई ने 20 नवंबर को जारी किया था। स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे नदी या तालाब गए और कोई दुर्घटना हुई, तो…
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो पुरुष और दो महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी मदनवाड़ा घटना में शामिल रहे थे। जिस नक्सल हमले में एसपी विनोद चौबे शहीद हुए थे। सरेंडर करने वाले नक्सली कांकेर सहित आस पास के अन्य इलाकों में सक्रिय थे।आत्मसमर्पण नक्सलियों को एसपी आई कल्याण एलिसेला ने 50-50 हजार की सहायता राशि भी सौंपी।
बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत पर स्टाफ नर्स अभिलाषा जॉन की लाश मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। नाइट ड्यूटी के बाद लापता मिली जानकारी के अनुसार, कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के रूप में काम करने वाली अभिलाषा जॉन से नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा था। पूरे दिन उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद थाने में सुचना…
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है।
रायपुर। आज 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11 बजे आयोजित की गई थी। जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के मुहर लगाई गई। वहीं अब बैठक खत्म होने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। बैठक की मुख्य बिंदु 2025 आत्म समर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद अपराधी प्रकरणों के निराकरण वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया गया। 2025 पुनर्वास नीति के अनुरूप आत्मा समर्पित नक्सली के अच्छा आचरण नक्सलमूलन में दिए गए योगदान को…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज10 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। बैठक में जमीन के नए गाइडलाइन और किसानों को धान बेचने में आ रही समस्याओं पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं आज के इस बैठक में विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं, जिसमें नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दे शामिल हैं। इस दौरान सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे, और यह शीतकालीन सत्र से पहले महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक से कई अहम फैसले निकल सकते हैं जो राज्य के विकास…
