Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण
    Blog

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 5, 2026153 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    असामाजिक तत्वों का खेल मैदान में प्रवेश प्रतिबंधित शाला परिवार के साथ-जनप्रतिनिधियों ने किया खेल मैदान में वृक्षारोपण

    आरंग । विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय आरंग के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत खेल मैदान में 5 अगस्त को वृक्षारोपण किया गया जिसमें शाला परिवार के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस अवसर पर खेल मैदान में ग्राम के कतिपय असामाजिक तत्वों सहित उनके बुलावे पर आने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों के द्वारा शराब व गांजा पीने – पिलाने की लगातार मिल रही शिकायतों के परिप्रेक्ष्य में मैदान के गेट में ताला लगाने व ऐसे तत्वों के खिलाफ ग्रामीण व्यवस्था के साथ – साथ पुलिसिया कार्यवाही भी कराने का निर्णय लिया गया और साथ ही खिलाडियों को इस मैदान का ग्रामीण व्यवस्था के तहत उपयोग करते रहने की भी छूट देने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस मैदान में अनाधिकृत प्रवेश करने व शाम ढलने के बाद पाये जाने वालों को अंतिम चेतावनी भी दी गयी । साथ ही समय – समय पर ग्रामीणों द्वारा औचक छापामारी का‌ निर्णय भी लिया गया ।ज्ञातव्य हो कि ग्राम का प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक शाला सहित खेल मैदान ग्राम के बाहर नारा मार्ग पर स्थित है इसी वजह से असामाजिक तत्व इसका फायदा उठा असामाजिक कृत्यों में लिप्त रहते हैं । ग्रामीण व्यवस्था कसने पर इन गतिविधियों पर कमी तो आयी है पर खासकर शाम ढले ग्राम के गंजेडियों सहित पियक्कड़ों व उनके बुलावे पर आने वाले बाहरी असामाजिक तत्वों का मजमा अब भी यहां लगने की शिकायत है । कुछ समय पहले मैदान के गेट में लगाये गये ताले को भी इन असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिये जाने की शिकायत है । इसी के मद्देनजर रोपित किये गये करीबन 500 पौधों की सुरक्षा व यहां होने वाले असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने सहित इस मैदान में होने वाले विकासखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता व अन्य गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में यह निर्णय लिया गया है ।आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि हेमंत कश्यप , क्षेत्रीय जनपद सदस्य राजू मनहरे , सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव , पूर्व सरपंच नंदकुमार यादव , ग्रामीण सभा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा व पूर्व उपाध्यक्ष छेदन वर्मा , शाला परिवार के सदस्यों के साथ प्राचार्य एस के वर्मा व रोजगार सहायक कोमल वर्मा , केशव वर्मा , ईश्वर वर्मा व इस योजना में कार्यरत मजदूर मौजूद थे ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    August 17, 2026

    धीवर समाज आरंग ने बाबा बागेश्वरनाथ महादेव का किया दुग्धाभिषेक-की नगर की सुख-समृद्धि की कामना

    August 17, 2026

    ‘बने खाओ-बने रहिबो 2.0 के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा अभियान

    August 17, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों का हुआ सम्मान

    Vinod GuptaAugust 17, 2026117 Views

    आरंग में धूमधाम से मनी वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती-मेधावी विद्यार्थियों और समाज सेवियों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.