Author: Khabar Chhattisgarh News
बिलासपुर। इलाज कराने गांव से अस्पताल जा रही मां की दोपहिया वाहन से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। मां के मौत की सूचना के बाद संत अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ दोपहिया वाहन से गांव से तखतपुर अस्पताल पहुंचा। मां की मौत से गमगीन संत ने दूसरे दिन अंतिम संस्कार की तैयारी करने, ग्रामीणों व परिजनों को सूचना देने रात में जितेंद्र के साथ अस्पताल से गांव के लिए निकला। कुछ ही दूर पहुंचे थे कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन से…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के धमधा स्थित श्रेया हॉस्पिटल पर प्रशासनिक कार्यवाही लगभग तय है। जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई तीन सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें साफ तौर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। बता दें, कुछ दिन पूर्व धमधा के श्रेया हॉस्पिटल के स्टाफ ने एक महिला मरीज को भिलाई स्थित शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बहाने छोड़कर भाग गया था। श्रेया हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपनी यहां हुई मौत को छिपाने के लिए महिला को भिलाई भेजा था। एम्बुलेंस के जरिए महिला मरीज और स्टाफ पहुंचे। जैसे ही शंकराचार्य हॉस्पिटल के डॉक्टर ने…
Aaj Ka Panchang 13 December 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 13 दिसंबर, शनिवार का दिन है. आज से पौष माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग. आज का पंचांग- 13 December (Aaj Ka Panchang) तिथि नवमी – 04:37 पी एम तक आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय सूर्योदय का समय : 07: 05 ए एमसूर्यास्त का समय : 05: 26 पी एमचंद्रोदय का समय: 01:57 ए एम, दिसम्बर 14चंद्रास्त का समय : 01:07 पी एम नक्षत्र :हस्त – पूर्ण रात्रि तक आज का करण :गर…
13 दिसंबर 2025 का राशिफल: जानें आज आपकी राशि के लिए करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के मामले में क्या खास है। मेष को सफलता, वृषभ को सावधानी, और धनु को भाग्य का साथ मिलेगा। ज्योतिष के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के प्रभाव से करियर, स्वास्थ्य, रिश्ते और आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। यहां जानें मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक…
Bihar IAS Transfer 2025: बिहार सरकार ने प्रशासनिक ढांचे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए छह आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना ने साफ कर दिया है कि राज्य शासन आने वाले महीनों में नौकरशाही के माध्यम से कामकाज की गति बढ़ाने की तैयारी में है। सबसे अहम परिवर्तन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को लेकर किया गया है, जो अब तक सारण प्रमंडल, छपरा के आयुक्त थे। उन्हें स्थानांतरित करते हुए उच्च शिक्षा विभाग, बिहार के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य में उच्च शिक्षा सुधार…
दिल्ली – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का शुक्रवार सुबह लातूर में निधन हो गया। 90 वर्षीय पाटिल ने सुबह करीब 6:30 बजे अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे और घर पर ही उपचार चल रहा था। उनके निधन से महाराष्ट्र सहित राष्ट्रीय राजनीति में शोक की लहर है। शांत, संयत और कार्यकुशल नेतृत्व के लिए वे भारतीय राजनीति में विशिष्ट पहचान रखते थे। शिवराज पाटिल का जन्म 12 अक्टूबर 1935 को लातूर जिले के चाकुर में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने आयुर्वेद का अध्ययन किया…
कवर्धा। कवर्धा ज़िले के लोहारा थाना के बांधाटोला इलाके में एक सैप्टिक टैंक में 20 दिन पुरानी नवविवाहिता की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले में हत्या की आशंका महिला के ससुर पर जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पूरा मामला लोहारा थाना के बांधाटोला इलाके का है। पूरे गांव में उस वक़्त हड़कंप मच गया, जब सैप्टिक टैंक से सड़ी-गली हालत में नवविवाहिता की लाश मिली। महिला की लाश लगभग 20 दिन पुरानी बताई जा रही है, जो बुरी तरह से सड़…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सक्ती जिले के ग्राम हसौद में आयोजित भव्य 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को आध्यात्मिक एकता, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक गौरव का अद्भुत संगम बताया। उन्होंने कहा कि “मां महामाया की पावन भूमि हसौद में 251 कुंडों में एक साथ सम्पन्न हो रहा यह महायज्ञ छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई ऊंचाई देता है।” मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा—“500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण…
रायपुर। रायपुर कोर्ट परिसर से गांजा तस्करी के आरोपी के फरार होने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां कोर्ट में पेशी पर लाए गए गांजा तस्करी के मामले के बंदी आशीष राजावत को जेल से न्यायालय लाया गया था। पेशी के दौरान सिपाहियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी, जिसके बाद वह मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं कहा जा रहा है कि सिपाहियों से सांठगांठ के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सिपाहियों ने ही आरोपी का हथकड़ी खोल दिया था। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।
कवर्धा। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक में मिला। अचानक तेज बदबू आने पर परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान कामनी निषाद के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पहले लव मैरिज कर भोजराज पटेल से शादी की थी। दो माह पहले महिला के पति ने लोहारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। वहीं लगातार आ रही तेज…
