Author: Khabar Chhattisgarh News
नई दिल्ली: पीएम किसान योजना की अगली किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) को लेकर बड़ी खबर है. हर कोई जानना चाहता है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी. अब तक 21 किस्तें जारी पीएम किसान सम्मान निधि योजना तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं. अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं. पिछली यानी 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंचे थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार फरवरी 2026 के अंत तक 22वीं किस्त जारी कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक साथ विभाग के 22 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। बलरामपुर में जादू-टोने के शक में हुई एक महिला की हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। एक महिला ने अपनी पड़ोसी महिला की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसे शक था पड़ोसी महिला ‘टोनही’ है और वह जादू टोना करती है। जादू-टोना के शक में महिला की हत्या मामला जिले के कुसमी थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान ग्राम गुटराडीह निवासी सीतापति नगेशिया के रूप में हुई है। जबकि मृतका बुजुर्ग महिला का नाम चंद्रकली नगेशिया 55 वर्ष है। मृतका आरोपी महिला के पड़ोस में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। मृतक आरोपी के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने लिखा कि मैं अपनी बीबी-बच्चों के बिना नहीं रह सकता, इसलिए मैं भी आत्महत्या कर रहा हूं। जानिए घटना जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम राजेंद्र गुप्ता था और पत्नी का नाम रेखा गुप्ता था। राजेंद्र गुप्ता बिहार का रहने वाला था और रायपुर के खम्हारडीह के चंडी नगर में किराये…
Home Loan Interest: रियल एस्टेट की लगातार चढ़ती कीमतों ने आम लोगों का घर खरीदने का सपना पहले से कहीं अधिक मुश्किल कर दिया है. जमीन से लेकर निर्माण सामग्री तक, हर चीज महंगी होने के कारण कई परिवार अपने ही घर का सपना टालते जा रहे हैं. लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए यह स्थिति उतनी कठिन नहीं रह गई है. सरकार की हाउस बिल्डिंग एडवांस (HBA) योजना उनके लिए ऐसा विकल्प बनकर सामने आई है, जिसने घर बनाने और खरीदने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया है. घर निर्माण से लेकर मरम्मत और प्लॉट खरीद तक…
CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी काम की खबर है, प्रशासन ने एक दिन सभी शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया गया है। आपकों बता दें कि, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 18 दिसंबर को प्रमुख समाज सुधारक और सतनामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु घासीदास की जयंती के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर प्रदेश में शुष्क दिवस घोषित किया है। प्रशासन ने प्रदेश के शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। कांकेर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा गुरू घासीदास…
कोरबा – छत्तीसगढ़ में कोरबा के बालको के ग्रीन एनोड प्लांट (GAP) में बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में अचानक धमाके के साथ ऑयल लीकेज होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनते ही प्लांट में हड़कंप मच गया और सुरक्षा टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। घटना बालको थाना क्षेत्र की है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार मशीनरी में तकनीकी खराबी की…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में बहस पूरी हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और चैतन्य बघेल के पक्षों की सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शराब घोटाला केस में गिरफ्तार चैतन्य बघेल 18 जुलाई से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। चैतन्य की ओर से अदालत में ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए राहत की मांग की गई थी। वहीं ईडी ने अपने पक्ष रखते हुए चैतन्य के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों पर विस्तार…
रायपुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, देवपुरी में कैल्सिड सीरप की एक बोतल के भीतर मांस जैसा पदार्थ पाए जाने संबंधी जानकारी 6 दिसंबर 2025 को विभाग को मिली थी। उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा तत्काल जांच की कार्यवाही प्रारंभ की गई। रायपुर जिले की संयुक्त जांच टीम के द्वारा दिनांक 07 दिसंबर 2025 को संबंधित कैल्सिड सस्पेंसन 200 एमएल, बैच नं. ALGE 4061, M/D 05/2024, E/D 04/2026 निर्माता एक्टिनोवा प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, हिमाचल प्रदेश का विधिवत नमूना संग्रहण किया गया। संग्रहित नमूनों को आगे की गुणवत्ता…
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक कंपनी की हठधर्मिता के कारण आज पूरे देश में जहाजों की उड़ान का संकट पैदा हो गया है। यह मोदी सरकार के एक ही कंपनी को एकाधिकार देने की नीति परिणाम है। देश में जब से मोदी सरकार बनी है, मोदी सरकार देश के हर महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निजी उद्योगपतियो के एकाधिकार में सौंप दिया है। प्रतिस्पर्धा में मौजूद तत्कालीन अन्य विमानन कंपनियो की उपेक्षा की गयी है। मोदी सरकार में सरकारी विमान कंपनी इंडियन एयरलाइंस को बेच दिया। 2014 के पहले देश में 5 विमानन कंपनियां काम करती थी,…
