Author: Rekhraaz Sahu
छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती पर बेलसोंडा में चावल उत्सव का आयोजन महासमुंद।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के पावन अवसर पर ग्राम बेलसोंडा स्थित शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकान में चावल उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना तथा खाद्य सुरक्षा को सशक्त बनाना रहा।इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गरीब, किसान एवं श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। चावल उत्सव के…
बीके बाहरा के आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में 9 जनवरी को विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का होगा आयोजन खल्लारी/ खल्लारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बी.के. बाहरा में आर्ष कन्या गुरुकुल व निरोगधाम योग नेचुरोपैथी वैलनेस बी.के. बाहरा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में शुक्रवार 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। उक्त आयोजन में एम जी एम आंख का अस्पताल के सहयोग से यह आयोजन होगा। आयोजन मण्डल के सदस्य श्रीमति हेमलता साहू ने बताया की उक्त आयोजन के दिन नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान…
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का प्रथम आगमन, मामाभांचा में क्षेत्रीय सहकारी समिति के कर्मचारीयो ने कि भेंट मुलाकात खल्लारी/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष निरंजन सिन्हा का प्रथम आगमन पर ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मामाभांचा में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाक़ात कर खरीद कार्य मे आ रही, अडचनों को लेकर सारगर्भित चर्चा हुई। साथ ही इस दौरान बैंक के अध्यक्ष श्री सिन्हा ने मामाभांचा सोसायटी पहुंच कर किसानों से हाल चाल पुछा एवं सभी किसानो से पुरी धान खरीदे जाने…
बी के बाहरा में 6 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, पं. डिगेश्वर प्रसाद तिवारी होंगे कथा वाचक खल्लारी/ खल्लारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बी.के. बाहरा में समस्त ग्रामवासी के द्वारा पाकिन पारा में ग्रामवासियों के विशेष सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार 6 से सोमवार 12 जनवरी तक आयोजन किया गया है। वहीं श्रीमद् भागवत कथा का कथा वाचक पं. डिगेश्वर प्रसाद तिवारी होंगे, साथ ही परायण कर्ता पं. गोपाल तिवारी बी.के. बाहरा रहेंगे।ग्राम बी.के. बाहरा में श्रीमद् भागवत कथा का कथा वाचक पं. डिगेश्वर प्रसाद तिवारी के उक्त धार्मिक आयोजन की प्रस्तुति में कथा संगीतमय रहेगा। जहां…
छ ग में आम आदमी पार्टी देगी मजबूत विकल्प-भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष महासमुंद जोन की अहम संगठनात्मक बैठक संपन्नआगामी चुनावों व “छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा” को लेकर बूथ व विधानसभा स्तर पर रणनीति पर मंथन महासमुंद। आज 5 जनवरी 2026 को प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर एवं लोकसभा अध्यक्ष महेश यादव के नेतृत्व में महासमुंद जोन के अंतर्गत गरियाबंद, महासमुंद एवं धमतरी जिले प्रमुख पदाधिकारीयो की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आम आदमी पार्टी महासमुंद जिला कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में विधानसभा स्तर एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने…
सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश समेत पूर्व सैनिको, शिक्षकों का हुआ सम्मान खल्लारी/ पौष पूर्णिमा मड़ाई मेला महोत्सव एवं लोक पर्व छेरछेरा के वृहद मंच पर ग्राम एम. के. बाहरा में सहकारी समिति कर्मचारी संघ कि जिलाध्यक्ष एवं ग्रामीण सेवा सहकारी समिति चरौदा के प्रबंधक जयप्रकाश साहू का उनके किये उत्कृष्ट कार्यों, किसानो के निस्वार्थ सहयोग एवं समितियों मे चलाई गई विभिन्न अनुकरणीय पहल के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू द्वारा हर सम्भव क्षेत्र के किसानों को सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित कराने के साथ ही साथ पर्यावरण व जनहित के अनेक कार्यों…
जनपद उपाध्यक्ष ने अपने गृह ग्राम में हर्षोल्लास के साथ मनाया छेरछेरा का पर्व, पारंपरिक रूप से मांगी छेरछेरा छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा के अवसर पर शनिवार को चारों ओर उत्साह का माहौल रहा, जहाँ जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जी ने अपने गृह ग्राम बेलसोंडा के ग्रामीणों के साथ इस उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया। सुबह से ही गाँव की गलियाँ “छेरछेरा, माई कोठी के धान ला हेर हेरा” के जयघोष से गुंजायमान रहीं। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष ने अपनी सादगी का परिचय देते हुए कंधे पर झोला लटकाकर घर-घर जाकर पारंपरिक रूप से अन्न का…
कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय में परसट्टी (खार) को शामिल करने की मांग महासमुंद।कोडार जलाशय से रबी फसल हेतु जल प्रदाय की वर्तमान व्यवस्था में ग्राम परसट्टी (खार) को शामिल नहीं किए जाने पर किसानों में नाराजगी व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम पंचायत बरौडाबाजार अंतर्गत ग्राम परसट्टी (खार) के किसानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जल संसाधन विभाग से लिखित रूप में मांग की है कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्राम परसट्टी (खार) को जल प्रदाय सूची में सम्मिलित किया जाए।आवेदन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान वर्ष क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने…
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने भूपेन्द्र चन्द्राकर महासमुंद,31 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी महासमुंद के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर को पार्टी ने उनके पार्टी के संगठन विस्तार के लिए किए गए कार्यो के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद जिले का प्रभारी बनाया है। जोन प्रभारी बनने के बाद भूपेन्द्र चंद्राकर को बधाईयां और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि भूपेन्द्र चन्द्राकर ने दसक पहले आम आदमी पार्टी का बेनर अपने साथी अभिषेक जैन, संतोष चन्द्राकर,संजय यादव,राकेश झाबक,सकील खान, आशिक हुसैन,कादिर चौहान, खिरोद पटेल के साथ तैयार कर पार्टी…
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में महासमुंद में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन 27 दिसम्बर को महासमुंद – भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृती में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन विधायक कार्यलय प्रांगण में 27 दिसम्बर दिन शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित है सम्मेलन में प्रमुख वक्तागण विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी,व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंग ठाकुर होगें।जानकारी देते हुऐ नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं महासमुंद विधानसभा प्रभारी देवीचन्द राठी, सह प्रभारी लक्ष्मीकांत तिवारी,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शिका,ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय साहू,तुमगांव मण्डल अध्यक्ष तेजेन्द्र शर्मा,सिरपुर पटेवा मण्डल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर,झलप मण्डल…
