सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी-डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दी बधाई-कहा-नए नेतृत्व में संगठन को मिलेगी नई मजबूती
आरंग। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सुखदेव भगत को प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं आरंग के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. डहरिया ने विश्वास जताया कि सुखदेव भगत के अनुभव और कुशल संगठनात्मक नेतृत्व से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए प्रभारी के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने में मदद मिलेगी। डॉ. डहरिया ने सुखदेव भगत के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विनोद गुप्ता-आरंग



