Author: Rekhraaz Sahu

महासमुंद में चिंतामणि चंद्राकर उर्फ बुलू का निधन, पुलिस जांच जारी महासमुंद। शहर में अपनी अलग पहचान रखने वाले चिंतामणि चंद्राकर उर्फ बुलू (56 वर्ष) का निधन हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप चंद्राकर पिता बलदाऊ चंद्राकर (32 वर्ष), निवासी कुर्मीपारा वार्ड क्रमांक 17 महासमुंद, थाना पहुंचकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनके भाई चिंतामणि चंद्राकर उर्फ बुलू, पिता स्वर्गीय सरजू चंद्राकर, निवासी वार्ड क्रमांक 16 शीतला मंदिर के पीछे महासमुंद, ग्राम खट्टी में भागीरथी पटेल की दुकान के पास मृत अवस्था में मिले।प्रथम…

Read More

सिंघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 137 किलो गांजा जब्त महासमुंद। सिंघोड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 137 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 65 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में शामिल सात पुरुष एवं एक महिला सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय बॉर्डर रहेटीखोल में चेकिंग के दौरान संदिग्ध टोयोटा कार को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी और पीछे की सीट में प्लास्टिक बोरियों में छुपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।पकड़ा…

Read More

यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है : योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद। मंगलवार को छत्तीसगढ़ सरकार में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2026- 27 का बजट प्रस्तुत किया। पिछले वर्ष बजट का आकार एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए था, जो इस वर्ष बढ़कर एक लाख 72 हजार करोड़ रुपए हो गया है। वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्ध एवं खुशहाल बनाने का संकल्प है। इस बजट से विकास एवं जनकल्याण…

Read More

जब DISTRICT HOSPITAL के इंस्पेक्शन में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा, मरीजों से बातचीत कर पूछा पौष्टिक आहार मिला रहा है कि नहीं,अधिकारियों को दिए ये निर्देश… धमतरी,24 फरवरी 2026।जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने जिला चिकित्सालय धमतरी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मरीजों से चर्चा कर यह भी पूछा कि उन्हें समय पर पौष्टिक आहार मिल रहा है या नहीं तथा भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है या नहीं। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री सार्वा ने अस्पताल…

Read More

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई। 09 बोरी गुटखा जब्त, नमूने जांच हेतु भेजे गए महासमुंद// खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने आज स्थानीय गंजपारा में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा फर्म मेसर्स मनभावन एजेंसी, गंजपारा, महासमुंद एवं फर्म मेसर्स हरीश जनरल स्टोर, गंजपारा, महासमुंद का आकस्मिक जांच किया गया।जांच के दौरान टीम ने मेसर्स मनभावन एजेंसी से 08 बोरी ‘पान पसंद’ (कुल 276 पैकेट) संभावित गुटखा जब्त (अभिगृहित) किया। वहीं मेसर्स हरीश जनरल स्टोर से 01 बोरी ‘पान पसंद’ संभावित गुटखा सीज किया गया। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती रोशनी राजपूत…

Read More

धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अध्यक्षता में आमदी में हुआ स्वस्थ पंचायत सम्मेलन, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई चर्चा… धमतरी/आमदी,19 फरवरी 2026। नगर पंचायत आमदी में मितानिन बहनों द्वारा स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की, इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आमंत्रित कर क्षेत्र में स्वास्थ्य संबंधी कमियों पर चर्चा की गई तथा आवश्यक जानकारी साझा की गई। सम्मेलन में मितानिन बहनों ने स्वास्थ्य सेवाओं में आ रही समस्याओं और कमियों को विस्तार से रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने उनकी मांगों को गंभीरता…

Read More

जनपद पंचायत धमतरी में वीबी जी,रामजी योजना के तहत् हुआ आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन व आजीविका संवर्धन पर हुई कार्यशाला… धमतरी,18 फरवरी 2026।जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में जनपद पंचायत धमतरी में VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आजीविका संवर्धन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष ने योजनाओं के बेहतर समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी विभागों एवं पंचायत स्तर के अमले के सामूहिक प्रयास…

Read More

महासमुंद जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित, नलकूप खनन पर प्रतिबंध महासमुंद 17 फरवरी 2026/ आगामी ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा महासमुंद जिले को जलाभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियमए 1986 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।आदेश के अनुसार सक्षम अधिकारी की पूर्वानुमति के बिना जिले में पेयजल के अतिरिक्त किसी अन्य प्रयोजन के लिए नया नलकूप खनन प्रतिबंधित रहेगा। शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं नगरीय निकायों को पेयजल व्यवस्था हेतु अपने…

Read More

लोहारडीह में भूमिहीन योजना पर हंगामा: सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन महासमुंद। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर लोहारडीह के ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर हुए सत्यापन में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार दिसंबर माह में सभी हितग्राहियों का सत्यापन किया जाना था, ताकि योजना का लाभ निरंतर मिल सके। नियम के अनुसार पंचायत में मुनादी कर सूचना दी…

Read More

जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, विधायक चातुरी नंद हुईं शामिल सरायपाली, 16 फरवरी 2026 : ग्राम जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में आज एसडीएम कार्यालय, सरायपाली के सामने ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। इस आंदोलन में सरायपाली विधायक चातुरी नंद स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठीं। धरना में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, ग्राम सरपंच एवं पंचगण शामिल हुए। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्रामसभा की वैधानिक सहमति के बिना चल रहे निर्माण कार्य पर तत्काल स्थगन आदेश जारी किया जाए तथा पूरे मामले…

Read More