Author: Rekhraaz Sahu
महासमुंद में केनाल लिंक सड़क एवं पुल निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति महासमुंद, 21 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल जिले के महासमुंद अंतर्गत केनाल लिंक मार्ग के निर्माण एवं पुल-पुलिया सहित कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 3.125 किलोमीटर लंबाई के मार्ग का निर्माण किया जाएगा।लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस कार्य के लिए 381.36 लाख रुपये (लगभग 3.81 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्य का क्रियान्वयन लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित मानकों एवं प्रक्रिया के अनुसार…
ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करके प्रारंभ हुआ श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व दुर्ग – नवदुर्गा की आराधना शुरू हो गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लग गया था। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए। देर रात तक भक्तों की कतार मंदिरों में लगी थी। अब पूरे ९ दिनों तक माता की भक्ति में लोग लीन रहेंगे। दूसरी ओर हिन्दू नव वर्ष भी आज के ही दिन से प्रारंभ होता है, दुर्ग शहर की प्रसिद्ध श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र…
SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हादसा, आग से 10 मरीजों की मौत कटक (ओडिशा)।ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में रविवार देर रात करीब 3 बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई। आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी थी।घटना के दौरान कई मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसे तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए।घटना की…
कान्हाराज सिंह ठाकुर को ‘मन की बात’ (झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ) के प्रदेश प्रभारी का दायित्व: संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कीरायपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता श्री कान्हाराज सिंह ठाकुर को संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने ‘झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी की जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने और जन-संवाद को नई ऊँचाइयां देने के उद्देश्य से की गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने पर श्री कान्हाराज सिंह ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए…
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग के बजट में पोषण, महिला सशक्तिकरण और दिव्यांग हितों की उपेक्षा – चातुरी नंद सरायपाली, 14 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने अनुदान मांगो के विरोध में अपनी बातें रखी। विधायक चातुरी नंद ने सदन में मांग संख्या 34 एवं 55 (महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण विभाग) के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बजट का विरोध करते हुए कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के बड़े-बड़े दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन…
कृषि यंत्र और ट्रैक्टर वितरण में अनियमितताओं और निजी ट्रैक्टर कंपनियों की भूमिका पर विधायक चातुरी नंद ने सदन में उठाया सवाल कृषि यंत्र और ट्रैक्टर वितरण में अनियमितताओं और निजी ट्रैक्टर कंपनियों की भूमिका पर विधायक चातुरी नंद ने सदन में उठाया सवाल- ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कृषि मंत्री रामविचार नेताम से पूछे तीखे सवाल- कृषि उपसंचालक महासमुंद के खिलाफ कई नोटिस मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप रायपुर, दिनांक — सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण के माध्यम से प्रदेश में अनुदान पर कृषि यंत्र और ट्रैक्टर वितरण की प्रक्रिया में…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोरिंग में आयोजित हुआ प्रेरक कार्यक्रम भोरिंग। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत भोरिंग की महिला समितियों द्वारा दिनांक 09 मार्च 2026 को दोपहर 1.00 बजे त्रिमूर्ति प्रतिमा के सामने स्थित सतनाम भवन भोरिंग में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम संगठन भोरिंग की बैठक के दौरान जिला स्तर से आए महिला अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर श्रीमती संगीता सिंह (उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग) डॉ. अंजना नायडू (उपसंचालक, पशुपालन विभाग), श्रीमती प्रभा मारकंडे (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी विभाग) एवं डॉ. मुक्ता बरिहा (आयुष अधिकारी, आयुष विभाग) ने कार्यक्रम…
महासमुंद में बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई तेज, पहले दिन 73 रिपीट ऑफेंडर्स पर कटा चालान महासमुंद, 9 मार्च।महासमुंद शहर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर कैमरा आधारित ई-चालान की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में शहरवासियों से अपील की गई है कि सभी मिलकर महासमुंद को 100 प्रतिशत हेलमेट नियम का पालन करने वाला शहर बनाने में सहयोग करें।पुलिस के अनुसार शहर में लगाए गए कैमरों के माध्यम से लगातार बिना…
विश्व महिला दिवस पर विधायक चातुरी नंद के हाथों सम्मानित हुईं क्षेत्र की महिलाएं- बलौदा में हुआ भव्य आयोजन, महिलाओं ने गीत-कविता से दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश सरायपाली, 8 मार्च 2026 : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में विश्व महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय एवं प्रेरणादायी महिलाओं को मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, कविता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी शक्ति, समानता और सशक्तिकरण का प्रभावशाली संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत…
रसोई गैस और कमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी जनता पर अन्याय – विधायक चातुरी नंद सरायपाली, 8 मार्च 2026 । रसोई गैस और कमर्शियल गैस की कीमतों में हाल ही में की गई बढ़ोतरी को लेकर सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दामों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस में 115 रुपये की वृद्धि सीधे तौर पर आम जनता, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय है। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही…
