Author: Vinod Gupta
सेवा निवृत हुवे प्रधान पाठक को दी गई विदाई-सौपा गया पेंशन अदायगी पत्र आरंग।आज शुक्रवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक बेसिक शाला आरंग के प्रभारी प्रधान पाठक रामकुशल साहू 39 वर्ष, 1 महीना और 16 दिनों की लंबी एवं समर्पित सेवा के बाद अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवाओं को सम्मान देते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरंग दिनेश शर्मा के निर्देशानुसार शिक्षा कार्यालय आरंग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई देकर पेंशन अदायगी पत्र दिया गया एवं मुंह मीठा कराया गया।वरिष्ठ साहू ने अपनी लंबी सेवा अवधि में विद्यालय के उन्नयन और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण…
‘एकता दौड़’ में दौड़े छात्र और पुलिस-वृक्षारोपण कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश.. आरंग। गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ‘एकता दौड़’ एवं ’वृक्षारोपण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं आरंग पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य हरेश कुमार दास द्वारा सरदार पटेल एवं छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभी ने सम्मिलित रूप से भारत देश की एकता और अखंडता, समृद्धि…
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती-छात्रो को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ… आरंग-छत्तीसगढ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश एवं स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुल्लू मे आज दिनांक 31अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई शाला के प्रभारी प्राचार्य माणिक लाल मिश्रा ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी, एकता व अखंडता के लिए उनके दृढ़संकल्प व योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर सभी शिक्षकों व…
डिजिटल शिक्षा, एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय तथा इनके मध्य MOU पर हुआ हस्ताक्षर आरंग। आज 30 अक्टूबर को बद्री प्रसाद लोधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग एवं AISECT के मध्य एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते का उद्देश्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग, कौशल विकास, डिजिटल शिक्षा, एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करना है।इस MOU के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को AISECT द्वारा संचालित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल लर्निंग, आईटी एवं एंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों में न केवल व्यावसायिक दक्षता का…
नए विधानसभा भवन एवं राज्योत्सव स्थल का कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया निरीक्षण-तैयारियों का लिया जायजा राज्योत्सव में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग की होगी प्रभावी भागीदारी नवा रायपुर। दिनांक 28 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन एवं आगामी राज्योत्सव मेला स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि – राज्योत्सव केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का प्रतीक…
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाया गया दीपोत्सव-अपने भीतर के विकारों को दूर कर आत्मशांति का दीप जलाने किया प्रेरित.. आरंग। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शांतिमय गीत से हुआ। इस अवसर पर संस्थान की संचालिका बी के लता दीदी ने आध्यात्मिकता और संस्कारों पर आधारित प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल बाहरी प्रकाश का नहीं, बल्कि आत्मा में जागरूकता और सद्गुणों के दीप जलाने का पर्व है। जैसे दीपावली मे घरों की सफ़ाई करते हैं, दीप जलाते हैं वैसे…
बड़ी खबर-कल से शुरू हो जायेगी पेयजल की नियमित आपूर्ति-अध्यक्ष और CMO के मार्गदर्शन में मरम्मत कार्य हुआ पूरा… आरंग। पारागांव निसदा मार्ग में रेलवे पटरी के पास भारत माला मार्ग निर्माण के दौरान पेयजल की मुख्य पाइप लाइन टूट जाने से आरंग नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गया था।जिसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मरम्मत हेतु अधिकारियो तथा कर्मचारियो को निर्देश दिए। पालिका के कर्मचारी अधिकारी तत्काल मरम्मत कार्य में जुट गए तथा लगातार कार्य करते हुए आज शाम को मरम्मत कार्य पूरा कर पानी टँकी तक पानी पहुचाने का कार्य…
नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार-छग के मंत्री गुरु खुशवंत बोले-ओडिशा में खिलेगा कमल-लिखेगा विकास का नया अध्याय आरंग।छत्तीसगढ़ सरकार में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के नेगीपाली, परकोड, बेहेराडीही, भैंसाताल, ठेलकोबेड़ा एवं साराबोंग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में ओडिशा विकास का नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री…
बड़ी खबर-01 नवम्बर को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन स्थगित-प्रशासन से सकारात्मक चर्चा के बाद किसानों ने लिया निर्णय.. आरंग। किसानों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 01 नवम्बर को प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन स्थगित हो गया है। आरंग SDM अभिलाषा पैकरा तथा किसानों के प्रतिनिधियो की हुई बैठक में सकारात्मक चर्चा के बाद उक्त निर्णय लिया गया। आज 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में किसानों की प्रमुख मांग एग्रीटेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन को लेकर हुई चर्चा में प्रशासन की और से सभी किसानों विशेष सर्वे करवा कर 31 अक्टूबर तक पूरा करने सहित…
कर्मचारी व पेंसनरो को मिले केशलेस चिकित्सा लाभ-इन्होंने की मुख्यमंत्री से मांग आरंग।छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी व पेंशनरौ को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर केशलेस चिकित्सा की लाभ की मांग मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया गया है।चिकित्सा सुविधा की प्रकिया जटिल होने के कारण से अस्पताल में भर्ती मरीज के ईलाज हेतु परिवार जनो को जेवर, जमीन,गिरवी रखकर व कर्ज लेकर किया जाता है यह बात महत्वपूर्ण है की इस समयावधि में कर्मचारी (मरीज) को वेतन राशि भी नही मिलती जो बहुत बड़ी संकट का समय होता है कर्ज…
