Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार-छग के मंत्री गुरु खुशवंत बोले-ओडिशा में खिलेगा कमल-लिखेगा विकास का नया अध्याय
    Blog

    नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार-छग के मंत्री गुरु खुशवंत बोले-ओडिशा में खिलेगा कमल-लिखेगा विकास का नया अध्याय

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaOctober 28, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नुआपाड़ा (ओडिशा) विधानसभा उपचुनाव प्रचार-छग के मंत्री गुरु खुशवंत बोले-ओडिशा में खिलेगा कमल-लिखेगा विकास का नया अध्याय

    आरंग।छत्तीसगढ़ सरकार में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र के नेगीपाली, परकोड, बेहेराडीही, भैंसाताल, ठेलकोबेड़ा एवं साराबोंग के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर प्रचंड मतों से विजय दिलाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में ओडिशा विकास का नया स्वर्णिम अध्याय लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। किसानों का सम्मान, महिलाओं का सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार और हर वर्ग का उत्थान यह सब भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब ओडिशा की पहचान बदहाल सड़कों से नहीं, बल्कि विकास की राहों से हो रही है। भाजपा सरकार में सड़क से जुड़ता हर गाँव, तरक्की से जुड़ता हर इंसान यही है सुशासन का नया ओडिशा। जनसभा में उपस्थित नागरिकों ने एक स्वर में संकल्प लिया की कमल का बटन दबाएंगे,भाजपा को जिताएंगे। जनता का उत्साह, विश्वास और अपार स्नेह यह स्पष्ट कर रहा है कि नुआपाड़ा विधानसभा से भाजपा की विजय सुनिश्चित है।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंत्री का यह दौरा नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा संगठन के लिए उत्साहवर्धक और ऊर्जा देने वाला रहा। इससे पूर्व भी मंत्री नुआपाड़ा क्षेत्र के प्रचार अभियान में भाग ले चुके हैं और कल उन्होंने दूसरी बार पहुँचकर क्षेत्र में भाजपा के विजय संकल्प को और मजबूती दी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    June 30, 2026

    बरसात से पहले स्कूलों की साफ-सफाई के निर्देश जारी-

    June 30, 2026

    तहसीलदार के अवकाश में चले जाने से आरंग तहसील में काम काज ठप्प-किसान और विद्यार्थी ज्यादा परेशान

    June 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश

    Vinod GuptaJune 30, 2026123 Views

    शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति-शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति-सभी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.