Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-आरंग विधान सभा क्षेत्र में भी शुरू हुआ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य-बीएलओ घर घर बाँट रहे है ये प्रपत्र… आरंग। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR के दूसरे चरण की घोषणा की गई थी जिसमें छत्तीसगढ़ सहित कुल 12 राज्यों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की घोषणा कर दी गयी थी जिसके अनुसार आरंग विधानसभा क्षेत्र में भी SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरंग SDM अभिलाषा पैकरा ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए…
नगर पालिका द्वारा संचालित कांजी हाउस का फिर टुटा ताला-अध्यक्ष के निर्देश पर पालिका प्रशासन ने कार्यवाही हेतु आरंग थाने में की लिखित शिकायत…. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग द्वारा संचालित कांजी हाउस का ताला अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ कर पशुधन को फिर छोड़ दिया गया है जिसकी सूचना नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन को मिलने पर उन्होंने तत्काल पालिका प्रशासन को उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने आरंग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिस पर पालिका प्रशासन द्वारा उक्त अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग थाना प्रभारी आरंग को…
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न-विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया स्वस्थ बालक-स्वस्थ भारत का संदेश आरंग। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत सोमवार (03 नवम्बर) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुजरा में चिरायु दल द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य भानुप्रताप डहरिया के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी गंगाधर बिंझाडेकर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. अब्रार आलम एवं उनकी स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (General Health Check-up) एवं Sickling Solubility Test किया। विद्यार्थियों के…
राज्योत्सव-सूर्य किरण टीम ने आज किया रिहर्सल-आसमान में भरी उड़ान-बिखेरी रोमांच की लाल चमक आरंग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य में आज मंगलवार को नया रायपुर स्थित सेंध तालाब का आसमान रोमांच और देशभक्ति से सराबोर हो उठा। भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) ने यहां करीब दो घंटे तक शानदार रिहर्सल करते हुए अपने दमदार हवाई करतबों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।लाल-सफेद फाइटर जेट्स के बेहतरीन फॉर्मेशन फ्लाइंग, क्रॉसिंग मैन्युवर, हार्ट और ऐरो शेप जैसी अद्भुत आकृतियों ने आकाश में देश की शौर्यगाथा लिख दी। सूर्य की किरणों के बीच जब वायु…
सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में इन्होंने जीता गोल्ड-राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित-ग्रामवासियों ने दी बधाई आरंग। भिलाई के सेक्टर-3 में आयोजित सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में ग्राम नारा निवासी युवा पहलवान आकाश चंद्राकर ने 125 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अपने दमदार दांव-पेच और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आकाश ने न केवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि आगामी राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता, जो अहमदाबाद में आयोजित होगी, के लिए भी चयनित होकर क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन किया है।गोल्ड जीत की खबर मिलते ही ग्राम नारा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी…
बड़ी खबर-धान खरीदी के पहले सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू-धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना आरंग। प्रदेश में 17 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले ही सहकारी समितियों के कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का बिगुल फूंक दिया है। 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।हड़ताल के चलते धान खरीदी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।आरंग क्षेत्र के हड़ताली कर्मचारियों ने बताया महासमुंद के लोहिया चौक में आयोजित प्रदर्शन में महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी और गरियाबंद संभागों के सैकड़ों कर्मचारी एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। आरंग क्षेत्र…
आरंग की ये छात्राये बनेंगी राज्यस्तरीय हैंडबॉल टीम का हिस्सा आरंग। खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग की छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय हैंडबॉल टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। जिसका आयोजन कांकेर में होगा।विद्यालय की छात्राओं का चयन बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में हुआ है— इन दोनों खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।कक्षा 9वीं की…
कल 05 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा-यहाँ बताया जायेगा कार्तिक पूर्णिमा का आध्यात्मिक रहस्य आरंग।महानदी तट मेला स्थल समोदा मे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा कल दिनांक 5-11-25 दिन बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के रहस्य को आरंग के संचालिका बी. के. लता बहन द्वारा बताया जायेगा। कार्तिकेय कौन थे किसके पुत्र थे उनके आध्यात्मिक रहस्य क्या है चित्र प्रदर्शनी के माध्याम से समझायेंगे और कार्तिक पूर्णिमा में आए हुए श्रद्धालू को प्रसाद वितरण भी करेगें l इस कार्यक्रम में सेवा देने, समोदा, कुसमूँद, चपरिद, देवरी, गुल्लू, भानसोज , नारा, से भाई बहने आयेंगे lआपको बता दे की कल कार्तिक पूर्णिमा…
नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण सम्पन्न-हमर सियान-हमर अभिमान के तहत इतने सियानो का किया गया सम्मान आरंग। रीवा परिक्षेत्र साहू संघ द्वारा 03 नवंबर 2025 को ग्राम कुकरा में नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का शपथ ग्रहण एवं 28 ग्रामीण इकाई के सियानो का हमर सियान- हमर अभिमान के तहत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला रायपुर ग्रामीण साहू संघ के अध्यक्ष देवनाथ साहु एवं अध्यक्षता हीरामन साहू पूर्व संरक्षक तहसील साहू के द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष थान सिंह साहू, उपाध्यक्ष नंद कुमार साहू महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू, संगठन सचिव लक्ष्मीकांत साहू, महिला संगठन सचिव श्रीमती मंजू साहू…
कोडार डैम में दस दिवसीय नौकायान अभियान-मेजर जनरल ने किया नौकायान अभियान का निरीक्षण-कैडेटों में भरा जोश राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल विक्रांत एम. धूमने ने शुक्रवार को कोडार डैम, महासमुंद का दौरा किया। उनके साथ एनसीसी समूह रायपुर के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डी. के. पात्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने 1 सीजी नेवल यूनिट एनसीसी, रायपुर के तत्वावधान में “मोस्ट एंटरप्राइजिंग नेवल यूनिट (मेन्यू-25)” द्वारा संचालित दस दिवसीय नौकायान अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया।समारोह के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा मेजर जनरल धूमने को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड टेेकिंग सेरेमनी…
