Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न-विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया स्वस्थ बालक-स्वस्थ भारत का संदेश
    Blog

    स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न-विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया स्वस्थ बालक-स्वस्थ भारत का संदेश

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न-विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया स्वस्थ बालक-स्वस्थ भारत का संदेश

    आरंग। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत सोमवार (03 नवम्बर) को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुजरा में चिरायु दल द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य भानुप्रताप डहरिया के मार्गदर्शन में तथा प्रभारी गंगाधर बिंझाडेकर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर चिरायु टीम से डॉ. अब्रार आलम एवं उनकी स्वास्थ्य टीम उपस्थित रही, जिन्होंने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (General Health Check-up) एवं Sickling Solubility Test किया। विद्यार्थियों के वजन, ऊँचाई, दृष्टि, दाँत, त्वचा एवं रक्त संबंधी परीक्षण भी किए गए। टीम ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी।डॉ. आलम ने बताया कि विद्यालयीन बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है ताकि प्रारंभिक अवस्था में किसी भी बीमारी का पता लगाकर उसका उपचार किया जा सके। स्वस्थ शरीर ही अध्ययन और विकास की मजबूत नींव है।प्राचार्य भानुप्रताप डहरिया ने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं तथा समाज में ‘स्वस्थ बालक – स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करते हैं।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी गंगाधर बिंझाडेकर ने चिरायु टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार हमेशा ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों में सहयोग करता रहेगा। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक स्वास्थ्य जांच में भाग लिया और उपयोगी सलाह प्राप्त की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    August 24, 2026

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

    Vinod GuptaAugust 24, 2026123 Views

    25 अगस्त को सभी जिला में शिक्षक निकालेंगे TET मुक्ति रैली-मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.