Author: Vinod Gupta
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में दिखा ज़बरदस्त उत्साह-नगर के 08 परीक्षा केंद्रों में आयोजित में इतने छात्र हुए शामिल आरंग।नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं में इस बार गजब का उत्साह देखने को मिला है। आरंग नगर के 8 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कक्षा 6वीं प्रवेश की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति शानदार रही।आरंग नगर के केंद्र में कुल 2108 पंजीकृत प्रतिभागियों में से 1562 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। यह उपस्थिति दर 74.09% रही, जो बच्चों और उनके अभिभावकों के उत्साह को साफ दर्शाती है। परीक्षा केंद्र गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंग,शासकीय…
सशिम आरंग में आचार्य विकास वर्ग का आयोजन-वैदिक गणित के अभ्यास के साथ सुलेख के माध्यम से लेखन शैली मे सुधार पर हुई चर्चा… आरंग।दिसम्बर माह का छटवाँ आचार्य विकास वर्ग दिसंबर माह सरस्वती शिशु मंदिर आरंग में संपन्न हुआl जिसमें संस्था प्रभारी श्रीमती नितेश्वरी लोधी, विद्यालय के शारीरिक प्रमुख संतोष शंख ,विज्ञान प्रभारी ओमप्रकाश साहू ,एवं श्रीमती सुमन सोनी के द्वारा सरस्वती माता ,ओम एवं भारत माता के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर इस वर्ग का शुभारंभ किया गया l वर्ग प्रमुख श्रीमती पूर्णिमा साहू के द्वारा परिचय दिया गयाl इस वर्ग मे सर्वप्रथम प्रथम कालांश वैदिक गणित…
नवीन ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न निर्माण पर विकासखंड स्त्रोत समूह का प्रशिक्षण सम्पन्न-उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न–पत्र निर्माण की दिशा में अहम पहल आरंग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शंकर नगर में 08 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित विकासखंड स्त्रोत समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी नवीन ब्लूप्रिंट के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण प्रश्न पत्र निर्माण, ब्लूम टैक्सनॉमी की समझ, एवं शिक्षण शास्त्र की आधुनिक पद्धतियों पर केंद्रित यह प्रशिक्षण शिक्षकों के कौशल उन्नयन के लिए अत्यंत सार्थक सिद्ध हुआ।प्रशिक्षण के दौरान विषयवार ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्न निर्माण, अध्यायवार भारांक निर्धारण, अधिगम उद्देश्यों की पहचान, तथा…
सरस्वती शिशु मंदिर में 91 आचार्य-दीदियों का आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न-संस्कृत एवं गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण तरीकों पर हुई गहन चर्चा आरंग। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, मंदिर हसौद में आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में रायपुर संभाग के विभिन्न शिशु मंदिरों से कुल 91 आचार्य एवं दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला ग्राम भारती रायपुर के सचिव सुरेन्द्र नशीने, मंदिर हसौद विद्यालय समिति के सदस्य भागी गहने, रीवा संकुल के संकुल प्रमुख रामानंद धीवर एवं प्रधानाचार्य टीकाराम धीवर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने शिक्षा…
चंदखुरी में सम्पन्न हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन-माता कौशिल्या की पावन धरा पर उमड़ा श्रद्धा व संस्कृति का सागर आरंग। पौष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन संयोग पर शुक्रवर 12 दिसंबर को कौशिल्या माता मंदिर परिसर में हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। माता कौशिल्या हिन्दू जागरण चंदखुरी मंडल द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में क्षेत्रभर से श्रद्धालु, परिवारजन और ईष्टमित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मा. सह सरकार्यवाह श्री अतुल लिमये ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण के विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज की मजबूती उसकी…
शैक्षणिक भ्रमण-जंगल सफ़ारी का भ्रमण कर बच्चो ने दुर्लभ और रोचक वन्य प्रजातियों को नज़दीक से देखा आरंग। कृष्णा पब्लिक स्कूल, आरंग के कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों ने शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को नया रायपुर स्थित जंगल सफारी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को वन्यजीवों, उनकी प्रजातियों, आवास तथा भोजन संबंधी जानकारी व्यवहारिक रूप से प्रदान करना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने शेर, बाघ, भालू, गेंडा सहित कई दुर्लभ और रोचक वन्य प्रजातियों को नज़दीक से देखा। बच्चों ने उनके जीवन-चक्र, भोजन आदतों तथा प्राकृतिक आवास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी…
गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ-प्रदेश के आध्यात्मिक वातावरण को किया और अधिक प्रखर रायपुर। मां महामाया नगरी हसौद में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ में पूरे प्रदेश का आध्यात्मिक वातावरण और अधिक प्रखर हुआ। इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री तथा सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की आत्मा को केंद्र से जोड़ दिया।महायज्ञ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय…
बड़ी खबर-आरंग विधानसभा में कटेंगे इतने हजार मतदाताओं के नाम-दस्तावेज सत्यापन हेतु कई मतदाताओं को नोटिस देने की भी तैयारी… आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र में मतदाता विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम कमोवेश पूरा हो गया है। सूची से नाम काटने के लिए करीब 39872 मतदाता चिह्नित किए गए हैं। इसमें मृतक, शिफ्टेड और डुप्लीकेट आदि मतदाता शामिल हैं।आंकड़े पर गौर किया जाए तो आरंग विधानसभा क्षेत्र में मृतक मतदाता 12905, अनुपस्थित मतदाता 6337, स्थानांतरण मतदाता 17359, तथा अन्य में 3271 मतदाता सम्मलित है। इस प्रकार कुल 39872 मतदाताओ के नाम काटने हेतु चिन्हांकित हुआ है। SDM श्रीमती अभिलाषा पैकरा ने बताया…
टेकारी में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला संपन्न-की गई इतने मरीजों की जांच… आरंग।ग्राम टेकारी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला/शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन, जिला आयुष अधिकारी रायपुर के मार्गदर्शन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी आरंग के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में सम्पन्न हुआ।शिविर में गठिया-वात, चर्म रोग, कास, प्रतिश्याय, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, स्त्री रोग, उदर रोग, नेत्र एवं कर्ण रोग सहित विभिन्न बीमारियों के कुल 410 मरीजों की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क औषधियाँ प्रदान की गईं। साथ ही 117 मरीजों को काढ़ा वितरण भी…
संकुल प्राचार्य एवं सीएसी ने किया इस स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण-शैक्षणिक स्तर का लिया जायजा आरंग। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय गुखेरा, शासकीय प्राथमिक शाला कलई का संकुल खमतराई की प्राचार्य श्रीमती टिकेश्वरी चंद्राकर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक (सीएसी) हरीश दीवान भी उनके साथ उपस्थित रहे।निरीक्षण के मुख्य बिंदु प्राचार्य चंद्राकर मैडम ने विद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक पहलुओं का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य रूप से दैनिक दस्तावेज़ों जैसे डेली डायरी और कालखंड (पीरियड) व्यवस्था का निरीक्षण किया।बच्चों एवं शिक्षकों…
