Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह का हुआ स्थानांतरण-ये होंगे नये थाना प्रभारी-देखिये आदेश की कॉपी.. आरंग। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है । जिसमे आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह का स्थानांतरण खमतराई थाना किया गया है वही उनकी जगह हरीश कुमार साहू आरंग थाना का प्रभार सम्हालेंगे।देखिये आदेश की कॉपी… विनोद गुप्ता-आरंग
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिए ये महत्वपूर्ण निर्देश रायपुर। 09 दिसंबर 2025/ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आज आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट तथा तकनीकी शिक्षा से संबंधित प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा सचिव डॉ. एस. भारतीय दासन, छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय दयाराम के एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण पूरा करने वाले…
सोसायटियों के प्रतिदिन की धान खरीदी लिमिट व टोकन समस्या दूर करने ज्ञापन आरंग। सोसायटियों में धान बेचने किसानों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें से प्रमुख सोसायटियों के लिये निर्धारित प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट व टोकन की सुविधा व सीमा है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , मुख्य सचिव विकास शील व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने मेल से ज्ञापन प्रेषित कर इन दिक्कतों से अवगत कराते हुये व्यापक किसान हित में इन दिक्कतों को तत्काल दूर कराने का आग्रह किया है…
धार्मिक क्षेत्र में उभरी नई ‘आस्था’—श्रद्धा वैष्णव बनीं जिला अध्यक्ष-अखिल भारतीय पुजारी–पुरोहित संघ ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आरंग। गोढ़ी(आरंग) निवासी श्रद्धा उर्फ आस्था वैष्णव, पिता हीरादास वैष्णव गुरूजी को अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ महिला प्रकोष्ठ का जिला राजनांदगाव अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के कार्यालय प्रमुख वैभव निर्वाणी एवं दुर्गा प्रसाद तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस नियुक्ति की पुष्टि की।श्रद्धा वैष्णव का नाम संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, राष्ट्रीय सचिव लाल जे.के. वैष्णव, प्रदेश संयोजक डॉ. सौरव निर्वाणी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव, नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर के महंत, प्रदेश सचिव शिवेंद्र वैष्णव,…
सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन-कार्यकर्ताओं ने काटा केक-की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना आरंग।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन मनाया। यह आयोजन आरंग कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन के सभागार में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया तथा ने सोनिया गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने उनके लंबे राजनीतिक सफर, संघर्ष, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में संगठन को नेतृत्व देने के साहस को याद किया। डॉ डहरिया ने…
औषधि विक्रेता संघ के नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार-केमिस्ट कल्याण कोष की घोषणा सरगुजा। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ का निर्वाचन दिनांक 09 नवंबर 2025 को स्थानीय अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक देवव्रत गौतम, अजय अग्रवाल, तथा मुख्य चुनाव अधिकारी रमाशंकर कुशवाहा, श राजेश अग्रवाल एवं नंदकिशोर राजवाड़े के मार्गदर्शन में पूर्णत: शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न किया गया।निर्वाचन उपरांत चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैंअध्यक्ष अमित (मिंटू) अग्रवाल,सचिव अजय पाठक,कोषाध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव,निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा संघ की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई,जिसमें शामिल हैंकार्यकारिणी सदस्य / पदाधिकारियों की सूचीविधि एवं विशेष सलाहकार – राधेश्याम…
वन्दे मातरम पर देश मे चल रहे विवाद पर इन्होंने रखा अपना पक्ष आरंग।इन दिनों भारत देश के राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम पर देश मे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर चल रहा है जिस पर अपना राय रखते हुए शिवसेना रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश शर्मा और नगर अध्यक्ष राज दुबे ने कहा कि वन्दे मातरम हमारे देश का राष्ट्रीय गीत है जिसका सम्मान सभी जाति धर्म वर्ग के भारतीयों को करना चाहिए।भारत मे अंग्रेज भारतीयों को7 अपने नेशनल सॉन्ग गॉड सेव द क्वीन गाने को मजबूर करते थे इसलिए बंकिम चंद्र चटर्जी ने ऐसा गीत…
आरंग क्षेत्र में भी शीतलहर की दस्तक-ठंडी हवाओं से कांपे लोग-अलाव बना सहारा आरंग। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को ठिठुरा दिया है। देर शाम से ही चलने वाली तेज़ उत्तरी हवाओं ने सर्दी को और तेज कर दिया है, जिसके चलते गांवों में अलाव ही लोगों का सबसे बड़ा सहारा बने हुए हैं।सुबह की धुंध और ठंडी हवाओं ने आम जनजीवन की रफ्तार धीमी कर दी है। खेतों और चौपालों में कामकाज करने वाले ग्रामीण देर तक घरों में दुबके रहे। वहीं, स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र भी सर्द मौसम से प्रभावित…
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न.. आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ब्लॉक शाखा आरंग का ब्लॉक स्तरीय बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग बैठक कक्ष मे रखा गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के प्रधान संरक्षक एवं सलाहकार ओ.पी शर्मा एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे ने किया सभी प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारीयों का भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात कर्मचारीयों को नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सुश्री सुष्मिता मसीह ने सम्बोधित करते हुए प्रान्त से आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए सबको एकजुट रहने एवं ब्लॉक स्तर की समस्याओ से अवगत कराने का आह्वान किया, जिलाध्यक्ष रायपुर सालिक…
राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में दिखा उत्साह-आरंग में इतने प्रतिशत शिक्षार्थियो की रही सहभागिता आरंग।आरंग विकासखंड में ‘उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान’ के तहत आयोजित राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व उत्साह का प्रदर्शन किया। रविवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में विकासखंड के 68 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जो अभियान की सफलता और क्षेत्र में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।यह महापरीक्षा जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के विशेष निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य नवसाक्षरों की भागीदारी को सुनिश्चित करना और साक्षरता दर को बढ़ाना है।आयोजन स्थल आरंग विकासखंड की कुल…
