Author: Vinod Gupta

प्रोजेक्ट आँगन के तहत विशेष. बाल सभा व पालक सत्र आयोजन-रचनात्मक विकास को बढ़ावा आरंग। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल “प्रोजेक्ट आँगन ” जिसमे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व डॉ गौरव कुमार सिंह कलेक्टर रायपुर के मार्गदर्शन मे रायपुर जिले के महिला बाल विकास विभाग रायपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रो मे प्रोजेक्ट आँगन. के रूप मे यह पहल संचालित किया जा रहा है।परियोजना अधिकारी सोमनाथ राजपूत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि “Project Angan” आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और बच्चों के अनुकूल वातावरण स्थापित करने की एक संगठित एवं परिणाम-उन्मुख पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य पंजीकृत बच्चों…

Read More

किराना,जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध संघ ने खोला मोर्चा-ज्ञापन सौप कर की ये मांग… सरगुजा।बिना औषधि अनुज्ञप्ति (ड्रग लाइसेंस) के किराना, जनरल स्टोर एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में हो रहे अवैध दवा विक्रय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग।सरगुजा औषधि विक्रेता संघ अंबिकापुर के अध्यक्ष अमित मिंटू अग्रवाल ने सहायक औषधि नियंत्रक, औषधि निरक्षक अनिल पैंकरा,अमरेश तिर्की को जिले में निरंतर बढ़ रहे बिना लाइसेंस अवैध दवा विक्रय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।संघ ने बताया है कि कई किराना दुकानों, जनरल स्टोर्स एवं अन्य अनधिकृत दुकानों में बिना किसी वैध…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक शाखा में पेंशनर सम्मेलन का आयोजन-किया गया पेंशनरो का सम्मान आरंग। SBI शाखा आरंग में शाखा प्रबंधक चिराग वर्मा ने आरंग के पेंशनरो का एक सम्मेलन आयोजित किया जिसमें आरंग अधिकांश पेंशनर उपस्थित हुए। समारोह में शाखा प्रबंधक द्वारा उपस्थित पेंशनरों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पेंशनरो ने अपनी बात रखते हुए अपने सुझाव और समस्याओ से अवगत कराया। शाखा प्रबधक द्वारा हर स्तर पर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही बैंक में प्रचलित विभिन्न स्कीम के बारे में भी बताया जिससे पेंशनर अधिक अधिक लाभ उठा सके साथ ही उन्होंने पेंशनरो द्वारा…

Read More

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का अधिवेशन सम्पन्न-इन्हें मिली।अध्यक्ष की जिम्मेदारी… आरंग। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ, डब्लू आर एस मंडल का अधिवेशन गायत्री मंदिर, राजा तलब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन को अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार करने तथा नई कार्यकारिणी के गठन पर महत्वपूर्ण चर्चा एवं निर्णय लिए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश सोनी द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से तिरुमलेश नायडू, महामंत्री, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ एवं टाटा बाबु राव, मंडल अध्यक्ष रायपुर एवं आई टी प्रभारी, बी एम एस, छत्तीसगढ़ प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में…

Read More

शहीद वीर नारायण सिंह जी की 168 वीं शहादत दिवस-शहीद अमर जवान ज्योति “पर किया गया प्रकाश.. रायपुर,10 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ का गौरव पुरुष एवं राष्ट्रीय स्तर में अग्रगणी शहीद वीर नारायण सिंह जी की 168 वीं शहादत दिवस पर 10 दिसंबर को शहादत स्थल जय स्तंभ चौक राजधानी रायपुर में स्थित प्रतिमा स्थल पर शहादत दिवस मनाया।इतिहास प्रमाणित कर्ता है छत्तीसगढ़ के वीर सपूत शहीद वीर नारायण सिँह को 10 दिसम्बर 1857 को जय स्तम्भ चौक राजधानी रायपुर में अंग्रेजी कमांडर इलीएट द्वारा फांसी की सजा राष्ट्र द्रोही के रूप में सुनाई और 10 दिसम्बर 1857 को फांसी देकर…

Read More

आरंग में जरूरतमंदों को वितरित किये कपड़े–खिलौने-छोटे बच्चों ने सीखी संवेदनशीलता और सहयोग आरंग।आज कल्पवृक्ष पब्लिक स्कूल के द्वारा “बंडल ऑफ लव (Bundle of Love)” सेवा अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने पुराने उपयोगी कपड़े, गरम वस्त्र, खिलौने, तथा खाद्य सामग्री जरूरतमंद परिवारों के बीच वितरित की।विद्यालय की ओर से यह सामाजिक पहल बच्चों में दया,संवेदनशीलता तथा समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। वितरण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों के चेहरों पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली।स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नमिता राजपूत तथा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने…

Read More

छात्रा पुष्प प्रीति साहू का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन-यहाँ दिखाएँगी दमखम आरंग।महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवा की कक्षा दसवीं की छात्रा पुष्प प्रीति साहू ने अपने खेल कौशल से एक बार फिर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। पुष्प प्रीति का चयन राष्ट्रीय 3000 मीटर दौड़ व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 13 से 17 दिसंबर तक लखनऊ (उ.प्र.) में आयोजित की जाएगी।लखनऊ रवाना होने से पूर्व विद्यालय में छोटा-सा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. चन्द्राकर ने पुष्प प्रीति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा पुष्प प्रीति ने…

Read More

बड़ी खबर-साय केबिनेट की बैठक ख़त्म-लिए गए ये तीन महत्वपूर्ण फैसले… रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार है–01 मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध पंजीबद्ध आपराधिक प्रकरणों के निराकरण / वापसी संबंधी प्रक्रिया को अनुमोदित किया है।मंत्रिपरिषद ने आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों की समीक्षा एवं परीक्षण के लिए, जिन्हें न्यायालय से वापस लिया जाना है, मंत्रिपरिषद उप समिति के गठन को स्वीकृति दी है। यह समिति परीक्षण उपरांत प्रकरणों को मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करेगी।…

Read More

राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगी आरंग की ये छात्रा-राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम का बनेगी हिस्सा आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग की कक्षा 09वीं की छात्रा हिमानी ध्रुव, पुत्री भीमसेन ध्रुव एवं सरस्वती ध्रुव ने अंडर 17 में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल टीम में स्थान बनाकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत हिमानी का सफर ब्लॉक स्तर से शुरू हुआ, जहाँ उन्होंने स्थानीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद जिला स्तरीय…

Read More

आरंग के इस वार्ड में एक ही रात में 02 बाइक की चोरी-आरंग पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर शुरू की विवेचना… आरंग। नगर पालिका आरंग के वार्ड क्र 16 बैहार में एक ही रात में 03 बाइक चोरी की खबर से गांव में हड़कम्प मच गया। खोज बीन के बाद 01 बाइक गाँव के ही एक पैरावट के पास मिला परन्तु 02 बाइक का पता नही चल पाया है। बाइक मालिक ओमप्रकाश साहू ने आरंग थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दिनांक 08 दिसम्बर को रात्रि करीब 07.30 बजे अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG04PL 9508 को अपने घर…

Read More