Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 29
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सरस्वती शिशु मंदिर में 91 आचार्य-दीदियों का आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न-संस्कृत एवं गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण तरीकों पर हुई गहन चर्चा
    Blog

    सरस्वती शिशु मंदिर में 91 आचार्य-दीदियों का आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न-संस्कृत एवं गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण तरीकों पर हुई गहन चर्चा

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सरस्वती शिशु मंदिर में 91 आचार्य-दीदियों का आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न-संस्कृत एवं गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण तरीकों पर हुई गहन चर्चा

    आरंग। रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर, मंदिर हसौद में आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में रायपुर संभाग के विभिन्न शिशु मंदिरों से कुल 91 आचार्य एवं दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला ग्राम भारती रायपुर के सचिव सुरेन्द्र नशीने, मंदिर हसौद विद्यालय समिति के सदस्य भागी गहने, रीवा संकुल के संकुल प्रमुख रामानंद धीवर एवं प्रधानाचार्य टीकाराम धीवर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षण की उपयोगिता बताई।कार्यक्रम के दौरान सचिव सुरेन्द्र नशीने ने सभी प्रतिभागी आचार्य-दीदियों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षण क्षमता पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तित्व ही विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण की नींव होता है।प्रशिक्षण सत्रों में विशेष रूप से संस्कृत एवं गणित विषयों के प्रभावी शिक्षण तरीकों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत आधारशिला माने जाने वाली शिशु वाटिका के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को लेकर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला समिति के अध्यक्ष पुनाराम वर्मा एवं कोषाध्यक्ष डोमार वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आचार्य-दीदियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर नवाचार और समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग में रीवा, चंदखुरी, फरफौद, भानसोज, गुल्लू, गोढ़ी, खौली एवं मंदिर हसौद संकुलों के आचार्य-दीदियों ने सहभागिता की। पूरे प्रशिक्षण वर्ग का संचालन संकुल प्रमुख रामानंद धीवर के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    June 29, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में नया सवेरा-शासकीय प्राथमिक विद्यालय अब होंगे ‘मिशन उत्कर्ष’ की छांव में

    June 28, 2026

    राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-आरंग ब्लॉक में 90 प्रतिशत बच्चो को पिलाई गई पल्स पोलियो की ड्राप-कल से घर घर जा कर पिलाई जायेगी दवा….

    June 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ. शिवकुमार डहरिया ने उठाये सवाल….

    Vinod GuptaJune 29, 202656 Views

    गरीबों के आशियाने उजाड़ने से पहले पुनर्वास क्यों नहीं..?…नकटी में प्रशासन की कार्रवाई पर डॉ.…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.