Author: Vinod Gupta
भरत लोधी बने आरंग कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष-देखिये नये मंडल अध्यक्षो की सूची… आरंग।छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में अनुभवी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भरत लोधी को आरंग कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पलौद नया रायपुर से शुभांशु साहू,चंदखुरी से अनिल टंडन, मंदिरहसौद से ओम प्रकाश यादव, भानसोज से हरि बंजारे, समोदा से कुलदीप वर्मा,भैंसा से प्रकाश मारकंडे, गुल्लू से पोषण साहू,लखोली से ईश्वर जोगलेकर और कोसरंगी से धन्ना साहू को भी…
‘थीम आगाज’ पर वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन-नृत्य और गीत के माध्यम से देश की भिन्नता में एकता को किया प्रदर्शित…. आरंग।आरंग में स्थित विद्यालय सनराइज इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन 21 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सम्पन्न हुआ। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया। इस वर्ष वार्षिक उत्सव की थीम “आगाज” के तहत किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विचारों, कलाओं और उत्सव का ‘आगाज’ था। यह शिक्षा और संस्कृति की नई शुरुआत है। नृत्य और गीत के माध्यम से हमारे देश की भिन्नता में एकता…
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया धान खरीदी केंद्र आरंग का निरीक्षण-गिनाए ये अनियमिताएं और कमियाँ आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी आरंग का निरीक्षण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान धान तौलाई में अनियमिताएं सहित कई कमियाँ देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि 40 किलो वजन लेना है परन्तु 40 किलो 900 ग्राम धान ले रहे हैं। किसानों से धान का उठाव नहीं हो रहा है तथा रोड…
बडी खबर-मंत्रिपरिषद के निर्णय-आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन के साथ इस महत्वपूर्ण निर्णयो पर लगी मुहर… रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार है—-01) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया।2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके…
बसंत पंचमी-आरंग की माँ महामाया देगी माँ महासरस्वती के रूप दर्शन-भव्य आयोजन की तैयारी आरंग। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी और मंदिरों के शहर आरंग में इस वर्ष 23 जनवरी को बसंत पंचमी का पर्व ऐतिहासिक होने जा रहा है। यहाँ स्थित प्राचीन आदिशक्ति माँ महामाया देवी के मंदिर में इस दिन भव्य उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मान्यता है कि इस पावन तिथि पर माँ महामाया स्वयं ‘महासरस्वती’ के रूप में भक्तों को आशीर्वाद देती हैं।इस विशेष अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों और विशेष चुनरी से सजाया जा रहा है। शाम ढलते ही पूरा मंदिर प्रांगण दूधिया…
83 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रधान पाठक पहुंचे अपने पुराने स्कूल-बच्चों को दिया ‘संस्कार और राष्ट्रवाद’ का मंत्र आरंग। शासकीय प्राथमिक शाला गुखेरा में आज उस समय एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला जब विद्यालय के पूर्व सहायक शिक्षक और सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बिसौहा प्रसाद शर्मा दशकों बाद पुनः उसी प्रांगण में कदम रखने पहुंचे। 1961 में इसी शाला से अपने करियर की शुरुआत करने वाले 83 वर्षीय शर्मा ने न केवल अपनी पुरानी यादें ताजा कीं, बल्कि नई पीढ़ी के नन्हे-मुन्नों में ऊर्जा का संचार भी किया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वयोवृद्ध शर्मा ने जीवन में नवाचार के साथ…
धान खरीदी अब महज 09 दिन बाकी-आइये जाने किसानों और सोसायटियों का हाल… आरंग। अवकाश के दिनो को छोड़ आज सोमवार से ले धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक सोसायटियों में खरीदी हेतु महज 9 दिन बाकी रह गया है पर किये गये खरीदी व्यवस्था से सोसायटियां व किसान सांसत् में हैं । एक ओर धान खरीदी हेतु जगह न होने के नाम पर सोसायटियां जाम धान की उठाव हेतु गुहार पर गुहार लगा रहा है तो दूसरी ओर टोकन न मिलने से किसान परेशान हैं । मिलर्स द्वारा उठाव किये जा चुके धान के कथित सत्यापन के…
ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्ती दिवस श्रद्धा व शांति के साथ मनाया गया-मिला आत्मिक उन्नति और विश्व शांति का विशेष संदेश आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आरंग में ब्रह्मा बाबा का 57वां अव्यक्ती दिवस श्रद्धा, अनुशासन और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका बीके लता बहनजी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि जनवरी मास को ब्रह्मा बाबा के अव्यक्ती दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो आत्मिक उन्नति और विश्व शांति का विशेष संदेश देता है।बीके लता बहनजी ने ब्रह्मा बाबा के श्रेष्ठ जीवन और कर्मों पर प्रकाश डालते हुए उनके…
हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन-सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेद से ऊपर उठकर काम करने किया प्रेरित आरंग। संघ शताब्दी वर्ष में केंद्र के सात कार्यक्रम में से दूसरा कार्यक्रम कोरासी उप खण्ड के कोरासी मंडल के ग्राम कोरासी में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया था।जिसमें 09 गांवों से अत्यधिक संख्या में मातृशक्ति वरिष्ठ नागरिक और बच्चों ने इस हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ में सुवा नृत्य द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रारंभ किया गया फिर बाद में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश पटेल सरपंच ग्राम कोरासी, मातृ शक्ति श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू…
शालेय वार्षिक उत्सव सम्पन्न-सबसे अधिक उपस्थिति देने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित… आरंग । सरस्वती ज्ञान दीप विद्यालय आरंग का शालेय वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ध्रुव कुमार मिर्धा राज्य मंत्री राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग ने किया। विशिष्ट अतिथि के के भारद्वाज वरिष्ठ भाजपा नेता आरंग, चंद्रशेखर साहू वरिष्ठ भाजपा नेता आरंग, पुष्कर साहू पार्षद वार्ड नंबर 09 ,वीरेंद्र गोलू कंड़रा पार्षद, तेज राम यादव कोशल साहित्य कला मंचा रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना…
