Author: Vinod Gupta

गणतंत्र दिवस-सोसायटी में ये करेंगे ध्वजारोहण आरंग। राष्ट्रीय महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू द्वारा प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति गुल्लू, अकोलीकला, आरंग में ध्वजारोहण करेंगे। देश की महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारीयो, वीर बलिदानीयो, को स्मरण करके श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।उक्त कार्यक्रम में किसान, सोसायटी स्टाफ एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।विनोद गुप्ता-आरंग

Read More

आबकारी टीम की कार्यवाही-अवैध विदेशी एवं देशी मदिरा तथा हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब किया जब्त आरंगः। सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर संगीता , कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा आज 25 जनवरी को अवैध रूप से मदिरा धारण / विक्रय करते हुए पाए जाने पर ग्राम कुटेला थाना आरंग जिला रायपुर निवासी मानकी गायकवाड़ के अधिपत्य के रिहायशी मकान से 68 नग पाव देशी ,विदेशी मदिरा कुल 12.24 बल्क लीटरऔर यशोदा गायकवाड़ के आधिपत्य के रिहायशी मकान से 45 नगपाव मदिरा मात्रा8.1 बल्क…

Read More

रजत जयंती पर हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन-सरस्वती शिशु मंदिर ने रचा गौरवमय इतिहास आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर फरफौद में रजत जयंती के अवसर पर रविवार 25 जनवरी को पूर्व छात्रों का भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र–छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यालय की गौरवशाली परंपरा, संस्कार आधारित शिक्षा और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को साझा करना रहा।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रिया पंकज चन्द्राकर (सरपंच, ग्राम पंचायत फरफौद) रहीं, जबकि अध्यक्षता रतन चकधर (अध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़) ने की। विशिष्ट अतिथि गोविंद राम चन्द्राकर (प्रथम संयोजक, सरस्वती…

Read More

भौतिक सत्यापन के बाद भी किसानों को टोकन नही हुआ जारी-कई किसान नहीं बेच पायेंगे धान आरंग। किसानों का धान अभी उपार्जन केन्द्रों में पहुंचना ‌बाकी है पर भौतिक सत्यापन के नाम पर टोकन जारी करना बंद कर दिया गया है । खरीदी हेतु महज 4 दिन बाकी हैं लेकिन भौतिक सत्यापन के बाद भी किसानों को टोकन जारी नहीं किया जा रहा है वहीं कई किसानों का डाटा अभी तक कैरी फॉरवर्ड नहीं किया गया है जिसके चलते वे धान बेचने की‌ बोहनी भी नहीं कर पाये हैं । इसका एक ज्वलंत उदाहरण टेकारी सोसायटी है जहां के 27…

Read More

सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच आया नगर पालिका अध्यक्ष का बयान-पढ़िए उन्होंने क्या कहा…. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के बहिष्कार को लेकर उठे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बैठक पूरी तरह नगर पालिका के नियमावली के अनुरूप और आवश्यक कार्यों को समयबद्ध रूप से निपटाने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। आगामी 26 जनवरी के राष्ट्रीय पर्व से जुड़े कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण होने के कारण समय की सीमितता को देखते हुए नियमों के…

Read More

ओपन क्वान की डो चैंपियनशिप मे इन 05 खिलाडीयो ने मारी बाजी-जीते स्वर्ण और कांस्य पदक… आरंग। जम्मू कश्मीर में अयोजित 7वी राष्ट्रीय ओपन क्वान की डो चैंपियनशिप में समोदा मार्शल आर्ट क्लब के 5 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करते कई पदक जीते। नेहा जांगड़े और कुमकुम यादव ने स्वर्ण पदक गीतांजली साहू,गीतिका साहू और जागृति साहू ने कांस्य पदक जीता।आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। समोदा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह पदक अपने नाम…

Read More

अपार आईडी को लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मिशन मोड पर-शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए कसी कमर आरंग। डिजिटल भविष्य को सुरक्षित करने और ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व में शिक्षा विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में बीआरसीसी सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे द्वारा संकुल समन्वयकों और प्रधान पाठकों की एक आवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश…

Read More

बड़ी खबर-पार्षदों के बहिष्कार के चलते सामान्य सभा की बैठक स्थगित-देखिये नगर पालिका अध्यक्ष ने क्या कहा…. आरंग। नगर पालिका के सामान्य सभा की बैठक पार्षदों के बहिष्कार के चलते स्थगित हो गई। cmo शीतल चंद्रवंशी ने बताया कि बैठक में विकास कार्यो को बैठक के एजेंडा में नही रखे जाने को लेकर कांग्रेस तथा शिवसेना के पार्षदों ने पत्र लिख कर बैठक बहिष्कार की सूचना दी थी। बैठक में पार्षदों के नही आने पर कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दिया गया। इस संदर्भ में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन से चर्चा किये जाने पर उन्होंने कहा…

Read More

बसंत पंचमी-कला, संगीत एवं विद्या की जननी मां सरस्वती की प्रकटोत्सव मनाया गया आरंग।अग्रसेन योगासन शाखा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर अग्रवाल पारा आरंग के संयुक्त प्रयास से आज विक्रम संवत 2082 , माघ मास , शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को कला ,संगीत एवं विद्या की जननी माता सरस्वती की प्रकटोत्सव मनाया गया। अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन , प्राणायाम ,ध्यान योग एवं ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि बद्री विशाल गुप्ता एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष सनद कुमार कंसारी द्वारा वीणा वादनी मां सरस्वती , डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार , एवं गुरुजी सदाशिव गोलवलकर की छाया चित्र पर पूजा…

Read More

धर्म-24 जनवरी से श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन-व्यासपीठ पर ये होंगे आचार्य आरंग। ग्राम कोसमखुटा में दिनांक 24 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक अनन्तानन्त अखिल कोटी ब्रम्हाण्ड नायक परात्पर परब्रम्ह आनन्दकन्द भगवान श्री कृष्णचन्द्र की असीम कृपा एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। व्यासपीठ पर आचार्य पं. पवन तिवारी जी शुकदेव स्वरूप विराजमान होकर भक्तिभाव से परिपूर्ण कथा का रसास्वादन करायेंगे। प्रथम दिवस 24-01-2026, शनिवार को कलशयात्रा, वेदी पूजन, देव स्थापना, व्यास पूजन, श्री गोकर्ण कथा,द्वितीय दिवस 25-01-2026, रविवार को श्री भागवत कथा…

Read More