Author: Vinod Gupta

कुकरा बेजा कब्जा मामले में प्रशासन का मिला आश्वासन-इस दिन से फिर शुरू होगी कार्रवाई आरंग। ग्राम पंचायत कुकरा में शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। आज सुबह लगभग 09 बजे प्रशासन ने ग्राम पंचायत कुकरा के सरपंच नंदलाल डहरिया से दूरभाष पर चर्चा कर आश्वासन दिया कि 2 फरवरी से दलबल के साथ ग्राम कुकरा पहुंचकर बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद एक बार फिर जगी है।गौरतलब है कि बेजा कब्जा हटाने…

Read More

आरंग में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन-जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और शारीरिक फिटनेस भी है आवश्यक…. आरंग। पीएम श्री अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा वि आरंग में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह की शुरुआत भारतमाता और सरस्वती माँ के पूजन से की गई। इसके पश्चात विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिससे पूरा वातावरण अनुशासन…

Read More

आज यहां होगा विशाल हिन्दू सम्मेलन-हिन्दू एकता और सांस्कृतिक मूल्यों पर होगी चर्चा आरंग। देशभर में हिन्दू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंडल स्तर पर समितियों का गठन कर निरंतर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर जिले के भानसोज मंडल अंतर्गत नाग देवता के वरदानी ग्राम डिघारी में आज 30 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 03 बजे से विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है। सम्मेलन में मुख्य…

Read More

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न-विधायक इंद्र कुमार साहू ने खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियो को किया प्रौत्साहित आरंग। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अभनपुर में अयोजित जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इंद्रकुमार साहू ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए खेल भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियो को प्रौत्साहित किया. प्रतियोगिता में रायपुर जिले के आरंग,अभनपुर, धरसीवां, तिल्दा विधानसभा के सभी महिला खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया रस्साकसी 18 वर्ष प्रथम आरंग, द्वितीय,तिल्दा,35 वर्ष प्रथम धरसीवा,द्वितीय अभनपुर, खो खो 18 वर्ष प्रथम धरसीवा, द्वितीय अभनपुर, 35 वर्ष प्रथम अभनपुर,द्वितीय आरंग,फुटबॉल 18…

Read More

आरंग प्रीमियर लीग-नगर पालिका परिषद की टीम ने जीता मैत्री मैच-ये बने मैन ऑफ द मैच आरंग।आरंग प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले जा रहे मैत्री मैचों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद और शिक्षक एकादश के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में नगर पालिका परिषद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक एकादश को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में शिक्षक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए और नगर पालिका परिषद की टीम को 100 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर…

Read More

नवा रायपुर में चला बुलडोजर-प्रशासन पर बर्बरता, तानाशाही रवैया और एकतरफा कार्रवाई का आरोप…. आरंग। नवा रायपुर प्रभावित क्षेत्र में आज शासन-प्रशासन एवं NRDA द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। ग्राम पंचायत नवागांव सेक्टर-28 के 17 मकान एवं खपरी सेक्टर-30 के 8 मकानों में निवासरत परिवारों को बिना पूर्व सूचना, बिना पुनर्वास एवं बिना वैकल्पिक व्यवस्था के जबरन कार्रवाई का सामना करना पड़ा।खपरी मे 4 मकान जिसमे से एक मकान को बिना कोई नोटिस के ( प्रधानमंत्री आवास ) को तोड़ दिया है जिसके हितग्राही कोअंतिम किस्त नहीं मिला है।प्रभावित परिवारों को अपना…

Read More

बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई अधर में-सरपंच ने दोहराई 01 फरवरी को कलेक्टर घेराव की चेतावनी आरंग। जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकरा में शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने को लेकर उठा मामला अब प्रशासनिक उलझनों और टालमटोल के चलते और अधिक गरमा गया है। ग्राम पंचायत कुकरा के सरपंच नंदलाल डहरिया के नेतृत्व में सरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने ग्रेन व्यवस्था (सामूहिक सहमति) के तहत मंदिरहसौद तहसीलदार को चिन्हित 11 बेजा कब्जाधारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित आवेदन सौंपा था।ग्रामीणों का कहना है कि आवेदन सौंपने के दौरान तहसीलदार ने यह कहते हुए ग्रामीणों…

Read More

वार्षिकोत्सव-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत कार्यक्रमो की दी प्रस्तुति… आरंग। नगर के सदर रोड स्थित शासकीय कन्या प्राथमिक शाला(पुत्री शाला )मे वार्षिक उत्सव का भव्य और रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं ने अपनी कला और प्रतिभा से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण और सामूहिक सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन उपस्थित रहे, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और संस्कृति एक दूसरे के पूरक है तथा सांस्कृतिक आयोजन…

Read More

APL-आज होगा नगरपालिका व शिक्षा विभाग के बीच मैत्री क्रिकेट मैच… आरंग। आरंग मे चल रहे आरंग प्रिमीयर लीग क्रिकेट के रोमांच के अंतिम चरणो के बीच आज नगरपालिका परिषद के पार्षद ,कर्मचारियो व शिक्षा विभाग के शिक्षको व कर्मचारियो के मध्य रात्रि 09 बजे मैत्री मैच खेला जायेगा नगर पालिका की और से पुष्कर साहू ,संतोष लोधी ,समीर गोरी ,वीरेंद्र कंडरा ,उमाकांत यादव,सतीश साहू हेमंत साहनी, सूरज लोधी,अनुभव साहू, खिलेश धुरंधर,राहुल साहनी, नरेन्द्र साहनी,सुरज सोनकर सहित पुरी टीम तैयार है। इसी प्रकार शिक्षक भी टीम बना रहे है आज का यह मैच मैत्री मैच है फाइनल 4 फरवरी को…

Read More

​बद्री प्रसाद लोधी महाविद्यालय में CPR प्रशिक्षण शिविर-छात्रों ने सीखे जीवन बचाने के मंत्र ​आरंग।​बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय, आरंग में युवा रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अभया आर. जोगलेकर के संरक्षण में आयोजित इस शिविर में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार प्रदान करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. सुधा गुप्ता त्रिवेदी (DA, DNB एनेस्थीसिया एवं संस्थापक, सुलेह एनजीओ) ने “गोल्डन आवर” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए…

Read More