Author: Vinod Gupta

बड़ी खबर-रायपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न-देखिये किसे मिला अध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी…. रायपुर।प्रदेश की राजधानी रायपुर में रायपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव 01 फरवरी 2026 को संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।अध्यक्ष-तोषण चंद्राकर, उपाध्यक्ष-देवेंद्र सोनबेर, सचिव-श्री मनोज शर्मा, सहसचिव-संजय देवांगन, कोषाध्यक्ष-गोवर्धन चंद्राकर, संगठन सचिव-श्री महेश निहिचलानी, जनसंपर्क अधिकारी-राकेश अग्रवाल चुने गए है। निर्वाचन उपरांत नव निर्वाचित अध्यक्ष तोषण चंद्राकर ने बताया कि लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रिटेल एवं थोक दवा व्यवसायियो का संयुक्त संगठन सर्वसाम्मति से तैयार हुआ जो रिटेल एवं थोक दवा व्यवसायियो के हित में लगातार…

Read More

संत शिरोमणि रविदास जयंती-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविदास समाज को दी बड़ी सौगात आरंग। भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आरंग के रविदास नगर पहुंचे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उन्होंने न केवल समाज को समरसता का संदेश दिया, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी आर्थिक घोषणाएं भी कीं।रविदास नगर आगमन पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक और भव्य तरीके से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विजय शर्मा ने संत रविदास जी के मंदिर में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।…

Read More

नाली एवं सीसी रोड निर्माण हेतु इन वार्डो में हुआ भूमि पूजन आरंग। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन एवं पार्षद दल के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थित मे अटल आवास वार्ड 13 मे नाली निर्माण और वार्ड 4 रानीसागर तालाब घाट पर सीसी रोड निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने कहा कि नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध भाजपा सरकार आरंग शहर के विकास में हमेशा आगे रही है, उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उक्त कार्य के लिए भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में…

Read More

वार्षिकोत्सव में गांधी स्कूल ने गढ़ा संवेदनाओं का संसार-नई सोच, नई पहल से बनाइ अलग पहचान आरंग।गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल आरंग का वार्षिकोत्सव ” टहनियां – एक अनछुई संवेदना ” ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया। कार्यक्रम का थीम,प्रस्तुतीकरण शैली और आरंभ से अंत तक एक कहानी के रूप में प्रत्येक प्रस्तुति ने अपनी अद्वितीय पहचान बनाई है। बीज से भविष्य की यात्रा को भावनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ छोटे-छोटे बच्चों की – बीज, मिट्टी ,शिक्षा,भविष्य के रूप में सूत्रधार की भूमिका ने सबका दिल जीत लिया। वार्षिकोत्सव की शुरुआत आकर्षक “प्रकृति…

Read More

APL क्रिकेट टूर्नामेंट-आज से नॉकआउट मुकाबलों की होगी शुरुआत-कॉमेडियन डांसिंग अंपायर रहेंगे विशेष आकर्षण आरंग।आरंग प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग एक माह तक शानदार और रोमांचक मुकाबलों के बाद अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिन्हें दो ग्रुप—ग्रुप A और ग्रुप B—में विभाजित किया गया था।लीग चरण के समापन के बाद दोनों ग्रुपों से शीर्ष 4-4 टीमों का चयन नॉकआउट राउंड के लिए किया गया है। नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत 01 फरवरी 2026 से होगी। इस चरण में हारने वाली टीम सीधे प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी,…

Read More

संत रविदास जयंती-शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का यहाँ किया गया भव्य स्वागत… आरंग। पूजनीय संत रविदास जी के जयंती पर निकले शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट, विद्यालय समिति के सदस्यगण और गणमान्य नागरिकों द्वारा डागा कॉम्प्लेक्स आरंग के पास भव्य स्वागत किया गया। धार्मिक और सामाजिक सद्भाव की दिशा में नई पहल की गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, पुष्प माला से अभिनंदन किया। रविदास समाज के अध्यक्ष सुनील अजगरा, संरक्षक ध्रुव कुमार मिर्धा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त, अध्यक्ष छ. ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड रायपुर) ने आभार व्यक्त किया।…

Read More

आरंग विधानसभा क्षेत्र में इस विभाग से ₹2651.66 लाख रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कार्यो की सूची आरंग।छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग विधानसभा अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। आरंग विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जिनकी कुल लागत ₹2651.66 लाख है। इन योजनाओं के अंतर्गत 702.64 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। स्वीकृत कार्यों में स्टॉपडेम निर्माण, नहरों का रीमॉडलिंग, सी.सी. लाइनिंग, माइनर लाइनिंग, विद्युत व्यवस्था का उन्नयन…

Read More

कलशयात्रा व वेदीपूजन के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ आरंग। गुरुवार से ग्राम भानसोज में धार्मिक वातावरण के बीच कलशयात्रा, वेदीपूजन एवं गौकर्ण कथा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेते हुए धर्ममय वातावरण निर्मित किया।श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथाव्यास पं. प्रेमकिशोर शर्मा (तूता वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस गौकर्ण प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए उन्होंने भागवत महिमा पर प्रकाश डाला और भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया।कलशयात्रा में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूरे…

Read More

धान उपार्जन केंद्र में समर्थन मूल्य पर 19.69 करोड़ की धान खरीदी- किसानों से 83,102.40 क्विंटल धान की खरीदी, 4.41 करोड़ की ऋण वसूली आरंग। समर्थन मूल्य खरीदी विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समिति गोढ़ी के धान उपार्जन केंद्र गोढ़ी में धान खरीदी का कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 1601 कृषक सदस्यों से 83,102.40 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की गई, जिसकी कुल राशि 19 करोड़ 69 लाख 9 हजार रुपये रही।खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों से लिए गए ऋणों की 4 करोड़ 41 लाख 30 हजार रुपये की वसूली भी की गई। धान खरीदी…

Read More

धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ने पर भड़की कांग्रेस-सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे कार्यकर्ता-रसनी टोल प्लाजा पर किया जोरदार धरना प्रदर्शन… आरंग। धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन को लेकर अब कांग्रेस पार्टी खुलकर मैदान में उतर आई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आरंग विधानसभा क्षेत्र के रसनी टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण लेकिन आक्रामक धरना–प्रदर्शन कर सरकार की किसान-विरोधी नीतियों पर तीखा हमला बोला।यह धरना छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के…

Read More