Author: Vinod Gupta
महतारी नोनी मया जोहार कार्यक्रम का आयोजन-मातृशक्ति का किया गया सम्मान.. आरंग। आरंग ब्लॉक के ग्राम रसनी के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महतारी नोनी मया जोहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत गांव की मातृशक्ति को सम्मानित किया गया तथा उनके बीच विभिन्न प्रकार के खेल सहित कई आयोजन किये गए और साथ में एक विशेष भोज का आयोजन भी किया गया। लगभग 50 माताएं और किसी बच्चे के दादा या पिता या चाचा भी इस आयोजन में सम्मलित हुए।इस अवसर पर सभी को अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के बारे में भी…
आरंग के इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन-बढ़ाया प्रदेश का गौरव….
आरंग के इस खिलाड़ी ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन-बढ़ाया प्रदेश का गौरव…. आरंग।नगर के युवा खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर नवोदित खिलाड़ियो के प्रेरणास्रोत बन कर नगर का गौरव बढ़ा रहे है। इसी तारतम्य में 02 मार्च से 06 मार्च तक नागपुर में आयोजित सीनियर ओपन राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में आरंग मिनीगोल्फ क्लब के नौशाल निषाद,पिता-शत्रुघ्न निषाद का चयन हुआ था जिसमे नौशाल ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश के साथ-साथ आरंग विधानसभा का नाम भी रोशन किया है।इस उपलब्धि पर आरंग के जनप्रतिनिधियों अशोक चन्द्राकर, चन्द्रशेखर साहू,विनोद साहू, मनोज तम्बोली,सतीश सोनकर,…
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम-17 मार्च को परीक्षा देकर असाक्षर बनेंगे साक्षर आरंग। आज गुरुवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे एवं साक्षरता अधिकारी कामिनी बावनकर के निर्देशन में शासकीय मातृ सदन हायर सेकेंडरी स्कूल मंदिर हसौद में चयनित 22 गांव के ग्राम प्रभारी/ संस्था प्रमुखों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नोडल अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण में असाक्षरो को साक्षर करना, सर्वे की कार्य योजना, ऑनलाइन एंट्री, स्वयं सेवी शिक्षकों की भूमिका, एवं उल्लास ऐप की विस्तृत जानकारी देते हुए समस्त संस्था प्रमुख से क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं को आमंत्रित किया…
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम जारी-आरंग ब्लॉक का रहा दबदबा-इस छात्र ने हासिल किया छग में प्रथम स्थान…. आरंग। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2023-24 में छात्र प्रकाश राज साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वे शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया (समोदा) में कक्षा -पांचवीं में अध्ययनरत हैं।छात्र प्रकाश राज श्रीमती गिरिजा साहू के सुपुत्र है।छात्र ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक सोहन लाल देवांगन को दिया है जिनके मार्गदर्शन में ये उपलब्धि हासिल किये हैं।उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पुस्तक का तैयारी व कक्षा…
विधायक कार्यलय में लगा जनदर्शन-विधायक गुरु खुशवंत नागरिको से हुए रूबरू…. आरंग। क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बुधवार को आरंग के अपने विधायक कार्यालय में अपना पहला जनदर्शन लगा कर अपने आरंग विधानसभा के नागरिको से रूबरु हुए। जनदर्शन में आरंग समोदा तथा मंदिरहसौद मंडल के नागरिक गण विधायक के पास पहुच अपनी समस्याओ से अवगत कराया ।प्राप्त लगभग 40 आवेदनों में से कुछ समस्यायों के त्वरित निपटारा किया गया तथा कुछ आवेदनों को तत्काल निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग में अग्रेषित किया गया है। जन दर्शन में विधायक के साथ बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली, समोदा मंडल…
आरंग में फैंसी व्यापारी संघ का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष… आरंग। आरंग नगर में फैंसी व्यापारी संघ का गठन किया गया तथा संघ से संचालन हेतु सर्वसम्मति से पदाधिकारियो का चयन किया गया। नगर के सभी फैंसी व्यपारियो की एक बैठक आहूत की गई जिसमें अध्यक्ष पद का दायित्व गोपाल तिवारी को सौपा गया। सुदीप गुप्ता को सर्वसम्मति से सचिव तथा आर्यन गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। बैठक में संतोष गुप्ता, नेतराम साहू, राकेश नामदेव, संजय देवांगन, विजय कुमार, संतोष कुमार, सईद रजा , ओम प्रकाश देवांगन, मनोज साहू, कोमल लोधी, अनिल नामदेव, तथा रूपेश नामदेव…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आरंग में हुआ इतने जोड़ो का विवाह-शुभकामनाये देने पहुचे विधायक गुरु खुशवंत… आरंग। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आरंग विधानसभा अंतर्गत 66 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विभाग स्थानीय डॉ भीमराव अंबेडकर मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सभी वैवाहिक जोड़ों को मंगलमय वैवाहिक जीवन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विवाह के आयोजन में जुड़े महिला एवम् बाल विकास परियोजना आरंग और मंदिरहसौद के अधिकारी और कर्मचारीयो को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए बधाई दी। इस अवसर…
परिषद की सामान्य सभा की बैठक आहुत करने की मांग-इन्होंने लिखा CMO को पत्र… आरंग।नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक आहुत करने के संदर्भ में पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष राजेश साहू ने CMO होरी सिंह ठाकुर को एक पत्र लिख कर बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक विगत 05 महीनो से आहुत नही हुई है। बैठक नही होने के कारण नागरिको के राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, नामांतरण एवं जनहित से संबंधित कार्य लंबित है। जिससे आम नागरिको एवं…
शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम-उपमुख्यमंत्री और विधायक ने सुना प्रधानमंत्री का उदबोधन… आरंग।आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिरहसौद में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा महिला स्व-सहायता समुह सशक्तिकरण “शक्ति वंदन अभियान” कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।आपको बता दे 09 जनवरी को भाजपा ने देशभर में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद क्षेत्र के प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमारे…
रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन से की इन्होंने मुलाकात-दी बधाई एवं शुभकामनाये…. आरंग। रायपुर लोकसभा से बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाये जाने से उत्साहित शिवसैनिको ने उनसे सौजन्य भेट कर अपना समर्थन व्यक्त किया।शिवसेना जिला महासचिव राकेश शर्मा ने नेतृत्व में आरंग विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी ग्राम अध्यक्ष ने बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई दी । मुलाकात करने पहुंचे सभी शिव सैनिको ने उनके माता स्व.पिस्ता देवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा करते हुए कहा कि आने वाला चुनाव में सभी कड़ी मेहनत के लिए अभी से कमर कस ले।…
