Author: Vinod Gupta
इस स्व सहायता समूह की महिलाओं ने यहां बच्चो को कराया नेवता भोजन-धन्यवाद स्वरूप बच्चो ने आयोजकों को किया सुंदर फूलों का पौधा भेंट आरंग। अरुन्धती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग मे हाल ही में पालक-शिक्षक सभा मे पालको को न्यौता भोज की जानकारी दी गई थी।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 29 फ़रवरी को विद्यालय स्तर पर पहला न्योता भोज आयोजित किया गया, इसके लिए शान्ति बाई लोधी, सरिता लोधी, सुमित्रा लोधी, कुमारी यादव एवं गंगेश्वरी लोधी संयुक्त रूप से आयोजक रहीं। शांतिबाई लोधी का जन्मदिन था। विद्यालय में पीएम पोषण…
अपने जन्मदिन पर इन्होंने कराया बच्चो को नेवता भोजन-शाला परिवार ने किया उनके दीर्घायु होने की कामना….
अपने जन्मदिन पर इन्होंने कराया बच्चो को नेवता भोजन-शाला परिवार ने किया उनके दीर्घायु होने की कामना…. आज दिनांक 29 फ़रवरी को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रीवा में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य सुरेन्द्र नशीने द्वारा अपने जन्मदिन, जो चार वर्षों के अंतराल में आता है, के अवसर पर शाला में न्यौता भोजन के रूप में सभी बच्चों को केला एवम बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया। प्रधान पाठक शैलेंद्र कुमार शुक्ला ने न्यौता भोजन के विषय मे जानकारी देते हुए बताया कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने जन्मदिन तथा वैवाहिक वर्षगाठ तथा अन्य अवसरों पर बच्चो को भोजन करा सकते…
विकसित भारत संकल्प यात्रा-कल 29 फ़रवरी को इन वार्डो में लगेगा शिविर…. आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न 02 वार्डो में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन 29 फ़रवरी को किया गया है।CMO होरी सिंह ठाकुर ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुए बताया किकल 29 फ़रवरी गुरुवार को प्रातः 10.00 बजे से 1.00 बजे तक वार्ड कमांक 02 अवंति बाई चौक के पास सामुदायिक भवन में तथा दोपहर 2.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक वार्ड कमांक 13 दिनदयाल कालोनी में मंदिर शेड के पास विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन है।जिसमे केंद्र तथा राज्य…
बड़ी खबर-29 फ़रवरी को आरंग में रायपुर लोकसभा कार्यालय का शुभारम्भ-ये रहेंगे उपस्थित…. आरंग। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनितिक सरगर्मियां बढ़ गई। प्रत्याशी घोषणा के पूर्व ही बीजेपी अपनी चुनावी तैयारियो के चलते आरंग विधानसभा मुख्यालय में रायपुर लोकसभा कार्यालय का शुभारम्भ करने जा रही है। बीजेपी आरंग मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तंबोली ने खबर छत्तीसगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि कल 29 फरवरी 2024 गुरुवार को दोपहर 12. बजे रायपुर लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा तथा सांसद सुनील सोनी संयोजक-अशोक बजाज सहसंयोजक-गुरु खुशवंत साहेब विधायक, जिला प्रभारी-अशोक पांडे सह-प्रभारी-डेनिस चंद्राकर जिलाध्यक्ष-श्याम कुमार…
बड़ी खबर-नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का बड़ा फैसला-पूर्व में स्वीकृत अप्रारंभ कार्यो के लिए जारी किया ये आदेश अधोसंरचना मद एवं राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत स्वीकृत अप्रारंभ कार्यों को शुरू करने लेनी होगी दोबारा मंजूरी नगरीय प्रशासन विभाग ने वित्तीय अनुशासन और शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने वित्त विभाग के निर्देश के अनुपालन में नगरीय निकायों को जारी किया परिपत्र विभाग ने प्राथमिकता वाले अप्रारंभ व निरस्त कार्यों को 2023-24 के प्रस्ताव में पुनः शामिल कर स्वीकृति के लिए संचालनालय या सूडा भेजने कहा रायपुर.। 28 फरवरी 2024. प्रदेश के नगरीय निकायों में वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24…
श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आरंग नगर में एकत्रित इतना टन चावल आज अयोध्या के लिए किया गया रवाना… आरंग। अयोध्या में 22 जनवरी को हुए श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आरंग नगर में चलाये गये अन्न संग्रह अभियान के तहत एकत्रित चावल आज अयोध्या रवाना किया गया। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अवसर पर एकत्रित 9800 kg चावल से भरे ट्रक को आज 27 फ़रवरी को आरएसएस , विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्याम बाजार स्थित साहू छात्रावास से अयोध्या के लिए रवाना किया। स्वयंसेवको…
यहां हुआ न्योता भोजन की शुरुआत-बच्चो को खिलाया फल… आरंग/मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की अभिनव पहल न्योता भोजन की शुरुआत हुई। शासकीय बालक प्रायमरी शाला सदर रोड आरंग में प्राथमिक स्तर के बच्चों को शहतूत फल पूरक पोषण आहार के अंतर्गत प्रदान करते हुए गणमान्य नागरिक शशिकांत अग्रवाल ने कहा कि यह एक पौष्टिक एवं खून बढ़ाने वाला फल है तथा स्वाद में अत्यंत मधुर है। बच्चों को परोसते हुए उन्हें बहुत खुशी और स्नेह की अनुभूति हो रही है क्योंकि वह स्वयं इसी विद्यालय में पढ़े हुए हैं तथा 50 बच्चों ने भी खूब चटकारे ले…
न्योता भोजन-इन्होंने अपने जन्मदिन पर बच्चों को मध्यान भोजन के साथ परोसा अतिरिक्त पूरक आहार आरंग/मंगलवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भिलाई में न्योता भोजन की शुरुआत राष्ट्रीय मिठाई जलेबी खिलाकर की गई, इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष चंपारण मंडल नीलकंठ निर्मलकर ने अपने जन्मदिन को बच्चों के साथ शेयर करते हुए मध्यान भोजन के अतिरिक्त पूरक आहार के रूप में अपने हाथों से बच्चों को जलेबी व फल खिलाएं एवं कहा की शासन की यह योजना उत्साह बढ़ाने वाली है कुल 171 बच्चे लाभान्वित हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण गोविंद चंद्राकर, रुपेश निर्मलकर(मीडिया प्रभारी) देवशरण चंद्राकर…
विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ये शिक्षक हुए सम्मानित….. आरंग। आज मंगलवार को समग्र शिक्षा रायपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एवं जिला परियोजना समन्वयक के कुशल मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी एन पी कुर्रे एवं विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक मातली नंदन वर्मा के निर्देशन में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के 380 प्राथमिक, उच्च, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में ओपन लिंक्स फाउंडेशन की मदद से आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत एवं एफ एल एन गतिविधि, बच्चों का शैक्षिक स्तर ,दैनिक उपस्थिति, विनोबा एप में सुनहरा शनिवार, बोलेगा बचपन, स्पोकन इंग्लिश, क्लब एक्टिविटीज…
उड़ान 24-लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत-गुरुओं के आशीर्वाद से जरूर मिलेगी सफलता-गुरु खुशवंत आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक उत्सव उड़ान 24 का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ के एन शर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दानदात्री दुकलहीन बाई लोधी, ध्रुव कुमार मिर्धा, कृष्ण कुमार भारद्वाज,अभिषेक राजा तंबोली , विनोद साहू उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय की प्रवीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों…
