Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-संत रविदास जयंती में आरंग पहुचे गृह मंत्री-संत रविदास जी के बताये मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा… आरंग।रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर आरंग में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आरंग पहुचने पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने संत रविदास की पूजा अर्चना कर पुरे प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की। अपने उदबोधन में उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ संत रविदास के संघर्षों को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने के लिए लोगो को प्रेरणा दी और कहा कि संत रविदास के कारण ही आज…
अपनी जायज मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने खोला मोर्चा-इन्हें सौंपा ज्ञापन.. आरंग। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर फेडरेशन के आरंग इकाई ने अपनी जायज मांगों सहित प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के अनुसार मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम से तहसीलदार आरंग को ज्ञापन सौपा।इस अवसर पर कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों के लंबित होने पर खेद व्यक्त करते हुए आक्रोशित हो नारेबाजी भी की एवं फेडरेशन के संयोजक माणिक लाल मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक के संभागीय सचिव ओंकार प्रसाद वर्मा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारियों के…
अवैध शराब के साथ 02 युवक पकड़ाये-आरंग पुलिस ने की कार्यवाही… आरंग। क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत आरंग पुलिस ने 02 युवकों को अवैध शराब के साथ गिरप्तार कर धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की है। थाना प्रभारी एस एन सिंह ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुये बताया कि घटना स्थल ग्राम लखौली डामर प्लांट के पास से आरोपी सागर चन्द्राकर पिता धनेश चन्द्राकर 27 वर्ष साकिन भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर को अवैध रूप से शराब बिकी करने हेतु कब्जे में रखे कुल 31 पौवा देशी…
गौ सेवा धाम में 24 फरवरी को सेवक कक्ष का लोकार्पण-सत्यनारायण कथा का आयोजन… आरंग। श्री बागोश्वर नाथ महादेव गौ सेवा धाम आरंग में जन सहयोग से तैयार सेवक कक्ष के शुभारंभ / लोकार्पण कल 24 फरवरी 2024, दिन शनिवार को किया जायेगा । इस अवसर पर अपरान्ह 1.30 बजे से भगवान श्री सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया है। प्रसाद वितरण सायं 5 बजे से होगा। आपको बता दे की आरंग का एक मात्र गौ सेवा धाम आरंग के ठाकुरदिया पारा, खमतराई रोड में स्थित है।जिसका संचालन श्री बागोश्वर नाथ महादेव मंदिर समिति तथा नागरिको द्वारा किया जाता है।…
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ रायपुर।22 फरवरी, 2024- उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज रक्षित केंद्र रायपुर स्थित एकलव्य शूटिंग केंद्र एवं शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र में छत्तीसगढ़ के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के लिए आयोजित एकलव्य शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के आईएएस, आईपीएस, आईएफएस सहित पुलिस के अधिकारी एवं जवान मिलाकर लगभग 130 लोग इस एयर रायफल, एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहें हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता एक नवाचार और अभ्यास है। इस प्रतियोगिता के…
बड़ी खबर-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का कल 23 फ़रवरी को आरंग आगमन-इस कार्यक्रम में होंगे शामिल… आरंग।संत शिरोमणी गुरु रविदास मंदिर समिति रविदास नगर आरंग द्वारा 02 दिवसीय संत शिरोमणी सतगुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन 23 फरवरी से किया जा रहा है। संरक्षक ध्रुव कुमार मिर्धा तथा जयंती समिति के अध्यक्ष सुनील अजगरा ने उक्त जानकारी देते बताया कि रविदास नगर आरंग में गुरु रविदास जी का भव्य कलश शोभायात्रा एवं जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा 23 फरवरी 2024, शुक्रवार दोपहर 03 बजे मंदिर प्रांगण से निकलेगा।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री.छ.ग.…
महंगाई भत्ता व अन्य मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम SDM आरंग को फेडरेशन कल सौंपेगा ज्ञापन आरंग-छत्तीसगढ कर्म. अधि. फेडरेशन के प्रांतीय निर्णय अनुसार जिला ईकाई के आह्वान पर फेडरेशन आरंग के द्वारा महंगाई भत्ता व अन्य लंबित मांग के लिए मोदी की गारंटी को अमल करने 23 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार को भोजन अवकाश पश्चात ब्लॉक मुख्यालय मे प्रदर्शन कर अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौपेंगे। छत्तीसगढ कर्म.अधि. फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा,सह संयोजक टेपेन्द्र बैस, महासचिव संतलाल साहू,महिला प्रकोष्ठ से मल्लेश्वरी शुक्ला ने उक्त जानकारी देते हुए बताया अभी राज्य के कर्म. अधिकारीगण केंद्र…
कल 23 फ़रवरी को नपा में परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन-ये होंगे शामिल…. आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में 23 फ़रवरी को परिचर्चा एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से परिचर्चा एवं संवाद हेतु नगर पालिका कार्यालय परिसर आरंग में कल 23 फ़रवरी शुकवार को दोपहर 12.00 बजे से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमे नगर पालिका के निर्वाचित प्रतिनिधियो के साथ साथ जन…
बड़ी खबर-इस कंपनी में कार्यरत मजदूरों के हित को लेकर विधायक गुरु खुशवंत ने विधानसभा में उठाया सवाल-मंत्री ने क्या जवाब दिया आप भी पढ़िए.. आरंग। आरंग विधायक खुशवंत ने आज विधानसभा में आरंग में सूर्या फिड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत मजदूरों के संदर्भ में सवाल करते हुए पूछा की उक्त संस्थान में शासन की ओर से बताई गई जानकारी में मजदूरों की संख्या 22 है लेकिन वहां 40 लोग काम करते है। मैं जानना चाहता हूं कि क्या सभी मजदूरों का पीएफ कटता है या फिर वंचित किया जाता है?जिसका जवाब देते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा…
बड़ी खबर-छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की तैयारियां तेज-शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT को जल्द टीईटी परीक्षा आयोजित कराने के दिए निर्देश रायपुर। 22 फरवरी 2024/ स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने SCERT संचालक राजेंद्र कटारा को राज्य में जल्द शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) आयोजित कराने के निर्देश दिए है।शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद SCERT ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को पत्र लिखकर राज्य में जल्द से जल्द टीईटी परीक्षा के आयोजन के लिए कहा है। शिक्षा मंत्री का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में राज्य में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी।…
