Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    July 21, 2026

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»उड़ान 24-लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत-गुरुओं के आशीर्वाद से जरूर मिलेगी सफलता-गुरु खुशवंत
    Blog

    उड़ान 24-लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत-गुरुओं के आशीर्वाद से जरूर मिलेगी सफलता-गुरु खुशवंत

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 27, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    उड़ान 24-लक्ष्य निर्धारित कर करे मेहनत-गुरुओं के आशीर्वाद से जरूर मिलेगी सफलता-गुरु खुशवंत

    आरंग। बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में पुरस्कार वितरण एवं वार्षिक उत्सव उड़ान 24 का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ के एन शर्मा द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में दानदात्री दुकलहीन बाई लोधी, ध्रुव कुमार मिर्धा, कृष्ण कुमार भारद्वाज,अभिषेक राजा तंबोली , विनोद साहू उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा महाविद्यालय की प्रवीण्य सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही खेल, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्र-छात्राओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एच एल वर्मा एवं प्राचार्य डॉक्टर के एन शर्मा को उत्कृष्ट सेवा हेतु अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ के एन शर्मा के द्वारा मुख्य अतिथि के समक्ष महाविद्यालय की उपलब्धि के संबंध में प्रतिवेदन का वाचन किया गया। मुख्य अतिथि माननीय गुरु खुशवंत साहेब ने अपने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसे दिशा में मेहनत करने एवं गुरुजनों एवं माता-पिता के आधार हेतु प्रेरित किया । वर्तमान बजट में कालेज में आडिटोरियम के लिए 10 करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए कहा कि खेल और लायब्रेरी सहित महाविद्यालय परिवार की हर समस्या को समाधान हेतु महाविद्यालय परिवार के सदस्य के रूप में पूर्ण करने हेतु प्रयासरत रहूंगा ।छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ एच एल वर्मा सर की कुशल मार्गदर्शन में पुरस्कार वितरण एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उड़ान 24 सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    July 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वच्छता अभियान-गौ धाम में स्वच्छता ,एवं सेवा का किया कार्य-वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    July 21, 2026

    ब्रेकिंग्-पारागांव के पास ट्रक में लगी आग-फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू-ड्राइवर सुरक्षित…

    July 20, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों में नागरिको से गोठ बात का बनेगा महत्वपूर्ण केंद्र…

    Vinod GuptaJuly 21, 2026257 Views

    ​नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के नए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ-अवकाश के दिनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.