Author: Vinod Gupta
विधायक की मांग पर अभनपुर को मिला बड़ी सौगात-यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साईंसेस के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति अभनपुर। अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू की मांग पर विधान सभा क्षेत्र के ग्रामीण जनता एवं नवा रायपुर के प्रभावितों ग्रामीणों के हित में ध्यान में रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश वासियों के बेहतर ईलाज के लिये सभी प्रकार के कॉलेजों की स्थापना किये जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी हैं जिस हेतु भूमि चिन्हांकित कर सभी प्रकार के कॉलेजों की स्थापना कर नवा रायपुर में 300 बिस्तर हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज एवं अन्य कॉलेजों यथाशीघ्र शुभारंभ कराने की अनुसंशा सहित मुख्यमंत्री…
राजस्व पखवाड़ा शिविर का हुआ आयोजन-ग्रामवासियो से प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही आरंग। आज गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पेंद्र शर्मा एवं तहसीलदार सीता शुक्ला के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत गुखेरा में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों से प्राप्त आवेदनों जैसे नामांतरण, ऋण पुस्तिका नवीनीकरण एवं मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र पर कार्यवाही की गई एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पटवारी जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा दी गई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि पुरुषोत्तम सोनवानी, उप सरपंच प्रतिनिधि घासी कुर्रे, पंच गण रेखराज देवांगन, डेविड ढीढी ,कुशल देवांगन, परशु रात्रे आदि व दिलीप कुर्रे,…
बड़ी खबर-साय केबिनेट की बैठक खत्म-इन निर्णयों पर लगी मुहर-देखिये लिए गए निर्णयों पर एक नजर… रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए मंत्रिपरिषद की बैठक में परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के हित में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल एवं विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड, सरगुजा/बस्तर/बिलासपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा अथवा साक्षात्कार में उपस्थित होंगे उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि वापस की जाएगी।इससे…
गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा को मिली दो बड़ी सौगातें-इन मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति आरंग।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियाँ न केवल ग्रामीण जनजीवन को सुलभ बनाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती प्रदान कर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति देंगी।1. नरदहा से चटौद (पचेड़ा) मार्ग – 1.10 किमीआरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹230.15 लाख (2.30 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।…
बड़ी खबर-आरंग पुलिस को मिली बड़ी सफलता-इस वार्ड में पकड़ाया इतना किलो गाँजा-एनडीपीएस एक्ट के तहत 03 आरोपी गिरफ्तार आरंग। आरंग नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्र 16 बैहार में किराये के मकान में मादक पदार्थ का अवैध कारोबार कर रहे 03 आरोपीयो को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खबर छत्तीसगढ़ को उक्त जानकारी देते हुये बताया कि तीनो आरोपीयो से एक स्टील की बडा पेटी के अंदर छुपाकर रखे 30 पैकेट में 30 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन तीन लाख रुपये एवं पैंकिग करने का टेप एवं तौल मशीन बरामद…
समर कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के साथ आत्म रक्षा हेतु दिया गया प्रशिक्षण आरंग। नगर पंचायत समोदा में संचालित कर्मा विद्यालय में 01अप्रैल से 30अप्रैल तक समर कैंप का आयोजन किया गया है। समर कैंप मासिक विकाश, वस्तुओ की पहचान, क्राप्ट पेपरों से चीजे बनाना, चित्र बनाना, कलरिंग, लर्न गेम, दौड़ना, अक्षर पहचानना, सामान्य गतिविधि स्वच्छता सबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।कर्मा विद्यालय समोदा के डायरेक्टर नन्द कुमार साहू ने बताया कि समर कैंप में आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा संचालित खेल क्लबों से उच्च स्तरीय प्रशिक्षक रानी सगरवंशी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के साथ…
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल-दी बधाई एवं शुभकामनाये… आरंग।राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में आज छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव व छ.ग.पर्यटन मण्डल अध्यक्ष नीलू शर्मा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन भी शामिल हुए।उन्होंने पदभार ग्रहण के बाद उनसे सौजन्य भेंट कर स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में…
जनदर्शन कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी लोगों की समस्याएं… आरंग।अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब चुनावी गतिविधियो में विराम लगने के बाद लंबे अंतराल के बाद फिर से जनदर्शन कार्यक्रम की शुरुवात कर दी है।वे आज बुधवार 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे नेता जी चौक स्थित विधायक कार्यालय पहुँचे। वहाँ क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंच एवं ग्रामीणजनों से उन्होंने भेंट की और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनी। जनदर्शन के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांव में पेयजल संकट की समस्या सामने आई,वहीं विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने…
श्री परशुराम पुरोहित परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बृजमोहन से की मुलाकात-पुरोहित एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए रखा ये प्रस्ताव आरंग।श्री परशुराम पुरोहित परिषद के संस्थापक राजपुरोहित अविनाश शर्मा एवं परिषद के अध्यक्ष पं. ध्रुव नारायण शुक्ला उपाध्यक्ष, ब्राह्मण समाज आरंग ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने पुरोहित एवं ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए मंडल आयोग के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने समाज के शिक्षित युवाओं को सरकार की योजनाओं से जोड़ने, पुजारियों के आर्थिक सशक्तिकरण, तथा मंदिरों में पारदर्शी नियुक्तियों जैसी मांगों को भी सामने रखा।सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिषद की…
सुघ्घर महतारी दिवस-महिलाओं को किया गया जागरुक-महतारी टोकरी का किया गया वितरण.. आरंग। आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में छत्तीसगढ़ शासन की जागरूकता भरी पहल सुघ्घर महतारी दिवस का आयोजन किया गया ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में मातृत्व स्वास्थ्य नोडल डॉ प्रीति मैडम , बीएमओ मैडम, स्वास्थ्य विभाग की सभापति श्रीमती भानमती राकेश सोनकर के द्वारा महतारी सुघर दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभापति स्वास्थ एवं चिकित्सा, पार्षद भानमती राकेश सोनकर ने महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक की सलाह का अवश्य पालन करना चाहिए एवं उन्होंने महतारी…
