Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा को मिली दो बड़ी सौगातें-इन मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति
    Blog

    गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा को मिली दो बड़ी सौगातें-इन मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 17, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा को मिली दो बड़ी सौगातें-इन मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

    आरंग।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृतियाँ न केवल ग्रामीण जनजीवन को सुलभ बनाएंगी, बल्कि क्षेत्रीय संपर्क को मजबूती प्रदान कर आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को भी गति देंगी।
    1. नरदहा से चटौद (पचेड़ा) मार्ग – 1.10 किमी
    आरंग विधानसभा के अंतर्गत आने वाले इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु ₹230.15 लाख (2.30 करोड़ रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क से नरदहा, चटौद एवं पचेड़ा जैसे गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।यह मार्ग कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा।
    2. बोरिद से चंडीमंदिर मार्ग – 0.90 किमी
    इसी क्रम में, बोरिद से चंडीमंदिर तक 0.90 किमी लंबे सिंगल लेन डामरीकृत सड़क के निर्माण हेतु ₹173.23 लाख प्रशासकीय स्वीकृति तथा ₹165.82 लाख की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई है।निर्माण कार्य में 3.75 मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क के साथ-साथ 1 नग 6 मीटर दो स्पैन पुलिया एवं 3 नग सिंगल रो पाइप पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा। यह मार्ग ग्रामवासियों के लिए वर्षभर निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा।इन दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति आरंग विधायक व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व और सतत प्रयासों के चलते संभव हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र की जनता की प्राथमिकताओं को प्राथमिकता दी, और बिना रुके, बिना थके इन प्रस्तावों को धरातल पर लाने का कार्य किया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Rekhraaz SahuJuly 2, 202695 Views

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.