Author: Vinod Gupta
आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर का तीसरा दिन-पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल हुए शामिल… आरंग। राजीव भवन आरंग में चल रहे आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण शिविर के तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ एवं AICC महासचिव भूपेश बघेल भी शामिल हुए।छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए आदिवासी समाज के साथियों के साथ उन्होंने संवाद किया और आने वाले भविष्य में आदिवासी युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ते हुए समाज के सर्वांगीन विकास पर गहन विचार विमर्श किया गया।आज के शिविर में वर्तमान समय में आदिवासी युवाओं का आत्मनिर्भर बनाने में अधिक जोर दिया गया। तथा बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आदिवासी समाज…
देवांगन समाज के कार्यकारिणी का हुआ विस्तार-मनोनीत पदाधिकारियों ने ली शपथ… आरंग। कोरासी राज देवांगन समाज का बैठक देवांगन भवन भानसोज में रविवार को आयोजित किया गया जिसमें कोरासी परिक्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोरासी राज देवांगन समाज के पदाधिकारी मनोनीत कर उन्हें शपथ दिलाया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संरक्षक पद हेतु मनोहर देवांगन भानसोज, उपाध्यक्ष लेखराम देवांगन केसला, सहसचिव सोमनाथ देवांगन सेमरिया,जिला प्रतिनिधि रेखराज देवांगन गुखेरा, प्रदेश प्रतिनिधि गुमान देवांगन करमंदी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश्वरी देवांगन सकरी, महिला सचिव पूर्णिमा देवांगन सेमरिया, महिला उपाध्यक्ष अनिता देवांगन करमंदी , कार्यकारिणी सदस्य हेतु रमाकांत देवांगन जारा,…
विद्यालय के बच्चो का शैक्षणिक भ्रमण-एयरपोर्ट सहित इन स्थानों में पहुच कर पाई नई जानकारियां…. आरंग। आज पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आज शैक्षणिक भ्रमण में बिलासपुर जिले के एयरपोर्ट पहुंचे जहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के हेड इंचार्ज डी जी पंकज अवस्थी ने सभी का स्वागत करते हुए विस्तृत रूप एयरपोर्ट की व्यवस्था के बारे में जानकारी दिया । इसके पश्चात तारामंडल पहुंचकर बच्चों ने 3 D वीडियो के माध्यम से सौरमंडल के ग्रहों का जीवंत अध्ययन कर जानकारी प्राप्त की साथ ही कानन पेंडारी जाकर विभिन्न वन्य जीवों और पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानकारी प्राप्त की।प्राचार्य हरीश…
नकुलदेव ढ़ीढ़ी की मनाई गई 111 वी जयन्ती-आयोजक सामाजिक विकास संगठन ने विधायक गुरु खुशवंत के नाम नपा अध्यक्ष को सौपा ज्ञापन आरंग।संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा की जयंती के जन्मदाता दादा नकुल देव ढीढी जी की 111 वीं जयंती 12 अप्रैल को आरंग पालिका के वार्ड क्रमांक 16 ढ़ीढ़ी चौक बैहार में मनाई गई।स्व. नकुलदेव ढीढी जी की प्रतिमा में पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद स्व. नकुलदेव डीढ़ी जी की जीवन संघर्ष विषय पर संगोष्ठी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने जैत खम्ब में पूजा अर्चना कर स्व नकुल देव…
श्री हनुमान जन्मोत्सव-श्री पंचमुखी हनुमान जी का किया गया रुद्राभिषेक, हवन पूजन, महाआरती… आरंग।श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय राम जानकी मंदिर में उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में प्रतिष्ठित श्री पंचमुखी हनुमान जी का प्रकट्य दिवस के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक, हवन पूजन, महाआरती किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।सभी श्रद्धालु जनों ने इस पूजन कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ लिया।इसी अवसर पर श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी श्री हनुमान जी का पूजा पाठ के साथ श्री हनुमान चालीसा एवं सुन्दर कांड का पाठ कर हर्षोल्लास…
आरंग क्षेत्र में प्रस्तवित शराब दुकान खोलने का निर्णय सरकार वापस ले-वतन चन्द्राकर आरंग। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने आरंग विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित शराब दुकान खोलने की निर्णय का निंदा करते हुए इसे जनता के भावनाओ के विपरीत निर्णय बताते हुए प्रस्तावित शराब दुकान खोलने के निर्णय को सरकार से वापस लेने की मांग की है।वतन चन्द्राकर ने खबर छत्तीसगढ़ से चर्चा करते हुए कहा यहाँ पहले से ही शराब के कारण सामाजिक विघटन, घरेलू हिंसा और युवाओं के जीवन का पतन एक गंभीर समस्या बन चुकी है। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए…
आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर आरंग में चल रहा आदिवासी कांग्रेस का 05 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छग सरकार पर लगाये कई आरोप… आरंग।आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजीव भवन आरंग में आयोजित एक पत्रकार छग राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि छग में जंगल राज है।यहॉ की सरकर जंगलों की सफाई कर जंगल राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन वादों के साथ बीजेपी को सत्ता में लाया गया था कि सब कुछ संरक्षित करेंगे आदिवासीयो को…
शिवसेना ने किया विभिन्न सामाजिक संगठनों व पत्रकारो का सम्मान आरंग। रामनवमी के अवसर पर आरंग में शिवसेना के तत्वावधान में आयोजित जगराता व सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में शिवसेना के प्रतिनिधि मंडल ने नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। जिसमें स्वयंसेवी संस्था पीपला वेलफेयर फाउंडेशन, रानी पद्मावती महिला संगठन, गायत्री शक्तिपीठ आरंग,बाबा बागेश्वर नाथ महादेव गो सेवा समिति आरंग , ओम् शांति संस्थान आरंग को नगर में निरंतर पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा,गौ सेवा, धार्मिक प्रचार प्रसार व रचनात्मक कार्यों के लिए तथा नगर के प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया जगत से…
आरंग-स्थानीय वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित-इन छात्राओं ने बाजी मारी आरंग। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरंग में आज कक्षा नवमी एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025 की घोषणा किया गया।प्राचार्य श्रीमती सरोजिनी केरकेट्टा के अध्यक्षता में तथा समस्त विद्यालय के व्याख्याता एवं शिक्षक गणों के उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए आज का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।विद्यालय अपने ऐतिहासिक गरिमा को बनाए रखते हुए कक्षा 9वी एवं 11वीं के समस्त प्रथम द्वितीय तथा तृतीय प्राप्त विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, मेडल देकर उनका सम्मान किया। विद्यालय के व्याख्याता हरमन कुमार बघेल द्वारा भी प्रतीक चिन्ह एवं कलम…
नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह और चंदू लाल साहू को पदभार ग्रहण पर नपा अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं आरंग।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंह ने तथा छग राज्य भंडार गृह निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर आरंग नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने पदभार ग्रहण पर सौरभ सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर आरंग से अभिषेक राजा तंबोली, दिनेश चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।विनोद गुप्ता-आरंग
