Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर आरंग में चल रहा आदिवासी कांग्रेस का 05 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छग सरकार पर लगाये कई आरोप…
    Blog

    आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर आरंग में चल रहा आदिवासी कांग्रेस का 05 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छग सरकार पर लगाये कई आरोप…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 12, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर आरंग में चल रहा आदिवासी कांग्रेस का 05 दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर-राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छग सरकार पर लगाये कई आरोप…

    आरंग।आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजीव भवन आरंग में आयोजित एक पत्रकार छग राज्य के आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि छग में जंगल राज है।यहॉ की सरकर जंगलों की सफाई कर जंगल राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने एक भी वादा पूरा नही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन वादों के साथ बीजेपी को सत्ता में लाया गया था कि सब कुछ संरक्षित करेंगे आदिवासीयो को लाभ दिलाएंगे परन्तु इस सरकार में एक भी दावा पूरा नही हुआ। छग में चल रहे ईडी और सीबीआई के छापो पर उन्होंने कहा कि छग में वन उपज जंगल माइनिंग खदान बहुत है जिस पर बड़े बड़े उद्योगपतियों की नजर लगी हुई है। इसी कारण से ईडी और सीबीआई के माध्यम से पहले लीडरशीप खत्म करना चाहते ताकि कोई आवाज ना उठाये उसके बाद जनता को ख़त्म करने का का करेंगे उसके बाद जितने भी जंगल और माइनिंग है उसे उद्योगपतियों को सौंप देंगे।

    छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस द्वारा आदिवासी अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर आरंग के राजीव भवन में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 11 अप्रेल से शुरू हुआ है। पांच दिवसीय (11 से 15 अप्रैल) इस प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश भर के आदिवासी समाज संगठनों की मजबूती, उनकी विचारधारा और भाजपा सरकार में आदिवासी समाज के छिने जा रहे अधिकारों को वापस दिलाने के प्रयासों पर गहन चर्चा में लगे हुए है।आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने आज राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में बताया की आदिवासी कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के आरंग में बुनियादी आदिवासी कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य आदिवासी समाज के अधिकारों, संविधानिक सुरक्षा और संगठन की मजबूती पर केंद्रित रहेगा। उन्होंने बताया कि छग राज्य में आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी लिडरशीप डेवलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में संविधान की रक्षा, पांचवीं अनुसूची, पेसा एक्ट, आदिवासियों का गौरवशाली इतिहास, आदि अन्य महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जा रही है।इस प्रशिक्षण शिविर में छग के 33 जिलों के आदिवासी शामिल हुए है।

    इस प्रशिक्षण के माध्यम से छग में नये नये युवा तैयार पुरे देश में 25 हजार आदिवासी युवा तैयार किया जायेगा जो सभी से सामाजिक न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर आदिवासी समाज के युवा वर्ग को आत्मनिर्भर और संगठित बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़, जनकराम ध्रुव विधायक, बिंद्रानवागढ़, राहुल बल, कोमल साहु अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, सजल चंद्राकर, समीर गोरी, खिलावन निषाद, शरद गुप्ता, सूरज सोनकर तथा आदिवासी कांग्रेस के कई अन्य सम्माननीय प्रतिभागीगण भी उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    July 2, 2026

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना-आवेदन की अंतिम तिथि अब 12 जुलाई तक

    July 2, 2026

    विकासखंड स्तरीय बालक/बालिका शालेय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Rekhraaz SahuJuly 2, 2026100 Views

    ग्राम झारा के भारती टंडन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.