Author: Vinod Gupta
बड़ी खबर-कश्मीर में हुए कायराना हरकत के खिलाफ आक्रोश-आज आरंग में यहां फुँका जायेगा आतंकवाद का पुतला….
बड़ी खबर-कश्मीर में हुए कायराना हरकत के खिलाफ आक्रोश-आज आरंग में यहां फुँका जायेगा आतंकवाद का पुतला…. आरंग। कश्मीर में हुए आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए शिवसेना द्वारा आज बस स्टैंड आरंग में शाम 05 आतंकवाद का पुतला दहन करआक्रोश व्यक्त किया जायेगा। शिवसेना प्रमुख राकेश शर्मा उक्त जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह धर्म पूछ कर गोलियां चलाई जा रही थी इसकी कड़ी निन्दा की जाए कम है। इस घटना से देश के सभी हिंदुओं को एक साथ कड़े शब्दो और अमानवीय कृत्य का खुलकर विरोध करना चाहिए। शिवसेना ने आतंकवादी हमले में जिन-जिन ने अपनी जान…
बड़ी खबर-भीषण गर्मी का प्रकोप-25 अप्रेल से ग्रीष्म कालीन अवकाश की हुई घोषणा-पढ़िए आदेश की कॉपी… आरंग।भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, 25 अप्रेल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।…
पृथ्वी दिवस-पृथ्वी के हित में कार्य करने के लिए बच्चो को किया गया जागरूक आरंग।पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आरंग में 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया।प्राचार्य हरीश शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी दिवस मनाने का मकसद पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और यह कोशिश करना है कि सभी पृथ्वी को खुशहाल बनाए रखने में योगदान दें।यह हर पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और खुशहाल पृथ्वी बनाए रखे।एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरन्धर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों…
जारी निराधार आरोप पत्र के विरोध में तूता रायपुर में धरना एवं रैली का हुआ आयोजन-इन मांगों को लेकर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन… आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ , रायपुर ट्रेड यूनियन काउन्सिल और छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के आह्वान के माध्यम से आईटीआई के नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों को जारी निराधार आरोप पत्र के विरोध में तूता रायपुर में धरना एवं रैली का आयोजन किया गया। जारी आरोप पत्र निरस्त करने , दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई।साथ ही आर बी तिवारी संयुक्त संचालक, अतिरिक्त संचालक सुश्री रंजना कटकवार , रोजगार एवं प्रशिक्षण…
जनदर्शन-इस सप्ताह बुधवार के स्थान इस दिन होगाविधायक गुरु खुशवंत का जनदर्शन कार्यक्रम-इस कारण किया गया परिवर्तन आरंग। आरंग विधायक कार्यालय में कल 21 अप्रेल सोमवार को जनदर्शन का आयोजन किया गया है। आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को विधायक गुरु खुशवंत साहेब का बुधवार को दौरा कार्यक्रम होने के कारण जन दर्शन का कार्यक्रम कल सोमवार 21अप्रैल 2025 दोपहर 12:00 से रखा गया है।जनदर्शन के दौरान विधायक क्षेत्रवासियों के समस्याओं का समाधान कर उनसे आत्मीय संवाद करेंगे।विनोद गुप्ता-आरंग
केंद्रीय कृत मूल्यांकन पूर्ण-परिणाम की तैयारी अंतिम चरण में आरंग। आरंग विकासखंड में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में केंद्रीकृत परीक्षा पांचवीं एवं आठवीं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। अब अंकसूची के क्रियान्वयन एवं अपडेशन के लिए संकुल समन्वय गणों की बैठक आहुत की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए ताकि अंक सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो इस संदर्भ में उच्च कार्यालय के निर्देशों का पालन किया गया तथा नोडल संकुल समन्वयक हरीश दीवान, पोखन साहू, गिरजा शंकर अग्रवाल ,सुनील पटेल ,अभिषेक तिवारी, विजय देवांगन, धनंजय साहू,उगेश साहू सहित संकुल…
प्राचार्यों की हुई बैठक-कमजोर छात्रों पर बनी कार्य योजना-विषयवार शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश आरंग। आज शनिवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय प्राचार्यों की बैठक आहूत की गई जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी डॉ विजय खंडेलवाल के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बीईओ शर्मा ने कहा कि कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के कमजोर छात्रों पर फोकस किया जाना है ताकि विषय वार उनके शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हो और वह बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सके उन्होंने सभी प्राचार्य गण को प्रेरित करते हुए कहा कि कमजोर विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन,…
सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार-नपा अध्यक्ष ने सौजन्य भेट कर दी बधाई एवं शुभकामनाये… आरंग। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण के बाद आज नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, आरंग बीजेपी मंडल के अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष प्रतिनिधि मुरली साहू ने सौजन्य भेट कर नये दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाये दी और कहा कि आप प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बारे में…
आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण पखवाड़ा-लगाया गया पोषण प्रदर्शनी आरंग।आरंग विधानसभा के सेक्टर रानीसागर के आंगनबाड़ी केंद्र देवरी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा परियोजना अधिकारी ऋषि बंजारे एवं सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती अंजू एक्का के दिशा निर्देश में पोषण पखवाड़ा का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केंद्र में 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक आयोजन किया जा रहा है।जिसमें अलग-अलग दिन अलग-अलग गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा में थीम के अनुसार एनीमिया जागरूकता में संवेदीकरण के बारे में चर्चा की गई। इसमें एनीमिया और उसकी रोकथाम के बारे में भी बताया…
भाजयुमो द्वारा राजीव भवन के नेम प्लेट कालिख लगाने का आरोप-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने थाने में की लिखित शिकायत… आरंग। भाजयुमो द्वारा कल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन आरंग के घेराव के दौरान कार्यलय के नाम पट्टिका पर कालिख लगाये से आक्रोशित कांग्रेसियो ने आरंग थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सजल चंद्राकर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घेराव के दौरान भाजयुमो के उपाध्यक्ष द्वारा कांग्रेस भवन के मुख्य द्वार पर लिखे गए नेम प्लेट पर तथा मंदिरहसौद नगर पालिका के अध्यक्ष पर जबर्दस्ती स्याही फेंक कर संपत्ति…
