Author: Vinod Gupta
नये DEO से BEO ने की सौजन्य मुलाकात-विकासखंड के शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से दी जानकारी आरंग। सोमवार को नए जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारतीय से विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा आरंग ने सौजन्य मुलाकात की एवं आरंग विकासखंड के शैक्षिक गतिविधियों की विस्तार से आंकड़ेबद्ध जानकारी भी दी। इस अवसर पर डीईओ रायपुर हिमांशु भारतीय ने निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष फोकस होना चाहिए एवं विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मध्यान भोजन, सतत मॉनिटरिंग, ऑनलाइन अवकाश प्रक्रिया, शाला समय सारणी का दृढ़ता से पालन, बुक स्कैनिंग,नवोदय फार्म भरने की स्थिति,भवनों की स्थिति, स्वच्छता आदि पर निर्देशित…
छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा ने अपने जन्मदिवस पर रोपे पौधे आरंग। आज सोमवार को छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर रविदास नगर आरंग में अमलतास के पौधे रोपितकर हरियाली का संदेश दिया।इस अवसर उन्होंने कहा प्रकृति है तो हम है। प्रकृति बिना किसी भी प्राणी का जीवन अधूरा है।उन्होंने बताया बचपन से ही उन्हें प्रकृति से बेहद प्रेम है।अब तक उनके लगाए सैकड़ों पौधे बड़े होकर छांव और फल देने लगे हैं।उनके द्वारा रोपित पौधों में पक्षियां कलरव करते हैं।तो उन्हें काफी सुकून मिलता है।वह मोहल्ले वासियो…
गुरु खुशवंत के कार पर हमले के दौरान वाहन चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी-पढ़िए घटना के उस भयावहता की कहानी ARANG NEWS : आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के कार पर नवागढ़ क्षेत्र में हुए पथराव के समय कार चालक यशवंत गायकवाड़ की सूझबूझ, सतर्कता और साहस किसी अनहोनी बड़ी घटना से बचा लिया जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। विधायक के मीडिया प्रभारी देवेंद्र निराला ने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि घटना के दौरान कुछ पल इतने भयावह थे कि उन्हें शब्दों में व्यक्त…
बड़ी खबर-गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला करने वाले अपराधियो के शीघ्र गिरप्तारी की मांग-रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन आरंग।| छत्तीसगढ़ के आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए हमले से आक्रोशित सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने आज रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।पथराव की घटना के विरोध में सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुएरायपुर एसपी डॉ लाल उमेद सिंह को…
विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है सेवा-सक्सेना आरंग। संस्कार केंद्र के आचार्यो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना ने कहा विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है, जो संपूर्ण देशभर में बिना शासन के सहयोग से 13000 विद्यालय चला कर 35 लाख छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनुसार शिक्षित कर रही है. उन्होंने…
सावन विशेष-बाबा बागेश्वर नाथ महादेव-जिसका सूर्य देवता स्वयं अपने किरणों से करते है अभिषेक-आइये जाने इनकी महत्ता…. सावन माह में छत्तीसगढ़ में मंदिरों के शहर के नाम से प्रसिद्ध धर्मनगरी आरंग भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। यहां के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहती है. यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर जहाँ भक्तों लगातार ताँता लगा रहता है। यहां पूरे सावन माह के दौरान रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा है। राजा मोरध्वज की प्राचीन नगरी आरंग छत्तीसगढ़ का एकमात्र शहर ऐसा है जहां हर दिशा में स्वयंभू शिवलिंग…
बड़ी खबर-25 गांवों के किसानों की समीक्षा बैठक सम्पन्न-गौठानो को पुनः शुरू करने की उठी मांग आरंग। जय जवान जय किसान के संयोजक ध्रुवकुमार चन्द्राकर ,ज्ञानेंद्र साहू व ग्रामवासियो की सहयोग से ग्राम नारा के गौठान में आज रविवार को 25 ग्रामों के किसानों की एक महत्त्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुवा। बैठक का मुख्य उद्देश्य गांवों में हो रहे फसल नुकसान, मवेशियों की समस्या और आगामी फसल चक्र को लेकर किसानों की राय एवं समाधान प्रस्तुत करना था।बैठक में उपस्थित किसानों ने सर्वसम्मति से यह मांग की कि ग्राम नारा सहित अन्य गांवों…
होटल में नाश्ते में मिले ठंडा भजिये को लेकर विवाद-मामला पंहुचा थाना-पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध… आरंग आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसकोल में नाश्ते में ठंडा भजिया को लेकर हुए विवाद हो गया। गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि होटल संचालक और उसके परिवार के लोगों ने उसके बेटे से विवाद के बाद उसके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8वीं तक शिक्षित है और कृषि कार्य करती है। 12 जुलाई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे…
बड़ी खबर-आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार पर पथराव से कार्यकर्त्ता आक्रोशित-तत्काल कड़ी कार्यवाही की माँग को लेकर इन्हें सौपा ज्ञापन.. आरंग। बीती रात नवागढ़ से लौट रहे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के कार पर बेमेतरा जिला के ग्राम भोइनाभाटा बाईपास रोड के पास अज्ञात लोगो द्वारा पत्थरबाजी कर उन्हें चोट पहुचने के प्रयास किया गया था।उक्त कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए हमलावर अपराधियो के ऊपर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्ताओ ने मोर्चा खोल दिया है। आज बीजेपी के जन प्रतिनिधि और कार्यकर्त्ता गण रायपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह…
उद्यान में वृक्षारोपण कर किया धरती का श्रृंगार-प्रकृति के प्रति प्रेम का दिया सन्देश…. आरंग। आरंग के अटल विहार कालोनी में स्थित उद्यान में सावन माह के शुरू में ही वृक्षारोपण कर हरियाली का स्वागत किया गया। उद्यान को हरा भरा बनाने तथा धरती माता का श्रृंगार करते हुए मां गौरी भजन मंडली के तत्वाधान में सक्रिय सदस्य जन्मेजय वर्मा के विशेष सहयोग से कालोनी के गार्डन में छायादार फल एवं पुष्पो के पौधे रोपे गए साथ ही रोप गए पौधों के नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर परमां गौरी भजन मंडली के सदस्य प्रेमा साहू ,निर्मला साहू,…
