Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कर है रही सेवा-सक्सेना
    Blog

    विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कर है रही सेवा-सक्सेना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कर रही है सेवा-सक्सेना

    आरंग। संस्कार केंद्र के आचार्यो का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ इस अवसर पर सरस्वती शिक्षा संस्थान के पूर्व प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना ने कहा विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कर रही है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान है, जो संपूर्ण देशभर में बिना शासन के सहयोग से 13000 विद्यालय चला कर 35 लाख छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनुसार शिक्षित कर रही है. उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की आलोचना करते हुए कहा अंग्रेजी हमें भाषा सीखा सकती है संस्कार नहीं. उन्होंने कृष्ण भगवान को माखन चोर कहने का उदाहरण देते हुए कहा अंग्रेजी में krishna is a butter thief. कहना उचित नहीं है.व्यक्ति का व्यवहार बताता है उसका संस्कार कैसे हैं. आज केवल सेवा निचली बस्ती ही नहीं समृद्ध कॉलोनी में भी संस्कार केंद्र चलाने की आवश्यकता है.मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने उद्बोधन में कहा सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारों की शिक्षा देकर समाज को नई दिशा प्रदान कर रही है.आज के समय में जीवन मूल्यों का ह्रास हो रहा है। समाज में स्वार्थ, लालच, और दिखावे की प्रवृत्ति बढ़ रही है इसलिए स्कूलों में राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी, सच्चाई, और नैतिक जीवन मूल्यों के संस्कार देना परम आवश्यक है. यह कार्य सरस्वती शिशु मंदिर में निस्वार्थ भाव से हो रहा है. संस्कार केंद्र चलाने वाले आचार्य दीदियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा शिक्षित और सुसंस्कृत समाज राष्ट्र की उन्नति के लिए परम् आवश्यक है। वर्ग का वृत्त प्रतिवेदन देते हुए संस्कार केंद्र के प्रांत प्रमुख चंद्रकुमार डडसेना ने कहा महासमुंद धमतरी गरियाबंद रायपुर बलौदाबाजार इन पांच जिलों के 45 स्थानों से आये 60 आचार्य, दीदियाँ प्रशिक्षण ग्रहण किए हैं। जो विभिन्न सेवा बस्ती में जाकर निशुल्क शिक्षा और संस्कार देंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन विभाग प्रमुख राकेश तिवारी ने किया। आभार प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थापक राजेश साहू ने कहा सेवा कार्य ईश्वरी कार्य है, ऐसे कामों सरस्वती शिशु मंदिर आरंग समस्त व्यवस्था समिति एवं आचार्य की भूमिका अग्रणी रही।इस अवसर पर अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता कोषाध्यक्ष गणेश राम साहू, प्रशिक्षक भुवन लाल निषाद, रमेश प्रधान, कृष्ण कुमार भारद्वाज,कौशल चंद्राकर,कमल देवांगन प्रधनाचार्य नितेश्वरी लोधी आचार्य वशिष्ट साहू,संतोष कुमार शंख, हेमलता यादव,पिंकी सोनी, पूर्णिमा साहू, माधुरी साहू, हेमलता गिलहरे, हिना चंद्राकर, सुषमा तिवारी, शैलेंद्रि यादव, योगीता साहू, कोमेश्वरी साहू, ईश्वरी साहू, चित्रलेखा लोधी, आया दीदी रूखमणि देवांगन नंदिनी यादव,सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं शामिल हुए।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    July 1, 2026

    नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी-उप मुख्यमंत्री ने निधि का सदुपयोग कर शहरी आबादी को समुचित लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    खबर का असर-प्रभारी तहसीलदार के रुप में इन्हें मिला आरंग तहसील का प्रभार….

    July 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना

    Vinod GuptaJuly 1, 202680 Views

    बड़ी खबर-आरंग तहसील को मिला पूर्णकालिक तहसीलदार-इनकी हुई पदस्थापना आरंग।प्रशासनिक कार्य संचालन व्यवस्था की दृष्टिकोण…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.