Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    जर्जर भवन बन सकता है जानलेवा-तत्काल कार्यवाही करने इन्होंने नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन….

    July 2, 2026

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

    July 2, 2026

    कल 03 जुलाई को कोटवार रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर-यहां करेंगे धरना प्रदर्शन….

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»होटल में नाश्ते में मिले ठंडा भजिये को लेकर विवाद-मामला पंहुचा थाना-पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध…
    Blog

    होटल में नाश्ते में मिले ठंडा भजिये को लेकर विवाद-मामला पंहुचा थाना-पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 13, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    होटल में नाश्ते में मिले ठंडा भजिये को लेकर विवाद-मामला पंहुचा थाना-पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध…

    आरंग आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसकोल में नाश्ते में ठंडा भजिया को लेकर हुए विवाद हो गया। गांव की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि होटल संचालक और उसके परिवार के लोगों ने उसके बेटे से विवाद के बाद उसके साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह कक्षा 8वीं तक शिक्षित है और कृषि कार्य करती है। 12 जुलाई 2025 की शाम करीब 7:30 बजे उनका बड़ा बेटा गुलशन बंजारे गांव में ही स्थित गोपी यादव के होटल में नाश्ता करने गया था। कुछ समय बाद होटल से विवाद और मारपीट की आवाजें आईं, तो महिला घर से बाहर निकली। बाहर जाकर देखा कि गोपी यादव, उसके बेटे गोकुल यादव और पप्पू यादव मिलकर उसके बेटे गुलशन से झगड़ा कर रहे थे। पूछने पर बेटे ने बताया कि उसने सिर्फ यह कहा था कि भजिया ठंडी है, जिस पर होटल संचालक और उसके बेटों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब महिला ने विरोध किया और पूछा कि उसके बेटे को गाली क्यों दी जा रही है, तो आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसे भी मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान गोकुल यादव ने अपने हाथ में पहना कड़ा निकालकर महिला पर हमला कर दिया, जबकि गोपी यादव और पप्पू यादव ने थप्पड़ और हाथों से मारपीट की। मारपीट में महिला को बाएं हाथ, गले और सिर में चोटें आई हैं। घटना को भागवत बंजारे और ईश्वरी नौरंगे ने देखा और बीच-बचाव कर महिला को बचाया। पीड़िता ने आरंग थाने में पूरे मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    जर्जर भवन बन सकता है जानलेवा-तत्काल कार्यवाही करने इन्होंने नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन….

    July 2, 2026

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

    July 2, 2026

    कल 03 जुलाई को कोटवार रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर-यहां करेंगे धरना प्रदर्शन….

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    जर्जर भवन बन सकता है जानलेवा-तत्काल कार्यवाही करने इन्होंने नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन….

    Vinod GuptaJuly 2, 2026146 Views

    जर्जर भवन बन सकता है जानलेवा-तत्काल कार्यवाही करने इन्होंने नगर पालिका अधिकारी को सौपा ज्ञापन….…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.