Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सावन विशेष-बाबा बागेश्वर नाथ महादेव-जिसका सूर्य देवता स्वयं अपने किरणों से करते है अभिषेक-आइये जाने इनकी महत्ता….
    Blog

    सावन विशेष-बाबा बागेश्वर नाथ महादेव-जिसका सूर्य देवता स्वयं अपने किरणों से करते है अभिषेक-आइये जाने इनकी महत्ता….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 14, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सावन विशेष-बाबा बागेश्वर नाथ महादेव-जिसका सूर्य देवता स्वयं अपने किरणों से करते है अभिषेक-आइये जाने इनकी महत्ता….

    Oplus_0

    सावन माह में छत्तीसगढ़ में मंदिरों के शहर के नाम से प्रसिद्ध धर्मनगरी आरंग भगवान शिव की भक्ति में डूब जाता है। यहां के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रहती है. यहां के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है बाबा बागेश्वरनाथ मंदिर जहाँ भक्तों लगातार ताँता लगा रहता है। यहां पूरे सावन माह के दौरान रोजाना रुद्राभिषेक किया जा रहा है। राजा मोरध्वज की प्राचीन नगरी आरंग छत्तीसगढ़ का एकमात्र शहर ऐसा है जहां हर दिशा में स्वयंभू शिवलिंग विराजमान है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ का आरंग शिवालियों की नगरी कहा जाता है।

    सूर्य अपनी किरणों से करती है बाबा बागेश्वर नाथ जी का अभिषेक..
    उत्कृष्ट वास्तु कला को समेटे हुए इस मंदिर में सूर्य की पहली किरण बाबा बागेश्वर नाथ पर पड़ती है जिससे अत्यंत ही मनोहारी दृश्य उपस्थित हो जाता है ऐसा लगता है मानो सूर्य देव स्वयं भोले नाथ जी अपने किरणों से अभिषेक कर रहे है। भक्तों की माने तो बाबा बागेश्वर नाथ अत्यंत कृपालु हैं तथा भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

    यहां उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर रोजाना शिवलिंग का होता है विशेष श्रृंगार..
    प्रतिदिन यहां बाबा भोलेनाथ का अद्भुत श्रंगार किया जाता है।विभिन्न प्रकार के फूल, फल आदि से विभिन्न पर्वो के अनुसार अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है। जिसे सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नही बल्कि पूरे देश में लोग मोबाइल के माध्यम से दर्शन करते है।
    108 खंभों से निर्मित है ये मंदिर
    यह प्राचीन मंदिर 108 खंभों से निर्मित है। इस मंदिर में 24 खंभे गर्भगृह मंडप के लिए है, जो समय को प्रदर्शित करता है. शेष 84 खंभों से मंदिर के चारों ओर चार दीवारी बनाई गई है. यह मंदिर पूर्वाभिमुख है। मंदिर की एक खासियत यह भी है कि भगवान भोलेनाथ के साथ देवी पार्वती की मूर्ति गर्भगृह में विराजमान हैं।बताया जाता है कि इस मार्ग से जब भी आदिगुरू शंकराचार्य गुजरते हैं भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने अवश्य पहुंचते हैं।

    बाल्मीकि रामायण में इस मंदिर का उल्लेख राम वन गमन पथ के रूप में मिलता है
    सांस्कृतिक शोध संस्थान व्यास नई दिल्ली के शोध कर्ता डॉ. रामअवतार शर्मा के अनुसार भी श्रीराम जी वनवास के दौरान जिन 249 स्थानों में रुके थे, उनमें से एक आरंग का श्री बागेश्वर नाथ मंदिर भी है, जो उनकी पुस्तक में “जंह जंह राम चरण चलि जाहि” में 98 नंबर पर उल्लेखित है। वनवास के समय भगवान श्री राम ने बाबा बागेश्वर नाथ मंदिर में रुक कर भोलेनाथ की पूजा की थी। एक मान्यता के अनुसार सिरपुर के राजा बाणासुर पहले सुरंग से आकर बागेश्वर नाथ की पूजा करते थे और फिर सिरपुर के गंधेश्वर नाथ महादेव की पूजा करते थे यह भी इस नगरी की महिमा को बताता है।इस कारण यह लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है.

    Oplus_0

    आरंग में 107 स्वयम्भू शिवलिंग है विराजमान
    प्राचीन काल में आरंग में 107 शिवलिंग थे किसी कारणवश 108 शिवलिंग न होने के कारण इसे काशी का दर्जा नहीं मिल पाया। आज भी बागेश्वर, भुवनेश्वर, वटेश्वर, जलेश्वर, कुमारेश्वर सहित अनेक प्राचीन स्वयंभू शिवलिंग नगर की चारों दिशाओं में विद्यमान हैं. जहां श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. वहीं मोरजध्वज की नगरी के नाम से विख्यात आरंग नगर में सैकड़ों मंदिर होने के कारण छत्तीसगढ़ में मंदिरों की नगरी कहा जाता है. यहां श्रावण में हर शिवालय में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.
    शुरू हो गया है श्रावणी पूजा महोत्सव
    प्रति वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्रावणी पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है एवं प्रतिदिन दो रुद्राभिषेक प्रथम सत्र 11 .30 से 2:30 एवं द्वितीय सत्र 3 से 6 बजे तक आयोजित होगा साथ ही 11 अगस्त 2025 दिन सोमवार को सहस्त्र धारा अभिषेक, पूर्णाहुति और हवन प्रसाद वितरण किया जायेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    June 26, 2026

    मानसून की दगाबाजी और पंचायत के फैसले की किसानों पर दोहरी मार-अब किराए के टैंकरों से सींचा जा रहा सरना धान का थरहा-संकट में 15 एकड़ की खेती

    June 26, 2026

    असाक्षरों को साक्षर करने चला अभियान-असाक्षरों ने ग्राम सभा में ली साक्षर होने की शपथ

    June 25, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान

    Vinod GuptaJune 26, 202679 Views

    लोकतंत्र का काला अध्याय-संविधान हत्या दिवस’ पर यहां हुआ मीसाबंदियों का सम्मान आरंग। आरंग विधान…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.