आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, जुपिटर स्कूटी और मोबाइल भी जब्त
आरंग।आरंग थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5.76 लीटर देशी मसाला शराब, एक जुपिटर स्कूटी और तीन महंगे मोबाइल फोन सहित कुल 1,37,200/- रुपये का मशरूका जब्त किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीले रंग की एक जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG 04 QJ 1199) में तीन युवक अवैध रूप से बिक्री के लिए आरंग शराब दुकान से शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों की उपस्थिति में बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे स्कूटी सवार तीनों संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की गई।गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-ललितेन्द्र उर्फ नरेन्द्र लोधी पिता वीरभद्र लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- लोधी पारा, आरंग।फुलेश लोधी पिता विजय लोधी, उम्र 21 वर्ष, निवासी-लोधी पारा, आरंग। केशव लोधी पिता रूपेश लोधी, उम्र 20 वर्ष, निवासी- लोधी पारा, आरंग।जब्ती का विवरण/अवैध शराब-स्कूटी की डिक्की से 32 पाव (प्रत्येक 180ml शीलबंद) देशी मसाला शराब, कुल 5.76 लीटर (कीमत लगभग 3,200/- रुपये)।वाहन-घटना में प्रयुक्त जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG 04 QJ 1199), कीमत लगभग 70,000/- रुपये।मोबाइल फोन-आरोपियों के कब्जे से तीन अलग-अलग मोबाइल (आईफोन, रेडमी पुराना और ओप्पो), कुल कीमत लगभग 64,000/- रुपये।कुल जप्त मशरूका-लगभग 1,37,200/- रुपये।आरोपियों द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपियों का यह कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर तीनों आरोपियों को दिनांक 03.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण अजमानतीय होने के कारण तीनों रायपुर को जेल भेज दिया गया है।आरंग पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और शराब तस्करों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



