Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 3, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’

    November 3, 2026

    पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’
    Blog

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 3, 202642 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीजापुर जिले में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव-2026 में उमंग, राष्ट्रप्रेम और विकसित बस्तर के संकल्प का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। प्रदेश के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने अपने एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान कर्रेगुट्टा की दुर्गम पहाड़ियों से लेकर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने जहां सीमांत मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों का हौसला बढ़ाया, वहीं राज्योत्सव मंच से जनसमूह को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति से आज बस्तर भयमुक्त होकर विकास के नए पथ पर अग्रसर है।
    कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर फहराया तिरंगा, जवानों के अदम्य साहस को किया नमन
    जिला मुख्यालय के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब बीजापुर के अति-संवेदनशील व दुर्गम क्षेत्र माने जाने वाले कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर स्थित एफओबी (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) ताड़पाला पहुंचे। लंबे समय तक नक्सल हिंसा से जूझने वाले इस क्षेत्र में जवानों के बीच पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा बलों से आत्मीय संवाद किया और उनके अदम्य साहस व समर्पण की सराहना की। कर्रेगुट्टा की ऊंची पहाड़ियों पर शान से फहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र में अब शांति और सुरक्षा का नया सूर्योदय हो चुका है। मंत्री ने कहा कि विषम परिस्थितियों और घने जंगलों में तैनात हमारे वीर जवानों के त्याग और शौर्य का पूरा राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
    ‘श्रमेव जयते’: निर्माण कार्यों में जुटे श्रमिकों का सम्मान
    कर्रेगुट्टा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, सड़क व सुरक्षा निर्माण कार्यों में पसीना बहा रहे श्रमिक भाई-बहनों को मंत्री जी ने राज्योत्सव के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के अनुरूप ‘विकसित बस्तर’ की आधारशिला रखने में हमारे श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। श्रमिक ही राष्ट्र निर्माण की असली नींव हैं। इसी दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कैंप परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
    दृढ़ संकल्प से नक्सलवाद के विरुद्ध अभियान को मिली निर्णायक गति
    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के सतत प्रयासों से प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक प्रहार हुआ है। उन्होंने कहा कि बस्तर की असली पहचान भय या हिंसा नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य, मेहनतकश समाज और प्रतिभाशाली युवा हैं। अब समय आ गया है कि बस्तर की पहचान विश्व पटल पर पर्यटन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कृषि और तकनीकी कौशल से बने।
    संगठन पदाधिकारियों एवं सतनामी समाज से भेंट
    मुख्यालय आगमन पर मंत्री ने भाजपा संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र के विकास और जनहितैषी योजनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने सतनामी समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता, युवाओं की शैक्षणिक प्रगति और जनकल्याणकारी विषयों पर विचार-विमर्श किया।
    राज्योत्सव में गूंजा लोकसंस्कृति का रंग, मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
    बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य राज्योत्सव समारोह का शुभारंभ मंत्री जी ने दीप प्रज्वलन कर राज्य निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करते हुए किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया।समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों के बच्चों में असीम प्रतिभा है और उन्हें सही अवसर व मार्गदर्शन देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से डिग्री के साथ-साथ हुनरमंद बनने, तकनीकी प्रशिक्षण व डिजिटल शिक्षा से जुड़कर स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय लोक कलाकारों ने बस्तर की पारंपरिक लोकधुनों और नृत्यों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने समस्त जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए आह्वान किया कि सभी वर्ग मिलकर एक सशक्त, समृद्ध, शांतिपूर्ण और विकसित बीजापुर के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 3, 2026

    पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प

    November 3, 2026

    11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, गांव में पसरा मातम

    November 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    Vinod GuptaNovember 3, 202615 Views

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’
    • पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प
    • 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, गांव में पसरा मातम
    • आरंग में विकास कार्यों को मिली गति-इस वार्ड में 15.63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.