Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 3, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’

    November 3, 2026

    पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प
    Blog

    पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaNovember 3, 202634 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प

    रायपुर।दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित विशाल ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की अभूतपूर्व सफलता के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान डॉ. डहरिया ने महारैली की शानदार सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई दी तथा आंदोलन से जुड़े संगठनात्मक विषयों और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।उल्लेखनीय है कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने डॉ. शिवकुमार डहरिया को झारखंड के छह प्रमुख जिलों का केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। डॉ. डहरिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संबंधित क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया और मजबूत संगठनात्मक लामबंदी सुनिश्चित की।डॉ. डहरिया के सशक्त नेतृत्व में छत्तीसगढ़ से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता ने दिल्ली पहुंचकर महारैली में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई और लोकतंत्र की रक्षा के इस महासंग्राम के साक्षी बने। रामलीला मैदान में छत्तीसगढ़ और झारखंड से पहुंचे विशाल जनसैलाब और कार्यकर्ताओं के उत्साह की कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मुक्तकंठ से सराहना की।मुलाकात के उपरांत डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि “लोकतंत्र और देश के संविधान की रक्षा के लिए जारी इस महासंग्राम में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव हमें नई ऊर्जा, दिशा और अदम्य साहस प्रदान करता है। जनता के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात और देश की आवाज़ को दबाने की साजिशों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष अनवरत और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेगा।डॉ. डहरिया ने स्पष्ट किया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का यह संदेश अब देश के कोने-कोने तक पहुँचाया जाएगा और पार्टी जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत से लड़ेगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    November 3, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’

    November 3, 2026

    11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, गांव में पसरा मातम

    November 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’

    Vinod GuptaNovember 3, 202615 Views

    कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • कांटे की टक्कर में सृजन सोनकर स्कूल को 03 विकेट से हराकर पीएम श्री अरुंधति देवी स्कूल पंहुचा फाइनल में-तन्मय बने ‘मैन ऑफ द मैच’
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर-राज्योत्सव में बोले कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब-‘अब बस्तर में गोलियों की नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज’
    • पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की मुलाकात-लोकतंत्र की रक्षा का दोहराया संकल्प
    • 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, गांव में पसरा मातम
    • आरंग में विकास कार्यों को मिली गति-इस वार्ड में 15.63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.