Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    May 2, 2026

    आरंग के मोबाइल फोन पर भी बजा टेस्टिंग अलार्म-आइये जाने क्या है ये अलर्ट अलार्म

    May 2, 2026

    वन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हरिराम साहू का जरौद में ऐतिहासिक स्वागत-गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य रैली

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»देश-विदेश»Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: इन 4 राशियों को जीवन में मिलेंगी खुशियां, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
    देश-विदेश

    Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: इन 4 राशियों को जीवन में मिलेंगी खुशियां, धनलाभ के भी हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

    Khabar Chhattisgarh NewsBy Khabar Chhattisgarh NewsJune 25, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Aaj Ka Rashifal 25 June 2025: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 39 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 41 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज स्नान-दान-श्राद्ध आदि की अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 जून 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को आज रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे उनके आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आज आप अपने कर्तव्य को अच्छे से निभाएंगे , जिससे घर में सब खुश होंगें। आज आपके शारीरिक कष्टों का निवारण होगा , जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। भाई – बहनों के सहयोग से आप जिन्दगी में आगे बढ़ेंगे। मित्रों के साथ आज आप अच्छा समय बितायेंगे , उनके साथ बिजनेस को लेकर चर्चा करेंगें। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें , उनको घूमाने भी ले जा

    सकते है। 

    • शुभ रंग- इंडिगो
    • शुभ अंक- 09

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा , जिससे भौतिक सुख सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में सुधार होगा , जीवन में नयापन आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है , उनको हायर एडुकेशन के लिए आज एडमिशन मिलने की संभावना है। आज आपकी मुलाकात समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति से होगी , कुछ राजनितिक मुद्दों पर विशेष बात हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा , जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा। 

    • शुभ रंग- मजेंटा
    • शुभ अंक- 07

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। जो लोग प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना चाहते है ,आज उनको बढ़िया ऑफर मिलेगा। महिलायें आज घर को सजाने – सवांरने का काम करेंगी , इस काम में बच्चे उनकी मदद करेंगें। आज आपको घर में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने का अवसर प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी के साथ आपका ताल – मेल बना रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ के योग बन रहे है। अविवाहित व्यक्तियों को आज अच्छे रिश्ते का प्रस्ताव मिलेगा, जिससे जल्द ही आपके घर में खुशियां आएंगी।

    • शुभ रंग- आसमानी नीला
    • शुभ अंक- 05

    कर्क राशि

    आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते है। आज आप लोगो को रोजगार में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगें। आज का दिन लवमेट के लिए ख़ुशी देने वाला होगा, पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आज आप काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। शादीशुदा रिश्तों में मन–मुटाव दूर होगा, घर में रौनक बनी रहेगी। आज अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। 

    • शुभ रंग- पीच
    • शुभ अंक- 03

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिये मिला – जुला रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के साथ – साथ खर्च की अधिकता रहेगी। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या से राहत मिलेगी , जिससे आज आप खुद को बेहतर महसूस करेंगें। छात्रों को आज स्कूल में होने वाली प्रतियोगिता मे शामिल होने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। लवमेट आज एक – दूसरे का ध्यान रखें और अपने रिश्ते पर विश्वास कायम रखें, जिससे आप लोग खुश रहें। आज आपको सामाजिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण प्राप्त होगा, जहां आपकी मुलाकात आपके परिजनों से होगी।

    • शुभ रंग- सिल्वर
    • शुभ अंक- 01

    कन्या राशि

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपमें एक नयी उर्जा का अहसास होगा, जिससे आप आलस्य का त्याग करके दिनचर्या से जुड़े सारे काम बखूबी करेंगें। घर से बाहर रहकर पढ़ने – लिखने वाले बच्चों को पेरेंट्स का सहयोग बना रहेगा , जिससे वो बेफिक्र होकर अपनी पढाई करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा , बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जरूरतमंद मित्र की आज आप मदद करेंगे , जिससे आपकी मित्रता और प्रगाढ़ होगी। आज आप सामाजिक नियमों का पालन करते हुए अपने जीवन को सही दिशा प्रदान करेंगे। आज आप भाई – बहनों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है।

    • शुभ रंग- लाल
    • शुभ अंक- 08

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल सुखमय बना रहेगा। आज आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने का विचार कर सकते हैं, इसके लिए आप किसी प्रोफेशनल व्यक्ति की सलाह भी ले सकते हैं। आज आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें, जो आपके सामने कुछ और पीठ पीछे कुछ और हैं। आज आपके घर मांगलिक प्रोग्राम की शुरुआत होगी। आज आपको राजनीति से जुड़े व्यक्ति से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आपको किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे। 

    • शुभ रंग- पीला
    • शुभ अंक- 04

    वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा , जिससे आपका आत्मविश्वास दृढ होगा। आज आप दोस्तों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगें , आपको ख़ुशी मिलेगी। आज बच्चे किसी चीज को लेकर आपसे जिद कर सकते है। आज आप सामाजिक क्रिया – कलापों में व्यस्त रहेंगें , जिससे आपको कुछ चीजें करीब से देखने का मौका मिलेगा। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। महिलाएं आज घर से अपने बिजनेस को चलाने की शुरुआत कर सकती है।

    • शुभ रंग- हरा
    • शुभ अंक- 06

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको बिजनेस में अच्छी डील मिलेगी , जिससे आपके बिजनेस को बढ़िया लाभ होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा , जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे व्यक्तियों को आज घर जाने का मौका मिलेगा। सामाजिक तौर पर कार्यरत व्यक्तियों को आज समाज के भिन्न – भिन्न वर्गों के लोगो से मिलने का मौका मिलेगा। आज आप बच्चों के साथ खूब इंजॉय करेंगें, बाहर खाने पर भी बच्चों को ले जा सकते है। आज नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। छात्रों को आज किसी विशेष परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।

    • शुभ रंग- सफेद
    • शुभ अंक- 09

    मकर राशि

    आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आप सुबह की सैर करने जा सकते हैं, जिससे आज आप पूरा दिन उर्जावान बने रहेंगें। ऑफिस में आज आपकी सहकर्मी के साथ काम को लेकर कुछ विशेष बात हो सकती है, सब लोग मिलकर अच्छे से काम करेंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप शाम को डिनर पर जायेंगें , आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको घर के बड़े – बुजुर्ग से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज आप ज्यादा समय पढ़ने – लिखने में बिताएंगे। आज आपको आपके साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा।

    • शुभ रंग- नीला
    • शुभ अंक- 05

    कुम्भ राशि

    आज का दिन आपके लिये शानदार रहेगा। आज आपको पार्टनरशिप में किसी बिजनेस का ऑफर मिल सकता है, जिसमें आपको बढ़िया धन लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों से स्नेह मिलेगा। रोजगार में तरक्की के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगें, जिससे भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कला जगत से जुड़े हुए व्यक्तियों आज कला को निखारने का बढ़िया मौका मिलेगा। आज आप आध्यात्म में ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे मन में शांति का अनुभव होगा। हेल्थकेयर से जुड़े लोगों को आज रोज की अपेक्षा अक मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप भाई – बहनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है।

    • शुभ रंग- पर्पल
    • शुभ अंक- 02

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में बढ़िया धन लाभ होगा , जिससे आपके बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी। छात्र जीवन से जुडी समस्याओं का समाधान होगा , जिससे वो पढ़ाई में बढ़िया परफोर्म करेंगें। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा , जिससे मन का बोझ हल्का होगा। आज लंबे समय बाद किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको ख़ुशी होगी। शिक्षकों को आज थोडा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे थकान का अनुभव होगा।

    • शुभ रंग- काला
    • शुभ अंक-02
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Khabar Chhattisgarh News

    Related Posts

    शराबियों ने न्यू ईयर पर तोड़े रिकॉर्ड, यहां पर एक ही रात में गटक गए 16 करोड़ की शराब, जानिए बाकी जगहों का हाल

    January 2, 2026

    Purnima 2026: 3 जनवरी को आसमान में दिखेगा अद्भुत नाजारा, सूर्य के सबसे करीब पहुंचेगी धरती; इस समय पर देख सकेंगे ये चमत्कार!

    January 2, 2026

    Ayushman Card:  आयुष्मान भारत कार्ड में बड़ा बदलाव: अब नए सदस्य जोड़ने का विकल्प बंद

    January 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

    Rekhraaz SahuMay 2, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर तुमगांव में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित तुमगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.